Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | भगवन पूषन – महादेव ने तोड़ दिए थे इनके दांत

भगवन पूषन – महादेव ने तोड़ दिए थे इनके दांत

भगवन पूषन – महादेव ने तोड़ दिए थे इनके दांत
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

धर्म ग्रंथों में रक्षा करने वाले एक वैदिक देवता हैं-पूषन्। वेदों में इनका बहुत महत्व बताया गया है। यह रक्षा करने वाले देवता हैं। सूर्य की प्रेरणा से ये हम सब की रक्षा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इनको सूर्य के बारह रूपों (12 आदित्य) में से एक माना गया है। कहीं-कहीं इनको सूर्य के…

धर्म ग्रंथों में रक्षा करने वाले एक वैदिक देवता हैं-पूषन्। वेदों में इनका बहुत महत्व बताया गया है। यह रक्षा करने वाले देवता हैं। सूर्य की प्रेरणा से ये हम सब की रक्षा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इनको सूर्य के बारह रूपों (12 आदित्य) में से एक माना गया है। कहीं-कहीं इनको सूर्य के दूत के रूप में भी चित्रित किया गया है। प्राणियों की रक्षा के लिए ये हमेशा घूमते रहते हैं। खासतौर से मार्ग में ये रक्षा करते हैं। एक खूबी यह है कि यह सबको रास्ता बताते हैं। इसीलिए पथ प्रदर्शक देवता के रूप में भी इनकी गणना है। कहते हैं इनके दांत नहीं हैं।

God Pushan Information in Hindi :-

पुराणों में पूषन् को 12 आदित्यों में से एक माना है। भागवत में इनको ऋत्विज कहा गया है। उल्लेख है-
पूषा धनञ्जयो वात: सुषेण: सरुचिस्तथ।
श्रीमद्भागवत 12/11/39
अर्थ- माघ मास में पूषा नाम के सूर्य रहते हैं।

भगवान शंकर ने तोड़े दांत
भगवान शंकर ने ही पूषन् के दांत तोड़ दिए थे। हुआ यह था कि पूषन् दक्ष यज्ञ में शामिल होने गए थे। लेकिन यज्ञ में शिव की पत्नी उमा ने अपना शरीर यज्ञाग्रि में समर्पित कर दिया था। वहां इन्होंने शंकर भगवान की हंसी उड़ाई थी। शतपथ ब्राह्मण और तैत्तिरीयसंहिता में भी कहा है कि इनके दांत नहीं थे पर कथा कुछ अलग है। कहते हैं देवताओं द्वारा दिए गए हविर्भाग को खाने से इनके दांत टूटे। भगवान शंकर द्वारा इनके दांत तोड़ने का उल्लेख शास्त्रों में इस तरह है-

{ पढ़ें :- ये है भगवान शंकर के अर्धनारीश्वर रूप का वैज्ञानिक विश्लेषण ! }

पूषानपत्य: पिष्टदो भग्रदन्तोऽभवत् पुरा।
योऽसौ दक्षाय कुपितं जहास विवृतद्वज:॥
श्रीमद् भागवत 6/6/43

अर्थ- संतानहीन पूषा ने एक बार बहुत बड़ी भूल की थी। भगवान शंकर दक्षयज्ञ को तहस-नहस करने आए थे। तब पूषन् दांत दिखाकर हंस रहे थे। इससे शिव को क्रोध आ गया। उन्होंने इनके दांत हमेशा के लिए तोड़ दिए।

ऐसा है स्वरूप
वेदों के अनुसार यह बहुत ही तेजस्वी हैं। ऋग्वेद के 8 सूक्तों में पूषन् देवता की महिमा का गान किया गया है। रुद्र की तरह ही इनकी भी दाढ़ी व जटाए हैं। दांत नहीं होने के कारण ये तरल रूप में ही भोजन या हविर्भाग प्राप्त करते हैं। इनके पास सोने का एक भाला और एक अंकुश रहता है। कुछ ग्रंथों में इन्हें हाथ में अंकुश व कमल के फूल लिए भी बताया गया है।

वास आकाश में, नजर सब पर
पूषन् रहते तो आकाश यानी द्युलोक में हैं पर इनकी नजर सब पर रहती है। सभी प्राणियों को एक साथ देख सकते हैं। समूचे विश्व का निरीक्षण करते हुए हमेशा पृथ्वी और आकाश के बीच घूमते रहते हैं।

{ पढ़ें :- क्या आप जानते है भगवान गणेश का असली मस्तक कटने के बाद कहाँ गया? }


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : bhagwan pushan,  lord pushan,  pusha,  भगवन पूषन,  भगवान शंकर  

2012-02-07T00:32:48+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #bhagwan pushan,  #lord pushan,  #pusha,  #भगवन पूषन,  #भगवान शंकर  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पूजा का पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त
  • महाशिवरात्रि पर इस तरह से करेंगे भगवान शिव की पूजा तो बसरेगी उनकी कृपा !
  • क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी
  • क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?
  • भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है?
  • शिवरात्रि स्‍पेशल: आखिर क्‍यूं पीते हैं भगवान शंकर भांग?
  • महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें, पूरे होंगे सभी काम
  • महाशिवरात्रि पूजा विधि: इन मंत्रों के जाप के साथ इस तरह करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं सिंदूर?
  • जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !
  • भीमशंकर ज्योतिर्लिंग – कुंभकर्ण के पुत्र को मार कर यहां स्थापित हुए थे भगवान शिव
  • भोजेश्वर मंदिर : यहाँ है एक ही पत्थर से निर्मित विशव का सबसे बड़ा शिवलिंग
  • महाशिवरात्रि के अवसर कीजिये इनमे से कोई 1 उपाय, दूर हो जायेगी सारी दरिद्रता
  • जानिए valentine day के अनोखे 10 फन फैक्ट्स
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel