Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | स्वप्न फल | धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत !

धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत !

धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत !
In स्वप्न फल
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत : हिंदू धर्म में संकेतों की मान्यता भी प्रचलित है। ये संकेत भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। इन संकेतों का माध्यम सपने हो सकते हैं या किसी पशु, पक्षी की कोई खास हरकत भी। कुछ संकेत ऐसे…

धन प्राप्ति से जुड़े 30 गुप्त संकेत : हिंदू धर्म में संकेतों की मान्यता भी प्रचलित है। ये संकेत भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं। इन संकेतों का माध्यम सपने हो सकते हैं या किसी पशु, पक्षी की कोई खास हरकत भी। कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं, जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। आवश्यकता है बस उन संकेतों को समझने की।आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जो लक्ष्मी (धन) आगमन के बारे में हमें पहले से ही सूचित कर देते हैं।

Dhan Prapti Se Jude Gupt Sanket in Hindi :-

ये हैं वो संकेत-

  • अगर आपके शरीर के दाहिने भाग में या सीधे हाथ में लगातार खुजली हो, तो समझ लेना चाहिए कि आपको धन लाभ होने वाला है।
  • यदि कोई सपने में देखे कि उस पर कानूनी मुकदमा चलाया जा रहा है, जिसमें वह निर्दोष छूट गया है, तो उसे अतुल धन संपदा की प्राप्ति होती है।
  • लेन-देन के समय यदि पैसा आपके हाथ से छूट जाए, तो समझना चाहिए कि धन लाभ होने वाला है।
  • जो व्यक्ति सपने में मोती, मूंगा, हार, मुकुट आदि देखता है, उसके घर में लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती है।
  • जिसे स्वप्न में कुम्हार घड़ा बनाता हुआ दिखाई देता है, उसे बहुत धन लाभ होता है।
  • दीपावली के दिन यदि कोई किन्नर संज-संवर कर दिखाई दे, तो अवश्य ही धन लाभ होता है। ये धन लाभ अप्रत्याशित रूप से होता है।
  • सोकर उठते ही सुबह-सुबह कोई भिखारी मांगने आ जाए, तो समझना चाहिए कि आपके द्वारा दिया गया पैसा (उधार) बिना मांगे ही मिलने वाला है। इसलिए भिखारी को अपने द्वार से कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
  • यदि कोई सपने में स्वयं को कच्छा पहनकर कपड़े में बटन लगाता देखता है, तो उसे धन के साथ मान-सम्मान भी मिलता है।
  • यदि कोई स्वप्न में किसी को चेक लिखकर देता है, तो उसे विरासत में धन मिलता है तथा उसके व्यवसाय में भी वृद्धि होती है।
  • गुरुवार के दिन कुंवारी कन्या पीले वस्त्रों में दिख जाए, तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। ये भी धन लाभ होने के संकेत है।
  • अगर आप धन संबंधित काम के लिए कहीं जाने के लिए कपड़े पहन रह हैं और उसी समय आपकी जेब से पैसे गिरें, तो यह आपके लिए धन प्राप्ति का संकेत है।
  • यदि कोई सपने में दियासलाई जलाता है, तो उसे अनपेक्षित रूप से धन की प्राप्ति होती है।
  • सपने में अगर किसी को धन उधार देते हैं, तो अत्यधिक धन की प्राप्ति होती है।
  • कहीं जाते समय नेवले द्वारा रास्ता काटना या नेवले का दिखना शुभ संकेत होता है। नेवला दिखना धन लाभ का संकेत होता है। आप सोकर उठे हों और उसी समय नेवला आपको दिख जाए तो गुप्त धन मिलने की संभावना रहती है।
  • सपने में यदि गर्दन में मोच आ जाए, तो भी धन लाभ होता है। यदि पका हुआ संतरा देंखे तो शीघ्र ही अतुल धन-संपत्ति प्राप्त होती है।
  • शुक्रवार के दिन कपिला गाय (केसरिया रंग की) के दर्शन होना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा हो जाए तो समझना चाहिए कहीं से अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • जो व्यक्ति सपने में फल-फूलों का भक्षण करता है, उसे धन लाभ होता है। जो स्वप्न में ध्रुमपान करता है, उसे भी धन प्राप्ति होती है।
  • कुत्ता यदि अचानक धरती पर अपना सिर रगड़े और यह क्रिया बार-बार करे तो उस स्थान पर गढ़ा धन होने की संभावना होती है।
  • यदि यात्रा करते समय किसी व्यक्ति को कुत्ता अपने मुख में रोटी, पूड़ी या अन्य कोई खाद्य पदार्थ लाता दिखे, तो उस व्यक्ति को धन लाभ होता है।
  • जो व्यक्ति सपने में मूत्र, वीर्य, विष्ठा व वमन का सेवन करता है, वह निश्चित ही महाधनी हो जाता है।
    यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी प्रेमिका से संबंध विच्छेद कर लेता है, तो उसे विरासत में धन की प्राप्ति होती है।
  • यदि कोई यात्री घर को लौट रहा हो और गधा उसके बाईं ओर रेंके तो उसे थोड़े समय बाद धन लाभ होता है।
    यदि किसी व्यक्ति को किसी गांव, नगर अथवा मकान में प्रवेश करते समय सुअर अपनी दाहिनी ओर दिख जाए तो उसे लाभ मिलता है।
  • जिसे सपने में ऊंट दिखाई देता है, उसे अपार धन लाभ होता है। स्वप्न में हरी-फुलवारी तथा अनार देखने वाले को भी धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • सपने में यदि गड़ा हुआ धन दिखाई दे, तो उसके धन में अतुलनीय वृद्धि होती है।
  • बैंक में पैसे जमा करने जाते समय अगर रास्ते में गाय आ जाए तो आपके धन संबंधित सभी काम पूरे होते हैं।
  • जो व्यक्ति सपने में स्वयं को केश विहीन (गंजा) देखता है, उसे अतुल्य धन की प्राप्ति होती है।
  • जो सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखता है, वह शीघ्र ही धनवान बन जाता है।
  • सपने में जिसके दाहिने हाथ में सफेद रंग का सांप काट ले, उसे बहुत से धन की प्राप्ति होती है।
  • यदि कोई सपने में अपने सीने को खुजाता है, तो उसे विरासत में संपत्ति मिलती है।
  • यदि कोई सपने में आंख खुजाता है, तो धन लाभ होता है।

{ पढ़ें :- जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने ! }


स्वप्न फल और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !

  2. जल्द होने वाले है आप करोड़पति….. अगर आपको भी दिखाई दे रहे है इस प्रकार के सपने !

  3. विस्तार से जानिये स्वप्नों का अर्थ !

  4. स्वप्न में क्या संदेश देना चाहते हैं ‘मरे हुए लोग’ !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Borrow money,  Coral,  dreams,  hindu religion,  interpretation,  Most common dreams and their meanings (interpretation) in Hindi,  sapne me chhat se girna,  sapne me gadhe me girna,  sapne me kuwa me girna,  sapne me kuye me girna,  sapne me pahad se girna,  sapne me sidi se girna,  sapne me uchai se girna,  sapne mein,  अकूत धन प्राप्ति के उपाय,  अचानक धन प्राप्ति के लिए आसान उपाय,  आकस्मिक धन प्राप्ति के उपाय,  गुप्त धन कहानी,  गुप्त धन कैसे खोजे,  गुप्त धन टोटके,  दीपावली,  धन प्राप्ति,  धन प्राप्ति के सामान्य टोटके,  धन प्राप्ति से जुड़े गुप्त संकेत,  पशु,  मूंगा,  शीघ्र धन प्राप्ति के उपाय,  सपने,  सपने में इमारत का गिरना,  सपने में ऊंचाई से कूदना,  सपने में ऊंचाई से देखना,  सपने में ऊपर से नीचे गिरना,  सपने में कुएं में गिरने,  सपने में कुवा में गिरना,  सपने में खुद को गिरते हुए देखना,  सपने में घर की छत गिरते देखना,  सपने में छत से गिरना,  हिंदू धर्म  

2012-02-01T01:09:30+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Borrow money,  #Coral,  #dreams,  #hindu religion,  #interpretation,  #Most common dreams and their meanings (interpretation) in Hindi,  #sapne me chhat se girna,  #sapne me gadhe me girna,  #sapne me kuwa me girna,  #sapne me kuye me girna,  #sapne me pahad se girna,  #sapne me sidi se girna,  #sapne me uchai se girna,  #sapne mein,  #अकूत धन प्राप्ति के उपाय,  #अचानक धन प्राप्ति के लिए आसान उपाय,  #आकस्मिक धन प्राप्ति के उपाय,  #गुप्त धन कहानी,  #गुप्त धन कैसे खोजे,  #गुप्त धन टोटके,  #दीपावली,  #धन प्राप्ति,  #धन प्राप्ति के सामान्य टोटके,  #धन प्राप्ति से जुड़े गुप्त संकेत,  #पशु,  #मूंगा,  #शीघ्र धन प्राप्ति के उपाय,  #सपने,  #सपने में इमारत का गिरना,  #सपने में ऊंचाई से कूदना,  #सपने में ऊंचाई से देखना,  #सपने में ऊपर से नीचे गिरना,  #सपने में कुएं में गिरने,  #सपने में कुवा में गिरना,  #सपने में खुद को गिरते हुए देखना,  #सपने में घर की छत गिरते देखना,  #सपने में छत से गिरना,  #हिंदू धर्म  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel