Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | ज्योतिष | चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले यह हैं सात उपाय

चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले यह हैं सात उपाय

चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले यह हैं सात उपाय
In ज्योतिष, तंत्र-मंत्र-यंत्र, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

शादी की शहनाईयां और गाजे का धुन इन दिनों हर युवा दिलों को गुदगुदा रहा है। कुंवारे लड़के लड़कियां इन धुनों को सुनकर अपनी शादी के सपने संजो रहे हैं।Chatt Mangani Patt Shadi Vivah Karwane Wae Yeh Saat Mantra in Hindi :- अगर आपके भी अरमान जग उठे हैं और आप भी अपने जीवनसाथी को…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : चट मंगनी पट ब्याह अर्थ and  चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले उपाय and  चट मंगनी पट ब्याह का अर्थ and  चट मंगनी पट मंगनी and  चट मंगनी पट मंगनी सॉन्ग and  पुत्री के विवाह के उपाय and  विवाह टोटके and  विवाह में हो रही हो देरी तो and  शीघ्र विवाह के अचूक उपाय and  शीघ्र विवाह के लिए मंत्र  

शादी की शहनाईयां और गाजे का धुन इन दिनों हर युवा दिलों को गुदगुदा रहा है। कुंवारे लड़के लड़कियां इन धुनों को सुनकर अपनी शादी के सपने संजो रहे हैं।

Chatt Mangani Patt Shadi Vivah Karwane Wae Yeh Saat Mantra in Hindi :-

अगर आपके भी अरमान जग उठे हैं और आप भी अपने जीवनसाथी को पाने की चाहत रखते हैं तो झट मंगनी पट शादी करवाने वाले सात उपायों को आजामाएं।

यह उपाय ऐसे हैं जिनसे शादी में आने वाली विघ्न बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को उनका जीवनसाथी मिल जाता है। झट मंगनी और पट शादी करवाने वाले यह सात उपाय ऐसे हैं जिन्हें लड़का और लड़की दोनों ही आजमा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका भी अपनी शादी में आ रही बाधा दूर करने के लिए इस उपाय को आजमा सकते हैं।

{ पढ़ें :- अवश्य आजमाये कुछ अनुभूत टोटके ! }

हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें। श्वेतार्क के वृक्ष की धूप, दीप से पूजा करें। इसके बाद इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली तैयार करें। आठवें पत्तल पर अपना नाम लिखकर भगवान शिव के सामने अर्पित कर दें।

हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें। जब तक आपके विवाह की बात पक्की नहीं हो जाती है इस उपाय को करते रहें। कहते हैं इससे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता और जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

अगर किसी लड़की की शादी की बात बनते-बनते रह जाती है तो बाधा दूर करने के लिए लड़की एक आसान सा उपाय कर सकती है।
जब लड़की के पिता, भाई या दूसरे रिश्तेदार शादी की बात करने जा रहे हों उस समय अपने बाल खुले रखें। लाल रंग के वस्त्र पहनकर अपने हाथों से उन लोगों को मिठाई खिलाएं जो विवाह की बात तय करने जा रहे हों।

इस बात का ध्यान रखें कि जब तक विवाह की बात करने गए लोग घर लौटकर नहीं आ जाएं अपने बालों को खुला ही रखें।
ऐसा नहीं है कि लड़की की शादी में ही विघ्न बाधाएं आती हैं। कई बार लड़कों के विवाह में भी काफी आड़चनें आती हैं और काफी उम्र हो जाने पर भी विवाह की बात पक्की नहीं हो पाती है।

इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए लड़के हनुमान ही की शरण ले सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और उनके माथे से थोड़ा सा सिंदूर ले जाकर भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करते हुए शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।

21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और जल्दी ही जीवनसाथी से मिलन होता है। शास्त्रों में दान को बहुत ही महान बताया गया है। इससे न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि ग्रहों की भी शांति हो जाती है।

विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक उपाय ऐसा है जिसे लड़का-लड़की दोनों कर सकते हैं। सोमवार के दिन एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरुरतमंद को दान करें। यह उपाय तब तक करना चाहिए जब तक कि आपका विवाह तय नहीं हो जाता है।

गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र आता है तब उसे गुरुपुष्य योग कहते हैं। इसी प्रकार से रविवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को रविपुष्य योग कहते हैं। यह बड़े ही शुभ योग माने गए हैं। इन दोनों योगों के अलावा अक्षय तृतीया, श्रावण मास और नवरात्र में भी विवाह बाधा दूर करने के उपाय कर सकते हैं।

आपको करना यह है कि इन दिनों में ओम ह्रीं गौर्य नमः मंत्र का ध्यान करके। हे गौरी शंकरार्घांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरू कल्याणि कान्तकांन्तां सुदुर्लभम।। इस मंत्र का 51 हजार या सवा लाख जप करें। इससे विवाह के योग प्रबल होते हैं।

जिस कन्य के विवाह में बाधा आ रही हो वह एक आसान सा उपाय कर सकती हैं। किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन वट पक्ष की पूजा करें।
पूजा के बाद शीघ्र विवाह की कामना मन में लिए हुए 108 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। वट वृक्ष का विवाह और वैवाहिक जीवन के सुख के मामले में बड़ा ही महत्व है।

देश के कई भागों में सुहागन स्त्रियां सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। लड़कों के विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक बड़ा ही सिद्घ मंत्र दुर्गा सप्तशती में बताया गया है।

पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम‍्। तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद‍्भवाम‍्।।

प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करके मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति की लाल फूल से पूजा करें। इसके बाद इस मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह भी होता है और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहता है।


ज्योतिष, तंत्र-मंत्र-यंत्र और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

  3. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  4. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

2012-01-28T17:06:48+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #चट मंगनी पट ब्याह अर्थ,  #चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले उपाय,  #चट मंगनी पट ब्याह का अर्थ,  #चट मंगनी पट मंगनी,  #चट मंगनी पट मंगनी सॉन्ग,  #पुत्री के विवाह के उपाय,  #विवाह टोटके,  #विवाह में हो रही हो देरी तो,  #शीघ्र विवाह के अचूक उपाय,  #शीघ्र विवाह के लिए मंत्र  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने !
  • विस्तार से जानिये स्वप्नों का अर्थ !
  • स्वप्न में क्या संदेश देना चाहते हैं ‘मरे हुए लोग’ !
  • जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य
  • जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है
  • मकर संक्रांति क्यों कहते हैं? जानें मकर संक्रांति के बारे में 5 रोचक तथ्य
  • ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत
  • जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?
  • Makar Sankranti 2021: जानिये मकर संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर कैसा असर रहेगा
  • जानें क्या है उत्तरायन, क्यों माना जाता है शुभ
  • भारतीय साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में पतंगबाजी , हनुमान और रामजी ने भी मकर संक्रांति पर उड़ाई थी पतंग…
  • मकर संक्रांति : पुण्यकाल स्नान, ध्यान तथा धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। 
  • जानिये मकर संक्रांति के दिन ही असरकारी है सूर्य का यह खखोल्क मंत्र
  • जानिए क्या है मकर संक्रांति, क्या करें इस दिन
  • जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.