Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | धार्मिक स्थान | हिंदू धर्म के खास इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलती है पाप से मुक्ति

हिंदू धर्म के खास इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलती है पाप से मुक्ति

हिंदू धर्म के खास इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलती है पाप से मुक्ति
In धार्मिक स्थान
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

आज भी आपको धरती पर देवी-देवताओं से संबंधित कोई न कोई साक्ष्‍य जरूर मिल जाएंगें।कलियुग में भी धरती पर ऐसे कई चमत्‍क‍ारिक स्‍थल हैं जो ईश्‍वर के चमत्‍कार को सिद्ध करते हैं।Bathing In Lakes For Moksha in Hindi :- इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज हम आपको धरती के कुछ ऐसे सरावरों के बारे…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : कैलाश मानसरोवर and  पंपा सरोवर and  हिंदू धर्म  

आज भी आपको धरती पर देवी-देवताओं से संबंधित कोई न कोई साक्ष्‍य जरूर मिल जाएंगें।कलियुग में भी धरती पर ऐसे कई चमत्‍क‍ारिक स्‍थल हैं जो ईश्‍वर के चमत्‍कार को सिद्ध करते हैं।

Bathing In Lakes For Moksha in Hindi :-

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज हम आपको धरती के कुछ ऐसे सरावरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका धार्मिक रूप से बहुत महत्‍व है। कहते हैं कि इन सरोवरों में स्‍नान करने से पाप से मुक्ति मिल जाती है।

तो चलिए जानते हैं इन खास सरावरों के बारे में जहाँ पाप से मुक्ति मिलती है :

{ पढ़ें :- इस मंदिर में जाने वाला कभी नहीं लौटता खाली हाथ }

पाप से मुक्ति –

1 – पंपा सरोवर

धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से प्रसिद्ध पंपा सरोवर मैसूर के पास अनेगुंदी गांव में स्थित है। इस गांव को प्राचीन काल में किश्‍किंधा कहा जाता था। इस गांव में पंपा सरोवर है। इसी सरोवर के पास एक शबरी गुफा भी है। कहते हैं कि इसी गुफा में भगवान राम ने शबरी के झूठे बेर खाए थे। पंपा सरोवर का संबंध रामायण काल से बताया जाता है।

2 – नारायण सरोवर

{ पढ़ें :- हर इन्सान को अपने जीवन में एक बार इन चार धामों के दर्शन जरूर करने चाहिए ! }

भगवान विष्‍णु को समर्पित नारायण सरोवर गुजरात के कक्ष जिले के तहसील लखपत में स्थित है। किवदंती है कि इस सरोवर में स्‍वयं भगवान विष्‍णु ने स्‍नान किया था। पौराणिक ग्रंथों और शास्‍त्रों में भी इस सरोवर के महत्‍व का उल्‍लेख मिलता है।

3 – पुष्‍कर सरोवर

अजमेर से 14 किमी की दूरी पर पुष्‍कर में स्थित इस पवित्र सरोवर के पास ब्रह्मा जी ने अपने यज्ञ को संपन्‍न किया था। मान्‍यता है कि इस सरोवर में स्‍नान करने से मोक्ष की प्राप्‍ति होती है। कहते हैं कि भगवान राम ने भी अपने पिता राजा दशरथ की मृत्‍यु के पश्‍चात् इसी सरोवर में उनका श्राद्ध किया था।

4 – बिंदु सरोवर

अहमदाबाद से 130 किमी की दूरी पर स्थित बिंदु सरोवर में स्‍नान करने से पाप से मुक्‍ति मिलती है। मान्‍यता है कि इस सरोवर के पास कर्दम ऋषि ने हज़ारों वर्ष तक तपस्‍या की थी। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इसी स्‍थान पर भगवान परशुराम ने अपनी माता का श्राद्ध भी किया था। इस कारण इस सरोवर का बहुत महत्‍व है।

{ पढ़ें :- 100 साल पुराने पेड़ को काटने पर निकला शिवलिंग ! }

5 – कैलाश मानसरोवर

मान्‍यता है कि कैलाश मानसरोवर में माता पार्वती स्‍नान किया करती थीं। कहते हैं कि इस सरोवर का निर्माण ब्रह्मा जी ने किया था। इसके पास ही भगवान शिव का निवास स्‍थल कैलाश पर्वत भी है। इस कारण इस सरोवर का आध्‍यात्‍मिक महत्‍व कई गुना बढ़ जाता है।

भारत के इन पवित्र सरोवरों में स्‍नान करने से मनुष्‍य को पाप से मुक्ति मिलती है। हज़ारों की संख्‍या में हर साल श्रद्धालु इन पवित्र सरोवरों में स्‍नान कर अपने पापों से मुक्‍ति पाते हैं।


धार्मिक स्थान और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भीमशंकर ज्योतिर्लिंग – कुंभकर्ण के पुत्र को मार कर यहां स्थापित हुए थे भगवान शिव

  2. भोजेश्वर मंदिर : यहाँ है एक ही पत्थर से निर्मित विशव का सबसे बड़ा शिवलिंग

  3. भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ राष्ट्रीय पर्वो पर फहराया जाता है तिरंगा

  4. गिरजाबंध हनुमान मंदिर, रतनपुर – एक अति प्राचीन मंदिर जहाँ स्त्री रूप में होती है हनुमान कि पूजा

2012-05-20T18:44:53+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #कैलाश मानसरोवर,  #पंपा सरोवर,  #हिंदू धर्म  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel