Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | जीवन में सफल होने के लिए जरूर करे 5 उपाय

जीवन में सफल होने के लिए जरूर करे 5 उपाय

जीवन में सफल होने के लिए जरूर करे 5 उपाय
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

हिंदू पुराणों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनकी पालना से जीवन में कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है। अगर आपको भी अपने जीवन में सर्वदा उन्नति चाहिए तो इन 5 नियमों का सदैव पालन करना चाहिए।5 Tips To Be Successful In Life in Hindi :- भगवान शिव सनातन धर्म में भगवान…

हिंदू पुराणों में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनकी पालना से जीवन में कभी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता है। अगर आपको भी अपने जीवन में सर्वदा उन्नति चाहिए तो इन 5 नियमों का सदैव पालन करना चाहिए।

5 Tips To Be Successful In Life in Hindi :-

भगवान शिव

सनातन धर्म में भगवान शिव का महादेव कहा गया है। वे सहज ही प्रसन्न होने वाले तथा मनचाहा वर देने वाले हैं। यही कारण है कि जब भी संसार पर किसी तरह का कोई संकट आता है या किसी को कोई असंभव वरदान मांगना होता है तो वह भगवान भोलेनाथ की ही शरण में आते हैं। अतः सुबह उठते ही उनके दर्शन करने तथा उन्हें स्मरण करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

{ पढ़ें :- गाय के साथ करें रोटी और नमक का एक छोटा सा प्रयोग, बरसेगा धन }

एकादशी का व्रत (काम मे सफलता के टोटके)

पुराणों में एकादशी का बहुत महत्व बताया गया है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए एकादशी को दिन बेहद शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो एकादशी को व्रत करना चाहिए अथवा इस दिन किसी भूखे व्यक्ति को कुछ न कुछ खाने की सामग्री दान देनी चाहिए। परन्तु इस दिन भूल कर भी शराब, जुआ, शारीरिक संबंधों में लिप्त न हों अन्यथा सौभाग्य को दुर्भाग्य बनते देर नहीं लगती।

तुलसी

तुलसी को भगवान विष्णु का ही रूप माना गया है। ग्रंथों में कहा गया है कि जो लोग तुलसी को अपने घर में लगाते हैं, उसे जल अर्पण करते हैं तथा उसकी पूजा करते हैं, उनके जीवन में कभी किसी प्रकार की कमी नहीं आती है। साथ ही यदि कभी घर में रखा तुलसी का पौधा मुरझाने लगे तो समझ लेना चाहिए कि घर पर कोई बड़ा संकट आने वाला है।

{ पढ़ें :- कौन सा रुद्राक्ष धारण करें }

गाय

गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। जिस भी घर में सुबह की पहली रोटी गाय को दी जाती है वहां पर दुख कभी नहीं आता। ऐसा करने से देवताओं के साथ-साथ पितृगण भी घर के सदस्यों पर अपनी कृपा तथा आर्शीवाद बनाए रखते हैं।

बड़ों का आर्शीवाद

घर से निकलते समय अपने बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद अवश्य लें, खास तौर पर अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का। उनके आर्शीवाद से बिना किसी बड़े उपाय के भी आपके सभी कार्य बन जाएंगे।

{ पढ़ें :- अगर रात में इस तरह से करेंगे हनुमानजी की आराधना तो जल्दी मिलेगी उनकी कृपा ! }


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Basil,  Lord Shiva,  Lord Vishnu,  गाय,  तुलसी,  भगवान विष्णु,  भगवान शिव  

2012-05-16T23:04:31+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Basil,  #Lord Shiva,  #Lord Vishnu,  #गाय,  #तुलसी,  #भगवान विष्णु,  #भगवान शिव  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel