Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ग्रंथ | भीष्म ज्ञान – जानिए कौन से कामों से कम होती है उम्र और कौन से कामों से बढ़ती है उम्र

भीष्म ज्ञान – जानिए कौन से कामों से कम होती है उम्र और कौन से कामों से बढ़ती है उम्र

भीष्म ज्ञान – जानिए कौन से कामों से कम होती है उम्र और कौन से कामों से बढ़ती है उम्र
In ग्रंथ, धार्मिक तथ्य, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पहले के समय में मनुष्य की उम्र 100 या उससे अधिक होती थी, लेकिन वर्तमान समय में वह कम होती जा रही है। मनुष्यों की उम्र कम क्यों होती जा रही है, इसका कारण भी हमारे धर्म ग्रंथों में ही बताया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि…

धर्म ग्रंथों के अनुसार, पहले के समय में मनुष्य की उम्र 100 या उससे अधिक होती थी, लेकिन वर्तमान समय में वह कम होती जा रही है। मनुष्यों की उम्र कम क्यों होती जा रही है, इसका कारण भी हमारे धर्म ग्रंथों में ही बताया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि क्या काम करने से मनुष्यों का आयु बढ़ती है।

Bhishma Gyan Know What Works And What Works Less Age Grows Older in Hindi :-

परंतु ग्रंथों का अध्ययन न करने के कारण हम इन बातों को नहीं जानते। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से मनुष्य की उम्र कम या अधिक होती है। इन कामों के बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामाह ने युधिष्ठिर को बताया था। जानिए कौन से हैं वो काम जो हमारी उम्र पर असर डालते हैं-

  • महाभारत के अनुसार, जो मनुष्य तिनके तोड़ता है, नाखून चबाता है तथा हमेशा अशुद्ध रहता है, उसकी मृत्यु जल्दी ही हो सकती है। उदय, अस्त, ग्रहण एवं दिन के समय सूर्य की ओर देखने वाले मनुष्य की मृत्यु भी कम उम्र में हो जाती है।
  • गुस्सा न करने वाले, सच बोलने वाले, सभी को एक समान रूप से देखने वाले और धोखा नहीं करने वाले मनुष्य की उम्र 100 वर्ष होती है। रोज ब्रह्म मुहूर्त में जागकर फिर शौच-स्नान करने के बाद सुबह की संध्या (पूजन की एक विधि) व शाम के समय भी विधिपूर्वक संध्या करने वाले मनुष्य की आयु भी अधिक होती है।
  • बाल संवारना, आंखों में काजल लगाना, दांत-मुंह धोना और देवताओं का पूजन करना- ये सभी काम दिन के पहले पहर (सुबह 9 बजे से पहले) में ही करना चाहिए। जो लोग ये काम समय पर नहीं करते, वे शीघ्र ही काल का शिकार हो जाते हैं।
  • भगवान को न मानने वाला, कुछ काम न करने वाला, गुरु और शास्त्र की बात न मानने वाला व धर्म को न जानने वाले बुरे लोगों की मृत्यु कम उम्र में हो जाती है। जो लोग दूसरे वर्ण (जाति या धर्म) की महिलाओं से संपर्क रखते हैं, वे भी जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
  • मल-मूत्र की ओर देखने वाले, पैर पर पैर रखने वाले, दोनों ही पक्षों (कृष्ण व शुक्ल पक्ष) की चतुर्दशी व अष्टमी तथा अमावस्या व पूर्णिमा पर स्त्री समागम करने वाले लोगों की मृत्यु कम उम्र में ही हो जाती है।
  • दूसरों के पहने हुए कपड़े व जूते नहीं पहनने चाहिए। दूसरों की निंदा व चुगली नहीं करना चाहिए। किसी को भला-बुरा न बोलें। अपंग व कुरूप की हंसी नहीं उड़ाना चाहिए। जो लोग इन बातों का ध्यान रखते हैं, उनकी मृत्यु कम उम्र में नहीं होती।
  • जो लोग सूर्योदय होने तक सोते हैं व ऐसा करने पर प्रायश्चित भी नहीं करते। शास्त्रों में जिन वृक्षों की दातून का उपयोग करने के लिए मना किया गया है, उनसे दातून करने वाला मनुष्य जल्दी ही मृत्यु को प्राप्त होता है।
  • मैले दर्पण में मुंह देखने वाला, गर्भवती स्त्री से समागम करने वाला तथा उत्तर और पश्चिम की ओर सिरहाना करके सोने वाला, टूटी व ढीली खाट पर सोने वाला, अंधेरे में रखे पलंग पर सोने वाले लोग जल्दी ही यमराज के दर्शन करते हैं।
  • उत्तर दिशा की ओर मुंह करके मल-मूत्र त्याग करना चाहिए। दातून किए बिना देवताओं की पूजा नहीं करना चाहिए। कभी भी बिना कपड़े के या रात को न नहाएं। नास्तिक लोगों के साथ नहीं रहें। नहाए बिना चंदन न लगाएं। नहाने के बाद गीले कपड़े न पहनें। रजस्वला स्त्री के साथ बातचीत न करें। इन बातों का ध्यान रखने वाला मनुष्य 100 वर्ष तक सुख भोगता है।
  • बोए हुए खेत में, गांव के आस-पास तथा पानी में मल-मूत्र त्याग करने वाला, परोसे हुए भोजन की निंदा करने वाला, भोजन से पूर्व आचमन नहीं करने वाला तथा भोजन करते समय बोलने वाले मनुष्य की आयु कम हो जाती है।
  • अपवित्र अवस्था में सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्र की ओर देखने वाले, वृद्धों के आने पर खड़े होकर प्रणाम नहीं करने वाले, फूटी हुई कांसे की थाली का उपयोग करने वाले, एक ही कपड़ा पहनकर भोजन करने वाले और अपवित्र अवस्था में सोने वाले लोगों की आयु जल्दी ही समाप्त हो जाती है।
  • दूसरे के नहाए हुए पानी का किसी भी रूप में उपयोग न करें। भोजन बैठकर ही करें। खड़े होकर मूत्र त्याग न करें। राख तथा गोशाला में भी मूत्र त्याग न करें। भीगे पैर भोजन तो करें, लेकिन सोए नहीं। इन सभी बातों का ध्यान रखने वाले लोगों की उम्र अधिक होती है।
  • सिर पर तेल लगाने के बाद उसी हाथ से दूसरे अंगों का स्पर्श नहीं करना चाहिए। जूठे मुंह नहीं पढ़ना या पढ़ाना चाहिए, ऐसा करने से आयु का नाश होता है।
  • जो लोग जूठे मुंह ही घर से बाहर जाते हैं, यमराज उसकी आयु नष्ट कर देते हैं। जो सूर्य, अग्नि, गाय तथा ब्राह्मणों की ओर मुंह करके तथा बीच रास्ते में मूत्र त्याग करते हैं, उन सभी की आयु कम हो जाती है।
  • गुरु के सामने कभी जिद नहीं करना चाहिए। यदि गुरु अप्रसन्न हों तो उन्हें हर तरह से मान देकर मनाकर प्रसन्न करने की कोशिश करनी चाहिए। गुरु बुरा बर्ताव करते हों तो भी उनके प्रति अच्छा ही बर्ताव करना उचित है। गुरु की निंदा मनुष्यों की आयु कम कर देती है।
  • लंबी उम्र चाहने वाले लोगों को घर से दूर जाकर मूत्र त्याग करना चाहिए, दूर ही पैर धोना चाहिए तथा जूठन भी घर से दूर ही फेंकना चाहिए। लाल फूलों की माला नहीं, सफेद फूलों की माला पहननी चाहिए, लेकिन कमल लाल हों तो उसकी माला पहनने में कोई हर्ज नहीं है।
  • जो लोग किसी अन्य के साथ एक ही बर्तन में भोजन करते हैं, जिसको रजस्वला स्त्री ने छू दिया हो तथा जिसमें से सार निकाल लिया गया हो, ऐसा अन्न खाते हैं, उसकी उम्र अधिक नहीं होती।
  • अधिक उम्र चाहने वाले लोगों को पीपल, बड़ और गूलर के फल का तथा सन का साग नहीं खाना चाहिए। हाथ में नमक लेकर नहीं चाटना चाहिए। रात को दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए। सावधानी के साथ केवल सुबह और शाम के समय ही भोजन करना चाहिए। शत्रु के श्राद्ध में कभी भोजन नहीं करना चाहिए।
  • बूढ़े, परिवार के सदस्य और गरीब मित्र को अपने घर में आश्रय देना चाहिए। तोता और मैना जैसे पक्षियों का घर में रहना मंगलकारी होता है। उल्लू, गिद्ध और जंगली कबूतर यदि घर में आ जाए तो तुरंत उसकी शांति करवानी चाहिए, क्योंकि ये अमंगलकारी होते हैं।
  • जो लोग शाम के समय सोते हैं, पढ़ते हैं और भोजन करते हैं। रात के समय श्राद्ध करते हैं व नहाते हैं। भोजन के बाद बाल संवारते हैं। रात के समय खूब डटकर भोजन करते हैं। पक्षियों से हिंसा करते हैं। ऐसे लोग अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहते।
  • पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके ही हजामत बनवानी चाहिए। हजामत बनवाकर बिना नहाए रहना भी आयु की हानि करने वाला है। बिना बुलाए कहीं नहीं जाना चाहिए, लेकिन यज्ञ देखने के लिए बिना निमंत्रण के भी जाने में कोई हर्ज नहीं है। जहां आदर न होता हो वहां जाने से भी आयु का नाश होता है।
  • जो लोग अपवित्र मनुष्यों को देखते या छूते हैं। पत्नी के साथ दिन में तथा रजस्वला अवस्था में समागम करते हैं, उसे शीघ्र ही यमदूत अपने साथ ले जाते हैं।
  • भोजन करके हाथ-मुंह धोए बिना मनुष्य अपवित्र रहता है, ऐसी अवस्था में अग्नि, गाय तथा ब्राह्मण का स्पर्श करने वाले को शीघ्र ही यमदूत ले जाते हैं।
  • पलंग पर कभी तिरछा नहीं सोना चाहिए, सदैव सीधा ही सोना चाहिए। नास्तिक मनुष्यों के साथ काम पड़ने पर भी नहीं जाना चाहिए। आसन को पैर से खींचकर नहीं बैठना चाहिए। बार-बार माथे पर पानी नहीं डालना चाहिए। जो भी लोग ये काम करते हैं, यमराज उसकी आयु छीन लेते हैं।
  • निषिद्ध ( वर्जित ) समय में कभी पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से ज्ञान व आयु का नाश हो जाता है। मल और मूत्र का त्याग दिन में उत्तर दिशा की ओर मुख करके और रात में दक्षिण दिशा की ओर मुख करके करने से आयु का नाश नहीं होता।

{ पढ़ें :- इस तरह के कर्म करने वाले लोगों को जीते - जी मिलता है नर्क ! }


ग्रंथ, धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !

  3. जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

  4. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 100 साल जीने के उपाय,  aadmi kitne saal jeeta hai,  Age is less than these works according to Mahabharata,  apne se badi ladki se pyar,  badi umr ki ladki se sadi,  Bhishma knowledge,  Bhishma Pitamah,  crow ki umar kitni hoti hai,  insan ki aayu,  jyada umar ki ladki,  kam umar me shadi ke fayde,  kaon se kam se ummr badhi hai,  kon se kam karne se aayu kam hoti hai,  manushya ki aayu kitni hoti hai,  Religious texts,  saap ki umar kitni hoti hai,  shadi karne ki sahi age,  Yudhisthira,  आदमी की उम्र कितनी होती है,  कौन से कामों से बढ़ती है उम्र,  छिपकली की आयु कितनी होती है,  छिपकली की औसत आयु,  जानिए कौन से कामों से कम होती है उम्र,  तोता की आयु कितनी होती है,  धर्म ग्रंथ,  बन्दर की आयु कितनी होती है,  भारत की औसत आयु,  भीष्म ज्ञान,  भीष्म पितामाह,  मक्खी की आयु,  मनुष्य की औसत आयु,  युधिष्ठिर,  लंबी उम्र के लिए मंत्र  

2012-02-05T13:30:53+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #100 साल जीने के उपाय,  #aadmi kitne saal jeeta hai,  #Age is less than these works according to Mahabharata,  #apne se badi ladki se pyar,  #badi umr ki ladki se sadi,  #Bhishma knowledge,  #Bhishma Pitamah,  #crow ki umar kitni hoti hai,  #insan ki aayu,  #jyada umar ki ladki,  #kam umar me shadi ke fayde,  #kaon se kam se ummr badhi hai,  #kon se kam karne se aayu kam hoti hai,  #manushya ki aayu kitni hoti hai,  #Religious texts,  #saap ki umar kitni hoti hai,  #shadi karne ki sahi age,  #Yudhisthira,  #आदमी की उम्र कितनी होती है,  #कौन से कामों से बढ़ती है उम्र,  #छिपकली की आयु कितनी होती है,  #छिपकली की औसत आयु,  #जानिए कौन से कामों से कम होती है उम्र,  #तोता की आयु कितनी होती है,  #धर्म ग्रंथ,  #बन्दर की आयु कितनी होती है,  #भारत की औसत आयु,  #भीष्म ज्ञान,  #भीष्म पितामाह,  #मक्खी की आयु,  #मनुष्य की औसत आयु,  #युधिष्ठिर,  #लंबी उम्र के लिए मंत्र  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel