Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | व्रत त्योहार | मकर संक्रांति | जानिए मकर संक्रांति का विशेष महत्व क्यों है?

जानिए मकर संक्रांति का विशेष महत्व क्यों है?

जानिए मकर संक्रांति का विशेष महत्व क्यों है?
In मकर संक्रांति, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति रुप में जाना जाता है। 14 जनवरी 2017 के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उत्तर भारत में यह पर्व ‘मकर सक्रान्ति के नाम से और गुजरात में ‘उत्तरायण’ नाम से जाना जाता है। मकर संक्रान्ति को पंजाब में लोहडी पर्व, उतराखंड में उतरायणी, गुजरात में…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Makar sankranti and  Makar Sankranti Festival In Hindi and  Significance of Donation on Makar Sankranti and  sun earth position in winter मकर and  मकर संक्रांति and  मकर संक्रान्ति दान महत्व and  मकर संक्रान्ति पौराणिक तथ्य and  सूर्य उत्तरायण  

सूर्य का मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति रुप में जाना जाता है। 14 जनवरी 2017 के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उत्तर भारत में यह पर्व ‘मकर सक्रान्ति के नाम से और गुजरात में ‘उत्तरायण’ नाम से जाना जाता है। मकर संक्रान्ति को पंजाब में लोहडी पर्व, उतराखंड में उतरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल में पोंगल, गढवाल में खिचडी संक्रान्ति के नाम से मनाया जाता है।

Historical Significance Of Makar Sankranti in Hindi :-

मकर संक्रान्ति के शुभ समय पर हरिद्वार, काशी आदि तीर्थों पर स्नानादि का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-उपासना भी की जाती है। शास्त्रीय सिद्धांतानुसार सूर्य पूजा करते समय श्वेतार्क तथा रक्त रंग के पुष्पों का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य की पूजा करने के साथ साथ सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

मकर संक्रान्ति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बढ जाता है। इस दिन व्यक्ति को यथासंभव किसी गरीब को अन्नदान, तिल व गुड का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्ध पदार्थ भी दान करना शुभ रहता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कोई भी धर्म कार्य तभी फल देता है, जब वह पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ किया जाता है। जितना सहजता से दान कर सकते हैं, उतना दान अवश्य करना चाहिए।

{ पढ़ें :- जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य }

मकर संक्रान्ति के साथ अनेक पौराणिक तथ्य जुड़े हुए हैं जिसमें से कुछ के अनुसार भगवान आशुतोष ने इस दिन भगवान विष्णु जी को आत्मज्ञान का दान दिया था। इसके अतिरिक्त देवताओं के दिनों की गणना इस दिन से ही प्रारम्भ होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है तो उस अवधि को देवताओं की रात्री व उतरायण के छ: माह को दिन कहा जाता है। महाभारत की कथा के अनुसार भीष्म पितामह ने अपनी देह त्यागने के लिये मकर संक्रान्ति का दिन ही चुना था।

कहा जाता है कि आज ही के दिन गंगा जी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी। इसीलिए आज के दिन गंगा स्नान व तीर्थ स्थलों पर स्नान दान का विशेष महत्व माना गया है। मकर संक्रान्ति के दिन से मौसम में बदलाव आना आरम्भ होता है। यही कारण है कि रातें छोटी व दिन बड़े होने लगते हैं। सूर्य के उतरी गोलार्द्ध की ओर जाने के कारण ग्रीष्म ऋतु का प्रारम्भ होता है। सूर्य के प्रकाश में गर्मी और तपन बढ़ने लगती है। इसके फलस्वरुप प्राणियों में चेतना और कार्यशक्ति का विकास होता है।

मकर-संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है, अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है. इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का अनन्य महत्व है। इस दिन गंगा स्नान व सूर्योपासना पश्चात गुड़, चावल और तिल का दान श्रेष्ठ माना गया है।

मकर संक्रान्ति के दिन खाई जाने वाली वस्तुओं में जी भर कर तिलों का प्रयोग किया जाता है। तिल से बने व्यंजनों की खुशबू मकर संक्रान्ति के दिन हर घर से आती महसूस की जा सकती है। इस दिन तिल का सेवन और साथ ही दान करना शुभ होता है। तिल का उबटन, तिल के तेल का प्रयोग, तिल मिश्रित जल से स्नान, तिल मिश्रित जल का पान, तिल- हवन, तिल की वस्तुओं का सेवन व दान करना व्यक्ति के पापों में कमी करता है।

{ पढ़ें :- जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है }


मकर संक्रांति, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य

  2. जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है

  3. मकर संक्रांति क्यों कहते हैं? जानें मकर संक्रांति के बारे में 5 रोचक तथ्य

  4. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

2012-01-13T01:48:27+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Makar sankranti,  #Makar Sankranti Festival In Hindi,  #Significance of Donation on Makar Sankranti,  #sun earth position in winter मकर,  #मकर संक्रांति,  #मकर संक्रान्ति दान महत्व,  #मकर संक्रान्ति पौराणिक तथ्य,  #सूर्य उत्तरायण  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने !
  • विस्तार से जानिये स्वप्नों का अर्थ !
  • स्वप्न में क्या संदेश देना चाहते हैं ‘मरे हुए लोग’ !
  • जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य
  • जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है
  • मकर संक्रांति क्यों कहते हैं? जानें मकर संक्रांति के बारे में 5 रोचक तथ्य
  • ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत
  • जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?
  • Makar Sankranti 2021: जानिये मकर संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर कैसा असर रहेगा
  • जानें क्या है उत्तरायन, क्यों माना जाता है शुभ
  • भारतीय साहित्य और धार्मिक ग्रंथों में पतंगबाजी , हनुमान और रामजी ने भी मकर संक्रांति पर उड़ाई थी पतंग…
  • मकर संक्रांति : पुण्यकाल स्नान, ध्यान तथा धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है। 
  • जानिये मकर संक्रांति के दिन ही असरकारी है सूर्य का यह खखोल्क मंत्र
  • जानिए क्या है मकर संक्रांति, क्या करें इस दिन
  • जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.