Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | देवी भागवत महापुराण : इन 7 लोगों पर कभी न करें भरोसा

देवी भागवत महापुराण : इन 7 लोगों पर कभी न करें भरोसा

देवी भागवत महापुराण : इन 7 लोगों पर कभी न करें भरोसा
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

देवी भागवत महापुराण देवी दुर्गा पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इसमें देवी भगवती के सभी अवतारों और चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस महापुराण में देवी भगवती ने ऐसे 7 लोगों के बारे में कहा है, जिन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। ये 7 लोग अपने…

देवी भागवत महापुराण देवी दुर्गा पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इसमें देवी भगवती के सभी अवतारों और चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस महापुराण में देवी भगवती ने ऐसे 7 लोगों के बारे में कहा है, जिन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। ये 7 लोग अपने जीवन में परेशानी और दुःखों का कारण बन सकते हैं।

Devi Bhagwat Mahapurana Never Rely On These 7 People in Hindi :-

1. लालच या लोभ की भावना रखने वाला

लालच मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। लालची मनुष्य किसी के भी भरोसा के काबिल नहीं होता। लालची इंसान अपने फायदे के लिए किसी के साथ भी धोखा कर सकते हैं। ऐसे लोग धर्म-अधर्म के बारे में नहीं सोचते। ये लोग अपने मतलब को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और आपको भी परेशानी में डाल सकते हैं। इसलिए, हर किसी को लोभी या लालची मनुष्य से दूर ही रहना चाहिए।

{ पढ़ें :- क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य? }

2. द्वेष या जलन की भावना रखने वाला

जो मनुष्य दूसरों के प्रति अपने मन में जलन या द्वेष की भावना रखता है, वह निश्चित ही छल-कपट करने वाला, पापी, धोखा देने वाला होता है। वह दूसरों के नीचा दिखाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। जलन और द्वेष भावना रखने वाले के लिए सही-गलत के कोई पैमाने नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करना आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

3. दूसरों का दुख देखकर सुखी होने वाला

ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें दूसरों को परेशानी में या दुःखी देखकर सुख का अनुभव होता है। ऐसे लोग महादुष्ट माने गए हैं। इस तरह के लोग हर समय दूसरों के दुःख पहुंचाने या मुसीबत खड़ी करने के बारे में सोचते रहते हैं। ऐसे लोग खुद तो परेशानी में फंसते ही हैं, साथ-साथ आपके लिए भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। इन पर और इनकी बातों पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

{ पढ़ें :- जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ }

4. पराई स्त्री पर मन रखने वाला

जो मनुष्य पराई स्त्रियों पर मन रखने वाला होता है, वह हर समय उनके आगे-पीछे घूमता रहता है। ऐसा इंसान किसी भी समय स्त्री के साथ बुरा व्यवहार कर जाता है। ऐसे व्यक्ति के मन में बुरी भावनाएं उत्पन्न होती रहती हैं। वह अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए किसी भी हद कर जा सकता है और कई बार तो अपराधी तक बन जाता है। ऐसे लोग चरित्रहीन होते हैं, उन पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

5. छल-कपट करने वाला

छल-कपट की भावना कई लोगों के मन में रहती है। ऐसे लोग लालची और मतलबी होते है। कपटी इंसान अपना मतलब पूरा करने के लिए किसी के साथ कोई भी गलत काम करने में एक पल भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे लोगों के मन किसी के भी प्रति न तो अपनेपन की भावना होती है न ही प्रेम की। वे बस छल-कपट करके अपना हर काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे आदमी की बातों पर या उस पर कभी भरोसा न करें।

6. अहंकारी व्यक्ति

{ पढ़ें :- जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें }

सामाजिक जीवन में सभी के लिए कुछ सीमाएं होती हैं। हर व्यक्ति को उन सीमाओं का हमेशा पालन करना चाहिए, लेकिन अहंकारी व्यक्ति की कोई सीमा नहीं होती। अंहकार में मनुष्य को अच्छे-बुरे किसी का भी होश नहीं रहता है। अहंकार के कारण इंसान कभी दूसरों की सलाह नहीं मानता और अपनी गलती स्वीकार नहीं करता। ऐसा व्यक्ति अपने परिवार और दोस्तों को दुख देने वाला होता है, उस पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।

7. नास्तिक

कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो भगवान और धर्म में आस्था नहीं रखते। जिन्हें ना तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, ना ही देव भक्ति से। ऐसा व्यक्ति धर्म और शास्त्रों में विश्वास ना होने की वजह से अधर्मी और पापी होता है। झूठ बोलना, बुरा व्यवहार करना आदि उसका स्वभाव बन जाता है। वह खुद का जीवन तो नरक के समान बनाता ही है, साथ ही उससे संबंध रखने वालों का व्यवहार भी अपने समान कर देता है। ऐसे मनुष्य से हमेशा दूर ही रहना चाहिए।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : greed,  लालच  

2012-02-03T23:49:35+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #greed,  #लालच  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel