हरियाणा और महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के बाद देश के अन्य राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है और अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। हालांकि, भारत अकेला ऐसा देश नहीं है, जहां किसी जानवर का मांस खाने को लेकर धार्मिक भावना से जोड़कर देखा जाता हो।…
हरियाणा और महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के बाद देश के अन्य राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है और अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। हालांकि, भारत अकेला ऐसा देश नहीं है, जहां किसी जानवर का मांस खाने को लेकर धार्मिक भावना से जोड़कर देखा जाता हो। दुनियाभर के कई हिस्सों में धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से अलग-अलग जानवरों का मांस खाने पर विवाद है।
कुत्ता (Dog)
सूअर (Pig)
सूअर का मांस (पोर्क) खाना इस्लाम और यहूदी धर्म की मान्यताओं के खिलाफ है। हिब्रु बाइबिल में भी पोर्क न खाने की बात लिखी गई है। वहीं, पवित्र कुरान में भी कम से कम चार जगह पर सूअर के मांस को खाना हराम बताया गया है। ईरान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, लेबनान, तुर्की, सीरिया, यूएई और दुबई में पोर्क के आयात पर रोक है।
बिल्ली (Cat)
यहूदी धर्म और इस्लाम में बिल्ली का मांस खाने पर भी पाबंदी है। इसके साथ ही पश्चिमी देश भी बिल्ली का मांस खाने का विरोध करते हैं। पश्चिमी देशों के विरोध के पीछे कोई धार्मिक वजह नहीं है। यहां बिल्ली को पेट्स के तौर पर रखा जाता है, इसलिए ये बिल्ली की हत्या पर विरोध जताते हैं। चीन के कई हिस्सों में बिल्ली का मांस बहुत चाव से खाया जाता है।
चमगादड़ (Bat)
यहूदी धर्म की अलग-अलग संहिताओं के मुताबिक, चमगादड़ को अपवित्र माना गया है और ये इसके खाने पर पाबंदी की वकालत करते हैं। इसी तरह इस्लाम में भी चमगादड़ के मांस पर पाबंदी है। ऐसे में, मुस्लिम देशों में इसे खाने को लेकर विवाद है। हालांकि, मुस्लिम बहुल देश होने के बावजूद इंडोनेशिया में चमगादड़ खाया जाता है।
रेपटाइल्स (मगरमच्छ और सांप)
यहूदियों में मगरमच्छ और सांप जैसे रेंगने वाले जन्तुओं को खाने पर पाबंदी है। इसके अलावा, यहूदी धर्म में मेंढक का मांस खाने की भी मनाही है।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Bat, Cat, Dog, Haryana, Maharashtra, Pig, कुत्ता, चमगादड़, जानवरों, धार्मिक, बिल्ली, मगरमच्छ, महाराष्ट्र, मांस, सांप, सूअर, हरियाणा