शुक्रवार को जन्मे लोग कैसे होते है ! वैसे तो भगवान का बनाया हर दिन शुभ होते है। हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, इसलिए ज्योतिष विज्ञान में भी हर दिन का अपना अलग ही महत्व बताया गया है। इसलिए आज हम बात करने जा रहे है शुक्रवार याने फ्राइडे की ।People Born On Friday…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Friday and Good day: Wednesday and Good News: 7 and Health- and Physical makeup and शारीरिक बनावट and शुक्रवार and शुभ अंक: 7 and शुभ दिन: बुधवार and स्वास्थ्य
शुक्रवार को जन्मे लोग कैसे होते है ! वैसे तो भगवान का बनाया हर दिन शुभ होते है। हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, इसलिए ज्योतिष विज्ञान में भी हर दिन का अपना अलग ही महत्व बताया गया है। इसलिए आज हम बात करने जा रहे है शुक्रवार याने फ्राइडे की ।
वैसे जिन लोगों का जन्म शुक्रवार को हुआ है उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है, क्योंकि शुक्रवार के स्वामी शुक्र देव है और इसकी देवी लक्ष्मी है। यही कारण है कि इस दिन जन्म लने वाले व्यक्ति भौतिक सुख सुविधाओं के आदी और शौकीन मिजाज होते है साज-श्रंगार इन्हें काफी पसंद होता है।
1. शारीरिक बनावट
इस दिन जन्म लेने वालो की शारीरिक बनावट की बात करे तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा, आँखे भी बड़ी, और रंग गोरा होता है। इनके बाल घुंघराले और भुजायें लम्बी होती है।
2. कला प्रिय होते है
इनको कलात्मक चीजों और कला से गहरा लगाव होता है, इसलिये ये अपना केरियर भी संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में ये काफी बनाते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होती है।
3. होते है सेक्स के भूखे
शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों में विपरीत लिंग के प्रति गजब का आकर्षण होता है, और ये काम-क्रीड़ा में अपेक्षाकृत अधिक रूचि लेते है। इनमें सेक्स की भावना अन्य के मुकाबले अधिक होती है।
4. दोस्तों के बीच होते है पोप्युलर
शुक्रवार को जन्मे लोग जीवन को मौज मस्ती से व्यतीत करने के पक्षधर होते है। इस दिन जन्मे लोग विरोधियों को भी अपने पक्ष में करने की कला जानते है, इनमे एक अलग ही आकर्षण होता है। जिससे ये अपने मित्रों के दायरे में काफी लोकप्रिय होते है।
5. थोड़े ईर्ष्यालु होते है
शुक्रवार को जन्मे लोगो का स्वयं का जीवन सभी भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है लेकिन फिर भी इनमें एक विशेष प्रकार की ईर्ष्या विध्यमान होती है। ये लोग दूसरों को तरक्की करते हुए नहीं देख सकते है और असहज महसूस करने लगते है। और यही, इस दिन जन्में लोगों में एकमात्र अवगुण होता है।
6. होते है वाकचातुर्य
इस दिन जन्मे लोग सामान्यत: बहुत अधिक कुटिल होते है। दूसरों के मन के विचारों को पता लगाने के लिए ये लोग अपने बातचीत की कला का लाभ उठाते है
7. स्वास्थ्य
बदलते समय में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है, क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्धावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती
शुभ अंक: 7
शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार