Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | आनन्दरामायण : ये 7 मनुष्य के सबसे बड़े गुण माने जाते हैं

आनन्दरामायण : ये 7 मनुष्य के सबसे बड़े गुण माने जाते हैं

आनन्दरामायण : ये 7 मनुष्य के सबसे बड़े गुण माने जाते हैं
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

भगवान राम और माता सीता के जीवन पर कई ग्रंथ लिखे गए हैं, जिनमें से एक है आनन्द रामायण। आन्नद रामायण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो की मनुष्य के लिए बहुत जरूरी मानी गई है। इस ग्रंथ में मनुष्य के 7 ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो कि हर…

भगवान राम और माता सीता के जीवन पर कई ग्रंथ लिखे गए हैं, जिनमें से एक है आनन्द रामायण। आन्नद रामायण में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो की मनुष्य के लिए बहुत जरूरी मानी गई है। इस ग्रंथ में मनुष्य के 7 ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो कि हर किसी में होना ही चाहिए। इन गुणों से संबंधीत श्लोक इस प्रकार है-

Anand Ramayan Gyan Shiksha in Hindi :-

श्लोक-

सत्यं शौचं दया क्षान्तिर्जवं मधुरं वचः।
द्विजगोयतिसद्धक्तिः सप्तैते शुभदा गुणाः।।

{ पढ़ें :- कलयुग में भगवान हनुमान इन 5 जगहों पर हमेशा उपस्थित रहते हैं }

अर्थ-
हर किसी में ये 7 गुण होना चाहिए- सत्यता, पवित्रता, दया, क्षमा, स्वभाव में कोमलता, मधुरवाणी और ब्राह्मणों और सज्जनों पर श्रद्धा।

1. सत्यता (हमेशा सच बोलना)
हमेशा सच बोलना मनुष्य के लिए सबसे जरूरी माना गया है। जीवन में सफलता पाने के लिए मनुष्य में सच्चाई का गुण होना बहुत जरूरी है। जो मनुष्य हमेशा सच बोलता है और सच का साथ देता है, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं और उसकी हर इच्छा पूरी होती है।

2. पवित्रता
शास्त्रों में दो तरह की पवित्रता के बारे में बताया गया है- एक तन यानी शरीर की पवित्रता और दूसरा मन की पवित्रता। हर मनुष्य को तन और मन दोनों से पवित्र होना चाहिए। हर किसी को रोज सुबह जल्दी उठ कर स्नान करके ही अपने दिन की शुरूआत करनी चाहिए। साथ ही लोगों को अपने मन की शुद्धि के लिए बुरे विचारों को अपने आप से दूर रखना चाहिए।

3.दया

{ पढ़ें :- जानिए क्यों सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण लेकिन फ़ेंक दी थी समुद्र में ? }

जो मनुष्य दूसरों को दुख पहुंचाता है, उन्हें तकलीफ देता है, वह क्रूर और दुष्ट स्वभाव का होता है। हर मनुष्य में दया और प्रेम की भावना होना जरूरी माना जाता है। हर किसी में अपने से छोटों के लिए दया और बड़ों के लिए सम्मान की भावना होनी चाहिए। जिस मनुष्य में प्रेम और दया का गुण होता है, वह अपने हर काम में सफलता और दूसरों से सम्मान पाता है

4. क्षमा ( माफ करने का स्वभाव)
हर मनुष्य में दूसरों को माफ करने का स्वभाव होना चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की बातों को मन से लगा कर बैठ जाता है और उन्हें माफ नहीं करता, ऐसे मनुष्य को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वो हमेशा बदले की भावना में जीता है और बदला पूरा ना होने पर डिप्रेशन में चला जाता है। इसलिए, हमेशा मन में दूसरों को माफ करके आगे बढ़ने की भावना होनी चाहिए।

5. स्वभाव में कोमलता (अच्छा स्वभाव)
कई लोगों के मन में असमानता का भाव होता है। वे अमीर-गरीब, छोटे-बड़े में भेद करते हैं और उनके साथ व्यवहार भी उसी तरह करते हैं। इस बात को शास्त्रों में बिल्कुल गलत बताया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो मनुष्य दूसरों में भेद-भाव नहीं करता और सबके लिए अच्छा व्यवहार रखता है, वह जीवन में बहुत उन्नति करता है। ऐसे मनुष्य की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और सभी के लिए सम्मान का पात्र होता है।

 6. मधुर या अच्छा बोलना
कहा जाता है कि अच्छी वाणी में देवी सरस्वती का वास होता है। जो मनुष्य हमेशा अच्छा बोलता है, हर समय अपनी भाषा का ध्यान रखता है और किसी भी परिस्थिति में बुरे शब्दों का प्रयोग नहीं करता, उस पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को अपने हर काम में सफलता जरूर मिलती है, साथ ही मीठा बोलने वाला मनुष्य हर किसी का प्रिय भी बन जाता है।
7. ब्राह्मणों और सज्जनों के लिए सम्मान
हर किसी को श्रेष्ठ ब्राह्मणों और सज्जन लोगों का सम्मान करना चाहिए। अच्छें लागों का सम्मान करने और उनकी संगति में रहने से मनुष्य अपनी जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामान बहुत ही आसानी से कर लेता है। सज्जन लोगों के मार्गदर्शन में किया गया काम कभी असफल नहीं होता। इसलिए हर किसी को जीवन में सफलता पाने और हर परेशानी से बचे रहने के लिए अच्छे और विद्वान लोगों का सम्मान और संगति करनी चाहिए।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Ramayana  

2012-02-03T23:59:58+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Ramayana  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel