Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक स्थान | उच्ची पिल्लयार मंदिर – मान्यता है की यहां विभीषण ने किया था श्रीगणेश पर वार, जानिए क्यों

उच्ची पिल्लयार मंदिर – मान्यता है की यहां विभीषण ने किया था श्रीगणेश पर वार, जानिए क्यों

उच्ची पिल्लयार मंदिर – मान्यता है की यहां विभीषण ने किया था श्रीगणेश पर वार, जानिए क्यों
In धार्मिक स्थान
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है उच्ची पिल्लयार मंदिरजो की तमिलनाडू के तिरुचिरापल्ली (त्रिचि) नामक स्थान पर रॉक फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर बसा बसा हुआ है। यह मंदिर लगभग 273 फुट की ऊंचाई पर है और मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 400 सिढ़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। पहाड़ों पर…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : आज भी भगवान गणेश के सिर पर चोट का निशान and  उच्ची पिल्लयार मंदिर and  तिरुचिरापल्ली का प्राचीन नाम था थिरिसिरपुरम and  भगवान and  मंदिर and  मंदिर से जुड़ा इतिहास and  विभीषण and  श्रीगणेश  

भगवान गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है उच्ची पिल्लयार मंदिरजो की तमिलनाडू के तिरुचिरापल्ली (त्रिचि) नामक स्थान पर रॉक फोर्ट पहाड़ी की चोटी पर बसा बसा हुआ है। यह मंदिर लगभग 273 फुट की ऊंचाई पर है और मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 400 सिढ़ियों की चढ़ाई करनी पड़ती है। पहाड़ों पर होने की वजह से यहां का नजारा बहुत ही सुंदर और देखने योग्य होता है। सुंदरता के साथ-साथ यहां की एक और खासियत इस मंदिर से जुड़ी कहानी भी है। मान्यता है इस मंदिर की कहानी रावण के भाई विभीषण से जुड़ी है।

Ucchi Pillayar Temple Story History in Hindi :-

मंदिर से जुड़ा इतिहास :

कहा जाता है कि रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने अपने भक्त और रावण के भाई विभीषण को भगवान विष्णु के ही एक रूप रंगनाथ की मूर्ति प्रदान की थी। विभीषण वह मूर्ति लेकर लंका जाने वाला था। वह राक्षस कुल का था, इसलिए सभी देवता नहीं चाहते थे कि मूर्ति विभीषण के साथ लंका जाए। सभी देवताओं ने भगवान गणेश से सहायता करने की प्रार्थना की।

{ पढ़ें :- भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ राष्ट्रीय पर्वो पर फहराया जाता है तिरंगा }

उस मूर्ति को लेकर यह मान्यता थी कि उन्हें जिस जगह पर रख दिया जाएगा, वह हमेशा के लिए उसी जगह पर स्थापित हो जाएगी। चलते-चलते जब विभीषण त्रिचि पहुंच गया तो वहां पर कावेरी नदी को देखकर उसमें स्नान करने का विचार उसके मन में आया। वह मूर्ति संभालने के लिए किसी को खोजने लगा। तभी उस जगह पर भगवान गणेश एक बालक के रूप में आए। विभीषण ने बालक को भगवान रंगनाथ की मूर्ति पकड़ा दी और उसे जमीन पर न रखने की प्रार्थना की।

विभीषण के जाने पर गणेश ने उस मूर्ति को जमीन पर रख दिया। जब विभीषण वापस आया तो उसने मूर्ति जमीन पर रखी पाई। उसने मूर्ति को उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन उठा न पाया। ऐसा होने पर उसे बहुत क्रोध आया और उस बालक की खोज करने लगा। भगवान गणेश भागते हुए पर्वत के शिखर पर पहुंच गए, आगे रास्ता न होने पर भगवान गणेश उसी स्थान पर बैठ गए। जब विभीषण वे उस बालक को देखा तो क्रोध में उसके सिर पर वार कर दिया। ऐसा होने पर भगवान गणेश ने उसे अपने असली रूप के दर्शन दिए। भगवान गणेश के वास्तविक रूप को देखकर विभीषण ने उनसे क्षमा मांगी और वहां से चले गए। तब से भगवान गणेश उसी पर्वत की चोटी परऊंची पिल्लयार के रूप में स्थित है।

आज भी भगवान गणेश के सिर पर चोट का निशान :

कहा जाता है कि विभीषण ने भगवान गणेश के सिर पर जो वार किया था, उस चोट का निशान आज भी इस मंदिर में मौजूद भगवान गणेश की प्रतिमा के सिर पर देखा जा सकता है।

{ पढ़ें :- ये है खीर भवानी मंदिर का रहस्यमय कुंड ! जिसका पानी पड़ जाए काला तो होती है बड़ी अनहोनी ! }

तिरुचिरापल्ली का प्राचीन नाम था थिरिसिरपुरम :

मान्यताओं के अनुसार, तिरुचिरापल्ली पहले थिरिसिरपुरम के नाम से जाना जाता था। थिरिसिरन नाम के राक्षस ने इस जगह पर भगवान शिव की तपस्या की थी, इसी वजह से इसका नाम थिरिसिरपुरम रखा गया था। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस पर्वत की तीन चोटियों पर तीन देवों पहले भगवान शिव, दूसरी माता पार्वती और तीसरे गणेश (ऊंची पिल्लयार ) स्थित है, जिसकी वजह से इसे थिरि-सिकरपुरम कहा जाता है। बाद में थिरि-सिकरपुरम को बदल कर थिरिसिरपुरम कर दिया गया।


धार्मिक स्थान और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ राष्ट्रीय पर्वो पर फहराया जाता है तिरंगा

  2. गिरजाबंध हनुमान मंदिर, रतनपुर – एक अति प्राचीन मंदिर जहाँ स्त्री रूप में होती है हनुमान कि पूजा

  3. दुनिया के 10 बड़े मंदिर जिन्हें आप नहीं जानते होंगे

  4. ये है खीर भवानी मंदिर का रहस्यमय कुंड ! जिसका पानी पड़ जाए काला तो होती है बड़ी अनहोनी !

2012-02-13T21:46:17+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #आज भी भगवान गणेश के सिर पर चोट का निशान,  #उच्ची पिल्लयार मंदिर,  #तिरुचिरापल्ली का प्राचीन नाम था थिरिसिरपुरम,  #भगवान,  #मंदिर,  #मंदिर से जुड़ा इतिहास,  #विभीषण,  #श्रीगणेश  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • जानिए valentine day के अनोखे 10 फन फैक्ट्स
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • इस वैलेंटाइन दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए अपनाए ये 5 सुपरहिट फ़ॉर्मूले
  • जानें इन 10 देशों में कैसे मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
  • वेलेंटाइन डे : 7 दिन में अपनाएं ये 7 टिप्स, और पाएं V-DAY के लिए स्पेशल लुक
  • जानिए क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइंस डे, और इस दिन का क्या है महत्व
  • भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ राष्ट्रीय पर्वो पर फहराया जाता है तिरंगा
  • भारत का संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में महत्वपूर्ण बातें आप भी जानिए?
  • जाने 26 जनवरी को ही क्यों मनाई जाता है गणतंत्र दिवस !
  • 26 जनवरी और इतिहास की डरावनी यादें, क्यों डराती है 26 तारीख?
  • जानिए गणतंत्र दिवस (26 जनवरी ) का महत्त्व और इतिहास
  • तिरंगा फहराने से पहले जरूर पढ़ें यह 11 बातें
  • जानिए, हमारी भारतीय ध्वज संहिता
  • गणतंत्र दिवस (Republic Day) : अपने देश भारत के बारे में आप कितना जानते हैं?
  • भारत का राष्ट्रगान : जन-गण-मन

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel