Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ग्रंथ | रामायण: इन 10 सीख की प्रांसगिकता को समझे अपने आधुनिक जीवन में

रामायण: इन 10 सीख की प्रांसगिकता को समझे अपने आधुनिक जीवन में

रामायण: इन 10 सीख की प्रांसगिकता को समझे अपने आधुनिक जीवन में
In ग्रंथ
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

हर साहित्य में कई अच्छी किताबें होती हैं जो कि समाज के सामने धर्म (आचरण) का मार्ग प्रशस्त करती हैं और सही मार्ग दिखाती हैं।10 Teachings From Ramayana Relevance Modern Life in Hindi :- हिंदुओं के दो प्रमुख ग्रन्थों में से एक रामायण, ज़िंदगी का एक अलग चित्रण करती है और बताती है कि कैसे…

हर साहित्य में कई अच्छी किताबें होती हैं जो कि समाज के सामने धर्म (आचरण) का मार्ग प्रशस्त करती हैं और सही मार्ग दिखाती हैं।

10 Teachings From Ramayana Relevance Modern Life in Hindi :-

हिंदुओं के दो प्रमुख ग्रन्थों में से एक रामायण, ज़िंदगी का एक अलग चित्रण करती है और बताती है कि कैसे अंत में बुराई पर अच्छाई की ही जीत होती है। रामायण एक राजपरिवार और राजवंश की कहानी है जो पति-पत्नी, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के आपसी रिश्तों के आदर्श पेश करती है। हर हिन्दू परिवार अपने बच्चों को एक ग्रंथ के बारे में बताता है और हर रविवार को सुबह टीवी पर रामायण देखते हुए ही बड़े हुए हैं।

हिन्दू संस्कृति ना केवल रामायण को मानती है बल्कि रामायण की सीख को जीवन में भी उतारती है और हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योंहार दिवाली इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन राजा राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ राक्षस रावण को मारकर अयोध्या लोटे थे।

{ पढ़ें :- भगवान हनुमान को हजारों साल तक अमर रहने का वरदान क्यों मिला था ! दिल को छू लेनेवाली कहानी ! }

राम की वनवास से घर लौटने की कहानी हमें बहुत कुछ सिखाती है और इसमें इतने घटनाक्रम हुये जो हमारे लिए एक मार्ग प्रशस्त करते हैं। हम बताते हैं आपको रामायण की कुछ बड़ी सीख…

रामायण की 10 बड़ी सीख:

1. बुराई पर अच्छाई की जीत –

रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। जिस तरह माता सीता पर रावण ने बुरी नज़र डाली और अंत में भगवान राम ने रावण को पराजित कर सीता को वापस पा लिया।

कहानी का सार है कि बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों ना हो लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है।

{ पढ़ें :- भगवान शिव ही अगर इस सृष्टि के आदि और अंत हैं तो फिर इनके माता-पिता कौन हैं ! }

2. विविधता में एकता –

रामायण की एक बड़ी सीख है विविधता में एकता। इस महाकाव्य में राजा दशरथ की तीनों रानियों और चारों बेटों का चरित्र अलग-अलग होता है।

लेकिन इस विविधता के बावजूद उनमें किस तरह की एकजुटता रहती है यह हर परिवार के लिए दुःख के समय से बाहर निकलने की सीख है।

3. ऐश्‍वर्य से बढ़कर रिश्‍ते –

भाइयों का ऐसा प्यार जहां लालच, गुस्सा या विश्वासघात घर नहीं कर पाया, ये एक बड़ा उदाहरण है। एक और जहां लक्ष्मण ने 14 साल तक भाई राम के साथ वनवास किया वहीं दूसरे भाई कैकयी के पुत्र ने राजगद्दी के अवसर को ठुकरा दिया।

{ पढ़ें :- महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र का चुनाव एक बहुत बड़ा राज था! }

इसके बजाय, उन्होंने भगवान राम को उन्हें माफ करने और राजकाज संभालने का आग्रह किया क्यों कि इस पर राम का ही हक था। भाइयों के प्यार की ये सीख हमें लालच और सांसारिक सुखों के बजाय रिश्तों को महत्व देने के लिए प्रेरित करती है।

4. अच्छी संगति का महत्व –

यह ग्रंथ हमें अच्छी संगति के महत्व को बताता है। कैकयी राम को अपने पुत्र राम से ज़्यादा चाहती थी लेकिन दासी मंथरा की बुरी सोच और गलत बातों में आकर वह राम के लिए 14 वर्षों का वनवास मांग लेती है।

इसलिए हमें सीख मिलती है कि हमें अच्छी संगति में रहना चाहिए ताकि नकारात्मकता हम पर हावी ना हो।

5. सच्ची भक्ति और समर्पितता –

हनुमान जी ने भगवान राम के प्रति अटल विश्वास और प्यार का परिचय दिया। उनकी अपार लग्न और भगवान राम के प्रति निःस्वार्थ सेवा हमें सिखाती है कि एक दोस्त की ज़रूरत के समय किस तरह मदद की जाती है।

{ पढ़ें :- किसीको भी हिन्दू बना देती है यह किताबें ! मुस्लिमों को रोका जाता है इन किताबों को पढ़ने से! }

यह बताती है कि हमें अपने आराध्य के चरणों में बिना किसी संदेह के अपने आप को समर्पित कर देना चाहिए। जब हम अपने आपको उस सर्वव्यापक के चरणों में समर्पित कर देते हैं, तो हमें निर्वाण या मोक्ष की प्राप्ति होती है और जन्म-मरण से छुटकारा मिलता है।

6. माफ़ करना बदला लेने से अच्छा चरित्र है –

रावण एक ज्ञानी पुरुष था लेकिन माता सीता का अपहरण करना उसके पतन का कारण बना। इससे पता चलता है कि हम दूसरे को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में बदले की आग में अपने आप को ही जला बैठते हैं।

अपनी बहन सूर्पनखा की लक्ष्मण द्वारा बेइज्जती करने पर रावण उसके भाई राम को सबक सिखाने की सोचता है और क्रोध, विश्वासघात और प्रतिशोध के खुद के जाल में खुद ही उलझ जाता है। इसलिए हमें बदले, अहम और क्रोध के बजाय माफ़ करने का स्वभाव अपनाना चाहिए।

7. सबसे समान व्यवहार –

भगवान राम का विनम्र आचरण और अपने से बड़ों और छोटों सबको सम्मान देना हम सबको एक सीख देता है। हमें रुतबा, उम्र, लिंग आदि के भेदभावों के बावजूद सबसे समान व्यवहार करना चाहिए। हमें पशुओं से भी प्यार और दयालुता से पेश आना चाहिए। सच्चा मानव वही है जो सबसे समानता से पेश आता है।

8. भगवान की सच्ची सेवा –

{ पढ़ें :- दुर्योधन को महाभारत में कोई नहीं हरा पाया! दुर्योधन से सीखिए सफलता की अति महत्वपूर्ण 10 बातें }

राम के वन जाने से पहले लक्ष्मण और उनकी मां सुमित्रा के बीच संवाद होता है जहां वे लक्ष्मण को राम और सीता के साथ आचरण की शिक्षा देती हैं, तब वे बताती हैं कि भगवान की सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए क्यों कि ये ही मुक्ति का द्वार है। सुमित्रा कहती हैं कि हे लक्ष्मण तुम चाहे राम और सीता के साथ कहीं भी रहो लेकिन जहां राम हैं वहीं पूरी अयोध्या है। वे लक्ष्मण को अपनी क्षमता के अनुसार भगवान की सेवा करने करने के लिए कहती हैं क्यों कि यही सबसे बड़ा काम है और जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

9. भगवान में विश्वास की शक्ति –

राम, लक्ष्मण और वानर सेना द्वारा भारत और श्रीलंका के बीच तैयार किया गया पुल चमत्कार की ही निशानी है। जिस तरह से भगवान का नाम लिखने से ही पत्थर तैरने लगे।

ये भी एक बड़ी सीख है कि जिस भगवान का नाम लेने से सब लोग पुल से सागर पार कर गए वैसे ही उसका नाम लेने से इस भवसागर से पार हो सकते हैं और हर क्षेत्र में जीत हासिल कर सकते हैं।

10. प्यार और दया –

भगवान राम प्यार, दया और सकारात्मकता की प्रतिमूर्ति हैं और यदि हममें से कोई भी 10 प्रतिशत भी अपने दैनिक जीवन में उतार लेता है तो वो खुशहाल और संतुष्ट जीवन जी सकता है।

उनका शांत और दया भाव से एक पुत्र, पति, भाई और एक राजा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना हमें आपसी प्रेम और सम्मान जैसे मानवीय गुणों से अवगत कराता है.

समाज की बुराइयों पर जीत हासिल करने के लिए हमें आज के जमाने में रामायण की सीख को उतारने की आवश्यकता है।

{ पढ़ें :- गीता का मनोविज्ञान }


ग्रंथ और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान हनुमान को हजारों साल तक अमर रहने का वरदान क्यों मिला था ! दिल को छू लेनेवाली कहानी !

  2. भगवान शिव ही अगर इस सृष्टि के आदि और अंत हैं तो फिर इनके माता-पिता कौन हैं !

  3. महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र का चुनाव एक बहुत बड़ा राज था!

  4. किसीको भी हिन्दू बना देती है यह किताबें ! मुस्लिमों को रोका जाता है इन किताबों को पढ़ने से!

2012-03-21T01:58:36+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel