Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक कथा | अपने पूर्व जन्म के इस पाप के कारण थे धृतराष्ट्र जन्म से अंधे, जाने धृतराष्ट्र से जुडी रोचक एवं अनसुनी बाते !

अपने पूर्व जन्म के इस पाप के कारण थे धृतराष्ट्र जन्म से अंधे, जाने धृतराष्ट्र से जुडी रोचक एवं अनसुनी बाते !

अपने पूर्व जन्म के इस पाप के कारण थे धृतराष्ट्र जन्म से अंधे, जाने धृतराष्ट्र से जुडी रोचक एवं अनसुनी बाते !
In धार्मिक कथा, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र के बारे में ये तो सभी को पता है की वे अंधे थे, परन्तु क्या आपको पता है की उनका यह अंधापन उन्हें पिछले जन्म में मिले एक श्राप के कारण था तथा धृतराष्ट्र ने ही अपनी पत्नी गांधारी के परिवार वालो की मृत्यु करवाई थी.Apne Purv Janm Ke Is Pap…

महाभारत के पात्र धृतराष्ट्र के बारे में ये तो सभी को पता है की वे अंधे थे, परन्तु क्या आपको पता है की उनका यह अंधापन उन्हें पिछले जन्म में मिले एक श्राप के कारण था तथा धृतराष्ट्र ने ही अपनी पत्नी गांधारी के परिवार वालो की मृत्यु करवाई थी.

Apne Purv Janm Ke Is Pap Ke Karn Andhe The Dhritarashtra in Hindi :-

परन्तु आखिर क्यों धृतराष्ट्र को अंधा होने का श्राप मिला तथा क्यों उन्होंने अपने ही पत्नी के परिवार को मारा था ? आइये जानते है धृतराष्ट्र से जुडी ऐसे ही कुछ रोचक बातो के बारे में.

इस श्राप के कारण धृतराष्ट्र जन्म से थे अंधे :-

{ पढ़ें :- जानिए भगवान शिव पांडवों से क्यों छिपते फिर रहे थे! }

अपने पूर्व जन्म में धृतराष्ट्र एक बहुत ही निर्दयी एवं क्रूर राजा थे. एक दिन जब वे अपने सैनिको के साथ राज्य भ्रमण को निकले तो उनकी नजर एक तालाब में अपने बच्चों के साथ आराम करते हंस पर पड़ी.

राजा ने तुरंत अपने सैनिको को आदेश दिया की उस हंस की आँखे निकाल ली जाए, सैनिको ने राजा की आज्ञा का पालन किया. दर्द से बिलखते उस हंस की आँखो को निकालकर राजा अपने सैनिको के साथ आगे बढ़ गया. उस हंस की असहनीय पीड़ा के कारण मृत्यु हो गए तथा उसके बच्चे भी मृत्यु को प्राप्त हुए .

परन्तु हंस ने मृत्यु से पहले राजा को श्राप दिया था की मेरी ही तरह एक तुम्हारी भी यही दुर्दशा होगी. इसी श्राप के कारण अगले जन्म में धृतराष्ट्र अंधे पैदा हुए तथा उनके पुत्र उसी तरह मृत्यु के प्राप्त हुए जिस तरह हंस के.

धृतराष्ट्र जन्म से थे अंधे :-

{ पढ़ें :- हनुमान ने महाभारत में भीम को दर्शन देकर बताई थीं यह 7 ख़ास बातें ! }

महाराज शांतुन तथा रानी सत्यवती के दो पुत्र थे विचित्रवीर्य और चित्रांगद. चित्रांगद कम आयु में ही एक युद्ध में शत्रु के हाथो मृत्यु को प्राप्त हुए थे तथा भीष्म पितामह ने विचित्रवीर्य का विवाह काशी के राजा की दो पुत्रियों अम्बिका और अम्बालिका से करवाया. परन्तु किसी बिमारी के कारण जल्द ही राजा विचित्रवीर्य भी गुजर गए.

अम्बिका और अम्बालिका संतानहीन थे ऐसे में महारानी सत्यवती के सामने यह समस्या उतपन्न हुई की आखिर कौरव वंश को आगे कैसे बढ़ाया जाए.

अंत में सत्यवती ने मह्रिषी वेदव्यास से वंश को आगे बढ़ाने के लिए उपाय पूछा. तब वेदव्यास ने अपने दिव्य शक्तियों से अम्बिका और अम्बालिका की संताने उतपन्न करी थी. परन्तु जिस समय वेदव्यास अपनी शक्तियों का प्रयोग उन पर कर रहे थे उस समय डर के मारे अम्बिका ने अपनी आँखे बंद कर ली जिस कारण उनके पुत्र के रूप में धृतराष्ट्र अंधे पैदा हुए.

दूसरी तरफ अम्बालिका भी मह्रिषी से डर गयी थी व उनका पूरा शरीर डर से पिला पड गया था जिस कारण उन्होंने पाण्डु के रूप में एक कमजोर शिशु को जन्म दिया.

इसके अलावा एक दासी भी वहां खड़ी थी जिसे मह्रिषी वेदव्यास के शक्ति प्रभाव से एक पुत्र प्राप्त हुआ जो महात्मा विदुर थे.

{ पढ़ें :- हनुमान ने महाभारत में भीम को दर्शन देकर बताई थीं यह 7 ख़ास बातें ! }

धृतराष्ट्र ने मरवाया था गांधारी के पुरे परिवार को :-

धृतराष्ट्र का विवाह गांधार नरेश की पुत्री गांधारी से हुआ था. गांधारी के कुंडली में दोष था अतः गांधरी के विवाह से पूर्व इस दोष से मुक्ति प्राप्त करने के लिए एक साधू की सहायता ली गई. उस साधू के उपाय के अनुसार गांधारी का विवाह एक बकरे से करवाया गया, बाद में उस बकरे की बलि दे दी गई. यह बात गांधारी के विवाह के समय छुपाई गई थी.

जब धृतराष्ट्र को इस बात का पता लगा तो उसने गांधार नरेश सुबाल सहित उसके 100 पुत्रों को कारावास में डाल दिया तथा उन्हें बहुत भयंकर यातनाएं देने लगे.

एक-एक करके सुबाल के सभी पुत्र मृत्यु को प्राप्त होने लगे उन्हें कारवास में खाने को सिर्फ एक मुट्ठी चावल दी जाती है. सुबाला ने अपने सबसे छोटे पुत्र शकुनि को धृतराष्ट्र से बदला लेने के लिए तैयार किया. सुबाला सहित उसके अन्य पुत्र अपने छोटे भाई शकुनि को अपने हिस्से का चावल देने लगे ताकि वह जिन्दा रहकर कौरवों का नाश कर सके.

मृत्यु से पहले सुबाला ने धृतराष्ट्र से विनती करी थी की वह उसके छोटे पुत्र शकुनि को छोड़ दे जो धृतराष्ट्र ने मान ली थी. सुबाला ने शकुनि को अपने रीढ़ के हड्डी की पास बनाने के लिए कहा था जो कौरव वंश के नाश का कारण बने.

शकुनि ने हस्तिनापुर में सर्वप्रथम सबका विशवास जीता तथा धृतराष्ट्र के सबसे बड़े पुत्र दुर्योधन का चेहता बना. उसने ही दुर्योधन को पांडवो के खिलफ भड़काया तथा महाभारत जैसे विनाशकारी युद्ध का आधार बना.

{ पढ़ें :- ममलेश्वर महादेव मंदिर - यहां है 200 ग्राम वजनी गेहूं का दाना पांडवों से है संबंध }

भीम को मार डालना चाहते थे धृतराष्ट्र :-

क्योकि भीम ने ही धृतराष्ट्र के बड़े पुत्र दुर्योधन का वध किया था अतः धृतराष्ट्र भीम को मार डालना चाहते थे. जब महाभारत का युद्ध जितने के बाद पांचो पांडव श्री कृष्ण के साथ हस्तिनापुर महाराज धृतराष्ट्र से मिलने पहुंचे तो भीम के अलावा सबने धृतराष्ट्र को प्रणाम किया तथा उनके गले मिले.

भीम की मूर्ति तोड़ने से उनके मुंह से भी खून निकलने लगा तथा इसके बाद जब धृतराष्ट्र का क्रोध शांत हुआ तो वे भीम को मृत समझ रोने लगे. तब भगवान श्री कृष्ण बोले की भीम तो जीवित है आपने भीम समझ भीम की मूर्ति को तोड़ा है. इस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने धृतराष्ट्र से भीम की जान बचाई थी.


धार्मिक कथा और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  4. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Bhim,  कुरुक्षेत्र युद्ध,  गांधारी,  धृतराष्ट्र,  धृतराष्ट्र अंधे क्यों थे,  धृतराष्ट्र से जुडी रोचक एवं अनसुनी बाते,  धृतराष्ट्र से जुडी रोचक बाते,  भीम,  महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में क्यों हुआ,  महाभारत के रोचक रहस्य और तथ्य जरूर जानिए,  महाभारत से जुडी रोचक अनसुनी बाते  

2012-01-09T21:58:21+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Bhim,  #कुरुक्षेत्र युद्ध,  #गांधारी,  #धृतराष्ट्र,  #धृतराष्ट्र अंधे क्यों थे,  #धृतराष्ट्र से जुडी रोचक एवं अनसुनी बाते,  #धृतराष्ट्र से जुडी रोचक बाते,  #भीम,  #महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में क्यों हुआ,  #महाभारत के रोचक रहस्य और तथ्य जरूर जानिए,  #महाभारत से जुडी रोचक अनसुनी बाते  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने !
  • विस्तार से जानिये स्वप्नों का अर्थ !
  • स्वप्न में क्या संदेश देना चाहते हैं ‘मरे हुए लोग’ !
  • जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य
  • जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है
  • मकर संक्रांति क्यों कहते हैं? जानें मकर संक्रांति के बारे में 5 रोचक तथ्य
  • ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत
  • जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?
  • Makar Sankranti 2021: जानिये मकर संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर कैसा असर रहेगा
  • जानें क्या है उत्तरायन, क्यों माना जाता है शुभ
  • भारतीय साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में पतंगबाजी , हनुमान और रामजी ने भी मकर संक्रांति पर उड़ाई थी पतंग…
  • मकर संक्रांति : पुण्यकाल स्नान, ध्यान तथा धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। 
  • जानिये मकर संक्रांति के दिन ही असरकारी है सूर्य का यह खखोल्क मंत्र
  • जानिए क्या है मकर संक्रांति, क्या करें इस दिन
  • जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.