Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | व्रत त्योहार | वेलेंटाइन डे | जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है प्यार का दिन ‘वेलेंटाइन्स डे’

जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है प्यार का दिन ‘वेलेंटाइन्स डे’

जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है प्यार का दिन ‘वेलेंटाइन्स डे’
In वेलेंटाइन डे, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में सेंट वेलेंटाइन के नाम पर वेलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार करने वालों को भेंट-स्वरूप कैंडी, फूल आदि देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह रहस्यमय संत कौन थे और प्यार के रूप में मनाया जाने वाला दिन वेलेंटाइन्स डे किन…

हर साल 14 फरवरी को दुनिया भर में सेंट वेलेंटाइन के नाम पर वेलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार करने वालों को भेंट-स्वरूप कैंडी, फूल आदि देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह रहस्यमय संत कौन थे और प्यार के रूप में मनाया जाने वाला दिन वेलेंटाइन्स डे किन परंपराओं से आया? तो चलिए इतिहास के पन्ने उठा कर देखते हैं कि इस प्रचलन की शुरुआत कहां से हुई।

History Of Valentines Day in Hindi :-

कौन हैं ये सेंट वेलेंटाइन ?

वेलेंटाइन्स डे और सेंट वेलेंटाइन की कहानी। इतिहास के पन्नो में एक प्रेम रहस्य की तरह डूबा हुआ है । जैसा की हम जानते हैं कि फरवरी एक लंबे रोमांस महीने के रूप में मनाया जाता है और साथ ही ये भी पता है कि वेलेंटाइन्स डे ईसाई और प्राचीन रोमन परंपरा का मिश्रित रूप है, लेकिन सवाल यह उठता है कि संत वेलेंटाइन कौन थे और कैसे वह इस प्राचीन परंपरा के साथ कैसे जुड़ गए?

कैथोलिक चर्च वेलेंटाइन्स नामित तीन अलग-अलग संतों का ज़िक्र करता है, जिन्होंने सत्य और धर्म के नाम पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। एक पौराणिक कथा के अनुसार रोम में तीसरी शताब्दी के दौरान वेलेंटाइन एक पुजारी थे, जिन्होंने धर्म के लिए निःस्वार्थ सेवा की। उस समय सम्राट क्लॉडिअस द्वितीय ने एक अजीब फ़ैसला लिया। क्लॉडिअस का मानना था कि शादी करने वाले परिवार, सेना के लिए काबिल नही हो सकते और इस वजह से उन्होंने विवाह को गैर-क़ानूनी घोषित कर दिया।

{ पढ़ें :- इस वैलेंटाइन दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए अपनाए ये 5 सुपरहिट फ़ॉर्मूले }

वेलेंटाइन से यह अन्याय देखा नहीं गया, इसलिए उन्होने गुप्त रूप से युवा प्रेमियों की शादी करवाना शुरू कर दिया। जब वेलेंटाइंन के क्रिया-कलापों का खुलासा हुआ, तो क्लॉडिअस ने उन्हें मौत के घाट उतरवा दिया। बाद में प्रेमियों को आपस में मिलवाने वाले इस महान संत की याद में हर साल वेलेंटाइन्स डे मनाया जाने लगा।

वेलेंटाइन्स ग्रीटिंग कार्ड की शुरुआत

दूसरी कहानी के अनुसार वेलेंटाइन उन ईसाई कैदियों की मदद कर रहे थे, जो रोमन के कठोर जेलों में प्रताड़ित हो रहे थे। इस कार्य के लिए उन्हें मौत के घाट भी उतार दिया गया था। एक पौराणिक कथा के अनुसार वेलेंटाइन को जेलर की बेटी से प्यार हो गया था। मान्यता के अनुसार संभवतः तभी वेलेंटाइन ने पहला ‘वेलेंटाइन ग्रीटिंग कार्ड’ उस लड़की को दिया था। जिसे पाकर लड़की ने वेलेंटाइन का प्यार स्वीकार कर लिया था।

कहा जाता है की मरने से पहले वेलेंटाइन रोज़ाना उस लड़की को एक पत्र लिखा करते थे, जिसके अंत में यह लिखा रहता था – ‘फ्रॉम योर वेलेंटाइन’ जो आज भी प्रचलन में है। हालांकि वेलेंटाइन्स के पीछे कई कहानियां हैं। और सारी कहानियां कहीं न कहीं, वेलेंटाइन के रोमांटिक व्यतित्व को दर्शाती हैं। कालांतर में यह दिन प्रेम के इजहार का दिन बन गया। तो आपको अब किसका इंतज़ार है? बस अपने मन की धड़कनो को सुनिए, संत वेलेंटाइन को याद कीजिए और कर ही दीजिए अपने प्यार का इज़हार।

{ पढ़ें :- जानिए क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइंस डे, और इस दिन का क्या है महत्व }


वेलेंटाइन डे, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?

  2. आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !

  3. नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !

  4. नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : culture,  story,  valentines day  

2013-02-07T16:47:19+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #culture,  #story,  #valentines day  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर
  • होली पर अवश्य आजमाएं कर्ज मुक्ति का सटीक उपाय

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel