Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | तंत्र-मंत्र-यंत्र | 7 महत्त्वपूर्ण शुक्र नीतियां

7 महत्त्वपूर्ण शुक्र नीतियां

7 महत्त्वपूर्ण शुक्र नीतियां
In तंत्र-मंत्र-यंत्र, धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

शुक्राचार्य भगवान ब्रह्मा के वशंज थे, वे बहुत ही ज्ञानी होने के साथ-साथ एक चर्तुर नीतिकार भी थे। शुक्रनीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।7 Important Shukraniti in Hindi :- जानिए शुक्राचार्य की ऐसी ही 7 खास नीतियों के बारे में :- 1. कल की…

शुक्राचार्य भगवान ब्रह्मा के वशंज थे, वे बहुत ही ज्ञानी होने के साथ-साथ एक चर्तुर नीतिकार भी थे। शुक्रनीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

7 Important Shukraniti in Hindi :-

जानिए शुक्राचार्य की ऐसी ही 7 खास नीतियों के बारे में :-

1. कल की सोचें, लेकिन कल पर न टाले

{ पढ़ें :- शुक्रनीति (Shukra Niti) : इन 9 बातों को छिपा कर रखने में ही भलाई है }

नीति- दीर्घदर्शी सदा च स्यात्, चिरकारी भवेन्न हि।

अर्थात- मनुष्य को अपना हर काम आज के साथ ही कल को भी ध्यान में रखकर करना चाहिए, लेकिन आज का काम कल पर टालना नहीं चाहिए। हर काम को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की दृष्टी से भी सोचकर करें, लेकिन किसी भी काम को आलय के कारण कल पर न टालें। दूरदर्शी बने लेकिन दीर्घसूत्री (आलसी, काम टालने वाला) नहीं।

2. बिना सोचे-समझे किसी को मित्र न बनाएं

नीति-
यो हि मित्रमविज्ञाय याथातथ्येन मन्दधीः।
मित्रार्थो योजयत्येनं तस्य सोर्थोवसीदति।।

अर्थात-
मनुष्य को किसी को भी मित्र बनाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। बिना सोचे-समझे या विचार किए किसी से भी मित्रता करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। मित्र के गुण-अवगुण, उसकी आदतें सभी हम पर भी बराबर प्रभाव डालती हैं। इसलिए, बुरे विचारों वाले या गलत आदतों वाले लोगों से मित्रता करने से बचें।

3. किसी पर भी हद से ज्यादा विश्वास न करें

नीति- नात्यन्तं विश्र्वसेत् कच्चिद् विश्र्वस्तमपि सर्वदा।
अर्थात-आर्चाय शुक्रचार्य के अनुसार, चाहे किसी पर हमें कितना ही विश्वास हो, लेकिन उस भरोसे की कोई सीमा होनी चाहिए। किसी भी मनुष्य पर आंखें बंद करके या हद से ज्यादा विश्वास करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। कई लोग आपके विश्वास का गलत फायदा उठाकर नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए, इस बात का ध्यान रखें कि अपने विश्वसनियों पर विश्वास जरूर करें लेकिन साथ में अपनी भी आंखें खुली रखें।

4. न करें अन्न का अपमान

नीति- अन्नं न निन्घात्।।

अर्थात- अन्न को देवता के समान माना जाता है। अन्न हर मनुष्य के जीवन का आधार होता है, इसलिए धर्म ग्रंथों में अन्न का अपमान न करने की बात कही गई है। कई लोग अपना मनपसंद खाना न बनने पर अन्न का अपमान कर देते हैं, यह बहुत ही गलत माना जाता है। जिसके दुष्परिणाम स्वरूप कई तरह के दुखों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि किसी भी परिस्थिति में अन्न का अपमान न करें।

5. धर्म ही मनुष्य को सम्मान दिलाता है

नीति- धर्मनीतिपरो राजा चिरं कीर्ति स चाश्नुते।
अर्थात- हर किसी को अपने जीवन में धर्म और धर्म ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए। जो मनुष्य अपनी दिनचर्या का थोड़ा सा समय देव-पूजा और धर्म-दान के कामों को देता है, उसे जीवन में सभी कामों में सफलता मिलती है। धर्म का सम्मान करने वाले मनुष्य को समाज और परिवार में बहुत सम्मान मिलता है। इसलिए भूलकर भी धर्म का अपमान न करें, न ही ऐसा पाप-कर्म करने वाले मनुष्यों की संगति करें।

6. पापी-कर्म करने वाले चाहें कितना ही प्रिय हो, उसका त्याग कर देना चाहिए

नीति- त्यजेद् दुर्जनसंगतम्।
अर्थात- कई बार हमारे प्रियजन नास्तिक या पाप-कर्म करने वाले होते हैं। हमे सही-गलत का ज्ञान होने पर भी अपने मोह या लगाव की वजह से हम उस व्यक्ति का त्याग नहीं करते। धर्म- ग्रंथों में इस बात को बिल्कुल ही गलत कहा गया है। पाप-कर्म या गलत काम करने वाला मनुष्य हमें चाहे कितना ही प्रिय क्यों न हो, उसका त्याग कर देना चाहिए।

7. न सभी पर विश्वास करें, न सभी पर शंका

नीति- नैकः सुखी न सर्वत्र विस्त्रब्धो न च शकितः।
अर्थात-सामान्य रूप से दो तरह के लोग पाए जाते हैं- एक वे जो हर किसी पर बड़ी ही आसानी से विश्वास कर लेते हैं और दूसरे वे जो हर किसी पर शक करते हैं। मनुष्य की ये दोनों ही आदतें सही नहीं होती। हर किसी को विश्वास और शक के बीच का संतुलन बना कर चलना चाहिए। मनुष्य को परिस्थिति के अनुसार किसी पर भी शक या विश्वास करना चाहिए।


तंत्र-मंत्र-यंत्र, धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय

  2. होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके

  3. होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके

  4. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 7 Niti of shukracharya,  Shukra Niti,  महत्त्वपूर्ण शुक्र नीतियां,  शुक्र के राजनीतिक विचार,  शुक्र नीति,  शुक्र नीति pdf,  शुक्र नीति के श्लोक,  शुक्र नीतियां,  शुक्र नीतिसार,  शुक्रनीति,  शुक्रनीति pdf,  शुक्रनीति pdf download,  शुक्रनीति इन हिंदी,  शुक्रनीति पुस्तक  

2012-02-03T23:31:47+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #7 Niti of shukracharya,  #Shukra Niti,  #महत्त्वपूर्ण शुक्र नीतियां,  #शुक्र के राजनीतिक विचार,  #शुक्र नीति,  #शुक्र नीति pdf,  #शुक्र नीति के श्लोक,  #शुक्र नीतियां,  #शुक्र नीतिसार,  #शुक्रनीति,  #शुक्रनीति pdf,  #शुक्रनीति pdf download,  #शुक्रनीति इन हिंदी,  #शुक्रनीति पुस्तक  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel