राजस्थान की राजधानी जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम में रखी हुई 322 ईसा पूर्व की एक ममी इन दिनों चर्चा में हैं. यह मिस्र के राजघराने के पुजारी परिवार की महिला तुतु की है. दरअसल, म्यूजियम में पहुंचने वाले लोग यहां मिस्र के प्राचीन इतिहास और मौत के बाद के रहस्यों के साथ हकीकत से पर्दा…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : पुनर्जन्म and राजस्थान
राजस्थान की राजधानी जयपुर के अल्बर्ट म्यूजियम में रखी हुई 322 ईसा पूर्व की एक ममी इन दिनों चर्चा में हैं. यह मिस्र के राजघराने के पुजारी परिवार की महिला तुतु की है. दरअसल, म्यूजियम में पहुंचने वाले लोग यहां मिस्र के प्राचीन इतिहास और मौत के बाद के रहस्यों के साथ हकीकत से पर्दा उठाते एक्सरे देख कर हैरान हैं. ममी से जुड़े रहस्यों की जानकारी को लोग जितने कौतुहल से पढ़ रहे हैं उतने ही आश्चर्य से सैकड़ों साल पुरानी डेडबॉडी का एक्सरे प्रिंट भी देखते हैं. बता दें कि इसी सप्ताह अल्बर्ट म्यूजियम की स्थापना को 130 साल पूरे हुए हैं और इतने ही समय से यह ममी यहां रखी हुई है. इस ममी को 19वीं सदी के अंतिम दशक में मिस्र के काहिरा से जयपुर लाया गया था. इसकी वर्तमान स्थित का जायजा लेने के लिए 6 साल पहले एक्सरे किया गया. अगली स्लाइड में पढ़ें- जयपुर के म्यूजियम में सहेजे गई ममी और इससे जुड़े रहस्य :