Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | ज्योतिष | घर में रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली

घर में रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली

घर में रखें ये 6 चीजें, मानी जाती हैं भाग्यशाली
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

फेंगशुई ( चीन का वास्तु) के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। यहां जानिए फेंगशुई की 6 ऐसी चीजें, जिन्हें घर में रखना शुभ रहता है.Ghar Mein Rakhein…

फेंगशुई ( चीन का वास्तु) के अनुसार धन और सुख-शांति बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। यहां जानिए फेंगशुई की 6 ऐसी चीजें, जिन्हें घर में रखना शुभ रहता है.

Ghar Mein Rakhein Yeh 6 Cheejein Maanji Jaati Hai Bhagyashali in Hindi :-

1. भाग्यशाली तीन टांगों वाला मेंढक

तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेंढक की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। मेंढक को रसोई या शौचघर के भीतर ना रखें। ऐसा करना दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है।

{ पढ़ें :- जिन स्‍त्रियों में होते हैं ये 11 गुण, उनके पति बन जाते हैं भाग्यशाली }

2. समृद्धि के देवता हैं लाफिंग बुद्धा

अगर आपको आर्थिक सफलता पाना है तो लॉफिंग बुद्धा निश्चित ही आपकी मदद करेगा। अपने लिविंग रूम में मुख्य द्वार से तिरछी दिशा में एक लाफिंग बुद्धा बैठा दें। ऐसा करने पर घर में सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। ध्यान रखें लॉफिंग बुद्धा मुख्य द्वार के एकदम सामने न रखें। बुद्धा समृद्धि के देवता हैं। इनकी मुस्कान में ही समृद्धि है।

3. गोल्डन फिश

फेंगशुई की मान्यता है कि घर में मछलियां रखने से सौभाग्य बढ़ता है। ये धन, मान-सम्मान में वृद्धि करने का एक कारगर उपाय है। गोल्डन फिश अपने शयनकक्ष, रसोईघर अथवा शौचघर में कभी न रखें। मछली घर को अपने ड्रॉइंगरूम में रखें।

{ पढ़ें :- समुद्र शास्त्र - ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान }

4. ड्रैगन का जोड़ा

फेंगशुई के अनुसार ड्रैगन का जोड़ा समृद्धि का प्रतीक है। इनके पैर के पंजों के मोती सबसे ज्यादा उर्जा संजोए हुए होते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन को चार दिव्य प्राणियों में गिना जाता है। ड्रैगन येंग यानी पुरुषत्व, हिम्मत और बहादुरी का प्रतीक है, इसमें अपार शक्ति होती है। डबल ड्रैगन को यूं तो किसी भी दिशा में रखा जा सकता है, लेकिन पूर्व दिशा में रखना सबसे ज्यादा लाभदायक है। चीनी संस्कृति और फेंगशुई में ड्रैगन को बहूत सम्मान दिया जाता है और इसे शुद्ध मानते हैं।

5. समृद्धि लेकर आते हैं तीन सिक्के

फेंगशुई के अनुसार घर के दरवाजे में लाल रिबन से बंधे सिक्के लटकाने से घर में धन और समृद्धि आती है। ध्यान रखें सिर्फ तीन सिक्के ही लगाएं और वह भी दरवाजे के अंदर की ओर। बाहर सिक्के लगाने से लक्ष्मी द्वार पर ही ठहर जाती हैं। सिक्के हमेशा मुख्य दरवाजे पर ही लगाना चाहिए।

6. खुशहाली का प्रतीक कछुआ

{ पढ़ें :- घर में रखिए ये 5 चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी ! }

फेंगशुई में कछुए को शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कामयाबी के साथ धन-दौलत और खुशहाली भी आती है। कछुए को ऑफिस या मकान की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ध्यान रखें कछुए को जब भी रखें तो उसका चेहरा अंदर की ओर होना चाहिए तभी दिशा शुभ होगी। इसे कभी जोड़े में न रखें।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 6 feng shui tips for money and wealth,  feng shui tips for money and wealth,  Fengshui Tips,  Golden Fish,  Lucky,  tortoise,  कछुआ,  फेंगशुई टिप्स,  भाग्यशाली  

2012-01-24T01:04:37+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #6 feng shui tips for money and wealth,  #feng shui tips for money and wealth,  #Fengshui Tips,  #Golden Fish,  #Lucky,  #tortoise,  #कछुआ,  #फेंगशुई टिप्स,  #भाग्यशाली  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने !
  • विस्तार से जानिये स्वप्नों का अर्थ !
  • स्वप्न में क्या संदेश देना चाहते हैं ‘मरे हुए लोग’ !
  • जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य
  • जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है
  • मकर संक्रांति क्यों कहते हैं? जानें मकर संक्रांति के बारे में 5 रोचक तथ्य
  • ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत
  • जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?
  • Makar Sankranti 2021: जानिये मकर संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर कैसा असर रहेगा
  • जानें क्या है उत्तरायन, क्यों माना जाता है शुभ
  • भारतीय साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में पतंगबाजी , हनुमान और रामजी ने भी मकर संक्रांति पर उड़ाई थी पतंग…
  • मकर संक्रांति : पुण्यकाल स्नान, ध्यान तथा धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। 
  • जानिये मकर संक्रांति के दिन ही असरकारी है सूर्य का यह खखोल्क मंत्र
  • जानिए क्या है मकर संक्रांति, क्या करें इस दिन
  • जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.