होलिका दहन की रात को दीपावली नवरात्र और शिवरात्रि के समान महत्व दिया गया है। शास्त्रों में इसे वर्ष की चार महारात्रियों में से एक बताया गया है। यह ऐसी रातें हैं जब आप अपने सोये हुए भाग्य को जगा सकते हैं।5 Tricks To Try To Increase The Funding For Holi in Hindi :- ज्योतिष एवं…
होलिका दहन की रात को दीपावली नवरात्र और शिवरात्रि के समान महत्व दिया गया है। शास्त्रों में इसे वर्ष की चार महारात्रियों में से एक बताया गया है। यह ऐसी रातें हैं जब आप अपने सोये हुए भाग्य को जगा सकते हैं।
ज्योतिष एवं धार्मिक मामलों के विशेषज्ञ पण्डित जयगोविंद शास्त्री का कहना है कि इस रात में साधना करने से अन्य दिनों की अपेक्षा शीघ्रता से फल प्राप्त होता है।
होलिका दहन की रात वैदिक विधि विधान के अनुसार कुछ उपाय किए जाए तो रोग एवं आर्थिक परेशानी के साथ ही कई अन्य तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
होली की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए। इससे जो भी मैल निकले उसे होलिकाग्नि में डाल दें। ऐसा करने से जादू, टोने का असर समाप्त होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
गाय के गोबर में जौ, अरसी, कुश मिलाकर छोटा उपला बना लें। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से नजर दोष, बुरी शक्तियों, टोने-टोटके से घर और घर में रहने वाले लोग सुरक्षित रहते हैं।
होलिका दहन के बाद अगली सुबह यानी धुलैंडी के दिन होलिकाग्नि की राख को माथे पर लगाएं। इसे लगाने का सही तरीका है बायीं ओर से दायीं ओर तीन रेखा खींचें।
इसे त्रिपुण्ड कहते हैं। इसे लगाने से 27 देवता प्रसन्न होते हैं। शस्त्रों में बताया गया है कि पहली रेखा के स्वामी महादेव हैं, दूसरी रेखा के महेश्वर और तीसरी रेखा के शिव।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : astrology on holi, beauty expert, beauty tips, beauty tips for holi, children health, children holi, Colour, Gualala, health tips on holi, herbal color, holi, holi celebration, holi event, holi for makeup, holi jokes, Holi ke Parv se Jude Vaigyanik Tathay, holi ke rang chudane ke upay, Holi se Jude Sehat ke Raj, Holi se Jude Shagun or Apshagun, Holi se Sambandhit Vaigyanik Drishtikon, holi skin problem, Holi totke for money, holi tricks, holi updates, Holika Dahan Par Vaigyanik Tark, holly horoscope, Horoscope, Jane Nai Dulhan Holika Dahan Kyon Nahin Dekhati, kali haldi, kali haldi ke totke in hindi, kali haldi mantra, kali haldi uses, Milk and flour, rank saf krne ke upay, special holi, tips holi, Tricks, tricks to holi, कच्चा पपीता, काला हल्दी, काली हल्दी, काली हल्दी उपयोग, काली हल्दी और होली, काली हल्दी के उपाय, काली हल्दी के टोटके, काली हल्दी के तंत्र प्रयोग, काली हल्दी तंत्र, काली हल्दी मंत्र, काली हल्दी वशीकरण, गुलाब जल, गुलाल, जौ का आटा, टोटके, दही, दीपावली, दूध व बेसन, नींबू, बेसन, ब्लैक टर्मरिक, मसूर की दाल, रंग, हल्दी के टोटके, होली, होली के टोटके, होली के पर्व से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य