Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | ज्योतिष | विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए

विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए

विष्णु पुराण- सड़क पर चलते समय दिखाई दें ये 6 चीजें, तो दूर से निकलना चाहिए
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

रोड पर चलते समय कई प्रकार की चीजें दिखाई देती हैं। इन चीजों में कुछ अशुभ और नुकसानदायक भी होती हैं। यहां 6 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं जो अशुभ होती है और यदि रोड पर ये दिखाई दें तो हमें दूर से निकल जाना चाहिए। इन अशुभ चीजों के करीब नहीं जाना चाहिए।Vishnu…

रोड पर चलते समय कई प्रकार की चीजें दिखाई देती हैं। इन चीजों में कुछ अशुभ और नुकसानदायक भी होती हैं। यहां 6 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं जो अशुभ होती है और यदि रोड पर ये दिखाई दें तो हमें दूर से निकल जाना चाहिए। इन अशुभ चीजों के करीब नहीं जाना चाहिए।

Vishnu Purana Tips About Walking On Road in Hindi :-

विष्णु पुराण में लिखा है इन 6 अशुभ चीजों के बारे मे

कुल 18 पुराण बताए गए हैं। इनमें से एक विष्णु पुराण भी है। इस पुराण में सुख-समृद्धि और पवित्रता बनाए रखने के लिए कई प्रकार के नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है। विष्णु पुराण में बताया गया है कि रास्ते में चलते समय किन वस्तुओं से दूर रहना चाहिए, अन्यथा परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है, इन चीजों से हमारी पवित्रता भी नष्ट हो जाती है। अत: यहां बताई जा रही 6 चीजों से दूर रहना चाहिए।

{ पढ़ें :- ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत }

1. स्नान के कारण फैला हुआ पानी

यदि हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा है तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। इस पानी के संपर्क में आने से हमारी पवित्रता नष्ट हो जाती है।

2. अस्थि यानी हड्डी

वाहन चालकों की लापरवाही के चलते रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और इन दुर्घटनाओं में कई बार जानवरों (जैसे कुत्ते, सांप आदि) की मौत हो जाती है। ऐसे में मृत प्राणी के अस्थियां रोड पर बिखरी दिखाई देती हैं तो उनसे दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। मृत प्राणी की अस्थियों के संपर्क में आने के बाद स्नान करना बहुत आवश्यक हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार मृत प्राणी के संपर्क में आने के बाद हम अपवित्र हो जाते हैं, इसी वजह से किसी शव यात्रा में शामिल होने के तुरंत बाद स्नान करना आवश्यक बताया गया है।

{ पढ़ें :- जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित ... }

3. केश यानी बाल

कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के टूटे हुए केश यानी बाल रास्ते में दिखाई देते हैं। बालों को भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। इन्हें लांघना भी नहीं चाहिए। यदि खाने में बाल गिर जाए तो पूरा खाना भी अपवित्र हो जाता है।

4. कंटक यानी कांटें

आमतौर पर यदि रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, अन्यथा पैरों में कांटें चुभ सकते हैं। यदि संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों को कांटों के कारण परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

5. भस्म यानी राख

{ पढ़ें :- बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके }

जब यज्ञ-हवन जैसे पूजन कर्म पूर्ण हो जाते हैं तो उससे भस्म (राख) प्राप्त होती है। यदि रास्ते में ऐसी भस्म दिखाई दे तो इससे भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। यज्ञ-हवन से प्राप्त भस्म पवित्र होती है और यदि इस पर पैर लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है।

6. अपवित्र वस्तु

यदि रास्ते में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु (गंदगी) दिखाई देती है तो उससे दूर रहकर रास्ता पार करना चाहिए। पूजन और किसी भी खास काम में जाते समय पवित्रता बनी रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : tips-about-walking-on-road,  Vishnu Puran,  vishnu-purana,  vishnu-purana-tips-about-walking-on-road,  महा विष्णु पुराण,  विष्णु पुराण,  विष्णु पुराण कथा इन हिंदी,  विष्णु पुराण पहला भाग,  विष्णु पुराण पार्ट वन,  विष्णु पुराण भाग 1,  विष्णु पुराण भाग 2,  विष्णु पुराण भाग 3,  विष्णु पुराण विडियो डाउनलोड,  सड़क पर दिखाई दें ये चीजें तो दूर से निकलना चाहिए  

2012-02-06T22:28:30+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #tips-about-walking-on-road,  #Vishnu Puran,  #vishnu-purana,  #vishnu-purana-tips-about-walking-on-road,  #महा विष्णु पुराण,  #विष्णु पुराण,  #विष्णु पुराण कथा इन हिंदी,  #विष्णु पुराण पहला भाग,  #विष्णु पुराण पार्ट वन,  #विष्णु पुराण भाग 1,  #विष्णु पुराण भाग 2,  #विष्णु पुराण भाग 3,  #विष्णु पुराण विडियो डाउनलोड,  #सड़क पर दिखाई दें ये चीजें तो दूर से निकलना चाहिए  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना#पुरुष की बायीं भुजा फड़कना#सपने में खुद को शौच करते देखना#Chipkali Ka Peshab Karna#सपने में इमारत का गिरना#Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna#Chipkali Ka Zameen Par Girna#जामवंत की पत्नी का नाम क्या था#Gems Stone (रत्न स्टोन)#Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पूजा का पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त
  • महाशिवरात्रि पर इस तरह से करेंगे भगवान शिव की पूजा तो बसरेगी उनकी कृपा !
  • क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी
  • क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?
  • भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है?
  • शिवरात्रि स्‍पेशल: आखिर क्‍यूं पीते हैं भगवान शंकर भांग?
  • महाशिवरात्रि पर भोलेबाबा को खुश करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें, पूरे होंगे सभी काम
  • महाशिवरात्रि पूजा विधि: इन मंत्रों के जाप के साथ इस तरह करें पूजा, पूरी होगी मनोकामना
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर क्यों चढ़ाते हैं सिंदूर?
  • जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !
  • भीमशंकर ज्योतिर्लिंग – कुंभकर्ण के पुत्र को मार कर यहां स्थापित हुए थे भगवान शिव
  • भोजेश्वर मंदिर : यहाँ है एक ही पत्थर से निर्मित विशव का सबसे बड़ा शिवलिंग
  • महाशिवरात्रि के अवसर कीजिये इनमे से कोई 1 उपाय, दूर हो जायेगी सारी दरिद्रता
  • जानिए valentine day के अनोखे 10 फन फैक्ट्स
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन

© Copyright 2021, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel