Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | व्रत त्योहार | क्रिसमस | क्रिसमस : संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार

क्रिसमस : संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार

क्रिसमस : संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार
In क्रिसमस, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

क्रिसमस संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। क्रिसमस सभी राष्ट्रों एवं महाद्वीपों में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आँक़ड़ों के अनुसार विश्व के करीब 150 करोड़ लोग ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। सौभाग्यवश भारत में भी क्रिसमस मनाया जाता है यद्यपि यहाँ की जनसंख्या के केवल 2.5 प्रतिशत ईसाई लोग हैं।Christmas Day…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 25 दिसंबर and  25 दिसंबर का इतिहास and  25th December and  baisakhi kab manaya jata hai and  Big Day and  Christmas and  Christmas Day and  christmas day kab manaya jata hai and  christmas in hindi and  christmas kyu manaya jata hai and  December 25 and  holi kyu manaya jata hai and  how christmas is celebrated in hindi and  information on christmas festival in hindi and  Jesus Christ and  Know reason of December 25 celebration As Christmas day and  krismas kyo manaya jata hai and  pongal kyu manaya jata hai and  the Lord Jesus was born December 25 and  Todays Hindi Panchang 25 December and  ईसा का बलिदान and  ईसा मसीह का जन्म कब हुआ and  ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था and  ईसा मसीह का जन्म किस सन में हुआ था and  ईसा मसीह का जन्म स्थान का नाम and  ईसा मसीह का जन्मोत्सव and  ईसा मसीह के पिता का नाम and  ईसाई धर्म and  ईसाई परंपरा and  ईसाई समाज and  क्यों हम 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं and  क्रिसमस का त्योहार and  क्रिसमस का महत्व and  क्रिसमस ट्री and  क्रिसमस डे and  क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है and  क्रिसमस पर्व and  क्रिसमस रेसिपी and  गिरजाघर and  चर्च and  जानिए यीशु मसीह के जन्म के कारण and  पवित्र किस्से बाइबल and  प्रभु यीशु का जन्म and  प्रार्थना and  बच्चों के लिए क्रिसमस की कहानी and  बड़ा दिन and  बाइबल कहानी and  बाइबिल के अनुसार यीशु मसीह के जन्म के कारण and  मैरी क्रिसमस and  यीशु and  यीशु मसीह का जन्म and  यीशु मसीह की कहानी and  यीशु मसीह के जन्म and  यीशु मसीह कौन है and  येशू ख्रीस्त and  योरप and  संत योहन and  सांता क्लॉज and  सूर्य उत्तरायण and  २५ दिसंबर क्रिसमस  

क्रिसमस संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। क्रिसमस सभी राष्ट्रों एवं महाद्वीपों में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आँक़ड़ों के अनुसार विश्व के करीब 150 करोड़ लोग ईसाई धर्म के अनुयायी हैं। सौभाग्यवश भारत में भी क्रिसमस मनाया जाता है यद्यपि यहाँ की जनसंख्या के केवल 2.5 प्रतिशत ईसाई लोग हैं।

Christmas Day Special in Hindi :-

ईसा के बारह शिष्यों में से एक, संत योमस, ईस्वी वर्ष 52 में दक्षिण भारत आए थे। योमस सुतार का धंधा करते थे और उन्होंने दक्षिण भारत के कुछ प्राचीन राजाओं के महल में भी कार्य किए थे। अपने कामों के साथ-साथ योमस ईसा के सुसमाचार का प्रचार भी करते थे और उन्होंने कई चमत्कारी कार्य भी किए। इन सबसे प्रभावित होकर कुछ ब्राह्मणों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया।

इसी कारण दक्षिण भारत में कई पुराने गिरजाघर देखने को मिलते हैं। मेरे स्वयं के गाँव में करीब एक हजार वर्ष पुराना एक गिरजाघर है। लोगों में यह भ्राँति फैली हुई है कि ईसाई धर्म एक विदेशी धर्म है। जब यह धर्म प्रथम शताब्दी से ही भारत में मौजूद रहा है तो इसे विदेशी धर्म मानने का क्या औचित्य है?

{ पढ़ें :- मकर संक्रांति : पुण्यकाल स्नान, ध्यान तथा धार्मिक कार्यों के लिए विशेष महत्वपूर्ण होता है।  }

अधिकांश लोग यह समझते हैं कि भारत में ईसाई धर्म विदेशी मिशनरियों द्वारा लाया गया है। यह पूर्णरूपेण गलत है यद्यपि पुर्तगाल, स्पेन, फ्रांस, इंग्लैंड, जर्मनी, इटली आदि राष्ट्रों से मिशनरी लोग चौदहवीं शताब्दी से भारत में आए हैं और सुसमाचार का प्रचार किया है। ईसाई धर्म प्रारंभ से ही प्रेम, शांति, क्षमा, त्याग एवं दूसरों की सेवा आदि सिद्धांतों पर विशेष ध्यान देता आया है।

ईसा का जन्म मानव के प्रति परमेश्वर के प्रेम को प्रकट करता है। बाइबल पवित्र शास्त्र में स्पष्ट लिखा है कि ईश्वर प्रेम है और मानव के प्रति ईश्वर के अपार प्रेम के कारण ही उन्होंने अपने एकलौते पुत्र को जगत में भेजा। ईसाई धर्म में ईश्वर के तीन स्वरूप बताए गए हैं- पिता, पुत्र एवं पवित्र आत्मा। यह त्रिएक परमेश्वर सृष्टि के प्रारंभ से ही एकसाथ अस्तित्व में है, परंतु 2000 वर्ष पूर्व ईसा मसीह ने (परमेश्वर के पुत्र) मनुष्य के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया। पवित्र शास्त्र कहता है- ‘परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करें, वह नष्ट न हो, परंतु अनंत जीवन पाए।’ (यूहन्ना रचित सुसमाचार 3:16)।

ईश्वर ने मानव को स्वयं के स्वरूप में रचा, परंतु मानव पाप करके ईश्वर से दूर भटक गए। इसी खोई हुई मानव जाति को वापस अपने पास लाने के लिए ईश्वर ने ईसा मसीह को मानव के रूप में जगत में भेजा। मानव जाति की सृष्टि के बारे में पवित्र शास्त्र में लिखा है- ‘परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप के अनुसार उत्पन्न किया, नर और नारी करके उसने मनुष्यों की सृष्टि की।’ (उत्पत्ति 1:27)।

मानव ईश्वर की सृष्टियों में सर्वश्रेष्ठ है। ईश्वर मानव से प्रेम रखता है और यही चाहता है कि मानव उसकी संगति एवं निकटता में रहे। अदन की वाटिका में परमेश्वर आदम तथा हव्वा के साथ संगति रखते थे, परंतु इन दोनों ने ईश्वर की आज्ञा का उल्लंघन करके पाप किया। इस प्रकार ईश्वर और मानव के बीच एक खाई उत्पन्न हुई। इस खाई को दूर कर मानव को वापस अपने निकट लाने के लिए परमेश्वर ने अपने पुत्र ईसा मसीह को मानव के रूप में जगत में भेजा। यह लूका रचित सुसमाचार के पंद्रहवें अध्याय में लिखा हुआ उडाव पुत्र की कहानी से मिलता-जुलता है।

{ पढ़ें :- महाशिवरात्रि व्रत में क्‍या-क्‍या करें! }

उडाव पुत्र अपने पिता का दिल तोड़कर अपना हिस्सा लेते हुए घर से निकल गया, परंतु पिता उससे निरंतर प्रेम करता रहा और उसके लौटने का इंतजार करता रहा। इसी प्रकार परमेश्वर भी प्रत्येक मानव के उनकी ओर लौटने का इंतजार करता रहता है। ईसा मसीह जब पृथ्वी पर रहे, अपने साथ चलने एवं कार्य करने के लिए बारह शिष्यों को चुना। उन्होंने उनको यह सिखाया कि आपस में प्रेम रखें। निःस्वार्थ प्रेम ही ईसाई धर्म का पहला सिद्धांत है।

क्रिसमस शांति का भी संदेश लाता है। पवित्र शास्त्र में ईसा को ‘शांति का राजकुमार’ नाम से पुकारा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे- ‘शांति तुम्हारे साथ हो।’ शांति के बिना कोई भी धर्म का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा एवं युद्ध आदि का धर्म के अंतर्गत कोई स्थान नहीं है। ईसा के जन्म के समय स्वर्गदूतों ने गाया- ‘आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है, शांति हो। (लूका 2:14)।

शांति एवं सद्भावना ईसाई धर्म के बुनियादी आदर्श हैं। पहाड़ी उपदेश के दौरान ईसा ने कहा- ‘धन्य है वे जो मेल कराने वाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे। (मत्ती 5.9)। धार्मिक कट्टरपंथ, पूर्वाग्रह, घृणा एवं हिंसा कोई भी धर्म का आधार नहीं बन सकता है।

दूसरों की गलतियों को माफ करना ईसाई धर्म का एक अन्य महत्वपूर्ण सिद्धांत है। ईश्वर के निकट जाने के लिए दूसरों की गलतियों को हृदय से माफ करना नितांत आवश्यक है। ईसा ने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर। (मत्ती 6.12) ईसा के अनुसार दूसरों को माफ करने के लिए कोई शर्त नहीं रखी जाना चाहिए।

त्याग एवं सेवा की भावना भी ईसा की शिक्षा के मुख्य भाग रहे हैं। ईसा के कुछ चेले जैसे पतरस, याकूब, यूहन्ना आदि मछुवारे थे और उनके काम के स्थान से ही यीशु ने उन्हें बुलाए थे। यीशु ने कहा- ‘मेरे पीछे चलो, मैं तुम्हें मनुष्य को पकड़ने वाला बनाऊँगा।’ दूसरे शब्दों में ईसा ने उनको इसीलिए बुलाया कि उनके द्वारा अन्य मनुष्यों के जीवन में सुधार हो सके। जब यीशु ने उन्हें बुलाया तो वे सब कुछ छोड़कर उनके पीछे हो लिए। सांसारिक संपत्ति और वस्तु ईसा के पीछे चलने में बाधा नहीं बनना चाहिए।

{ पढ़ें :- List of Famous Indian Festival (प्रसिद्ध भारतीय त्यौहारों की सूची) }

यीशु ने अपने शिष्यों से कहा- कोई अपने आपको इंकार करने और अपना क्रूस उठाने में असमर्थ है तो वह मेरे योग्य नहीं है। ईसा के अनुसार उनके अनुयायियों को दुःख उठाने एवं यहाँ तक कि अपने प्राण त्याग के लिए भी सर्वदा तैयार रहना चाहिए। इसीलिए कहा- ‘शहीदों का रक्त ही कलीसिया का ब‍ीज है।’

क्रिसमस का शुभ संदेश वर्तमान जगत के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज सपूर्ण विश्‍व स्वार्थ, घृणा, हिसा, शोषण, उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, युद्ध आदि से भरा है। क्रिसमस का शुभ संदेश हमारे दिलों में प्रेम, शांति, क्षमा एवं सेवा की नई ज्योति जलाते हैं।


क्रिसमस, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन

  2. नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?

  3. आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !

  4. नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !

2011-12-11T18:44:35+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #25 दिसंबर,  #25 दिसंबर का इतिहास,  #25th December,  #baisakhi kab manaya jata hai,  #Big Day,  #Christmas,  #Christmas Day,  #christmas day kab manaya jata hai,  #christmas in hindi,  #christmas kyu manaya jata hai,  #December 25,  #holi kyu manaya jata hai,  #how christmas is celebrated in hindi,  #information on christmas festival in hindi,  #Jesus Christ,  #Know reason of December 25 celebration As Christmas day,  #krismas kyo manaya jata hai,  #pongal kyu manaya jata hai,  #the Lord Jesus was born December 25,  #Todays Hindi Panchang 25 December,  #ईसा का बलिदान,  #ईसा मसीह का जन्म कब हुआ,  #ईसा मसीह का जन्म कहां हुआ था,  #ईसा मसीह का जन्म किस सन में हुआ था,  #ईसा मसीह का जन्म स्थान का नाम,  #ईसा मसीह का जन्मोत्सव,  #ईसा मसीह के पिता का नाम,  #ईसाई धर्म,  #ईसाई परंपरा,  #ईसाई समाज,  #क्यों हम 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं,  #क्रिसमस का त्योहार,  #क्रिसमस का महत्व,  #क्रिसमस ट्री,  #क्रिसमस डे,  #क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है,  #क्रिसमस पर्व,  #क्रिसमस रेसिपी,  #गिरजाघर,  #चर्च,  #जानिए यीशु मसीह के जन्म के कारण,  #पवित्र किस्से बाइबल,  #प्रभु यीशु का जन्म,  #प्रार्थना,  #बच्चों के लिए क्रिसमस की कहानी,  #बड़ा दिन,  #बाइबल कहानी,  #बाइबिल के अनुसार यीशु मसीह के जन्म के कारण,  #मैरी क्रिसमस,  #यीशु,  #यीशु मसीह का जन्म,  #यीशु मसीह की कहानी,  #यीशु मसीह के जन्म,  #यीशु मसीह कौन है,  #येशू ख्रीस्त,  #योरप,  #संत योहन,  #सांता क्लॉज,  #सूर्य उत्तरायण,  #२५ दिसंबर क्रिसमस  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel