Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | अंग्रेज़ी के अल्फाबेट के अनुसार जाने व्यक्ति का स्वभाव

अंग्रेज़ी के अल्फाबेट के अनुसार जाने व्यक्ति का स्वभाव

अंग्रेज़ी के अल्फाबेट के अनुसार जाने व्यक्ति का स्वभाव
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

अल्फाबेट के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव – ज्योतिष विज्ञान का क्षेत्र इतना विस्तृत है कि आप जानते भी नहीं होंगे क्योंकि यहाँ अंको, जन्मंको, राशी, हस्तरेखा, माथे की रेखाएं, गृह, नक्षत्र, कुंडली आदि के द्वारा आपका भविष्यफल बताया जाता है।English Persons Alphabet in Hindi :- लेकिन आजकल अंग्रेजी के अल्फाबेट के अनुसार भी व्यक्तिओं का…

अल्फाबेट के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव – ज्योतिष विज्ञान का क्षेत्र इतना विस्तृत है कि आप जानते भी नहीं होंगे क्योंकि यहाँ अंको, जन्मंको, राशी, हस्तरेखा, माथे की रेखाएं, गृह, नक्षत्र, कुंडली आदि के द्वारा आपका भविष्यफल बताया जाता है।

English Persons Alphabet in Hindi :-

लेकिन आजकल अंग्रेजी के अल्फाबेट के अनुसार भी व्यक्तिओं का स्वाभाव, भविष्य आदि बताया जाने लगा है जिसमें अधिक्तर भविष्यवाणियाँ सटीक होती है। तो क्यों ना आप भी अंग्रेजी के अल्फाबेट A-Z तक के व्यक्तियों का स्वभाव जान ले, जिससे आपको लोगो को समझने में आसानी होगी।

तो चलिये हम आपको यहां अल्फाबेट के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और रोचक बाते बतातें है

1.अल्फाबेट A से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

{ पढ़ें :- क्या कहती है आपकी जन्म तारीख आपके बारे में ! }

इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग जन्म से ही कई गुणों को लेकर पैदा होते है। भविष्य में आगे जाकर ये समाज में एक खास मुकाम हासिल करते है। परिवार में ये लोग सबसे बड़े होते है, इसलिए इनको पूरा मान-सम्मान भी मिलता है। ये लोग थोड़े ज्यादा भावुक होते है और जल्दी ही गुस्सा भी आ जाता है।

2.अल्फाबेट B से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग वैचारिक स्तर पर काफी प्रभावशील होते है, और इनसे बहस में जीत पाना मुश्किल होता है। इस अक्षर से नाम वाले व्यक्ति अंतर्मुखी स्वभाव के होते है और अपने विचारों के समुन्दर में ही गोता लगाते रहते है। इन लोगो का भरोसा जीत पाना एक मुश्किल काम है। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर कई उपलब्धियां हासिल करते है।

3.अल्फाबेट C से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

{ पढ़ें :- ये रात में जन्मे लोगों की बातें इतनी दिलचस्प है कि सुनकर आप दंग रह जायेगे ! }

ये लोग बहुत ही अस्थिर विचारों वाले होते है और एक ही बात पर इनका टिक पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ये लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आखरी साँस तक लगे रहते है। वातावरण के अनुसार ये लोग अपने आप को आसानी से बदल नहीं पाते है। भले ही इनके दिमाग में विचार बदलते रहते है लेकिन भविष्य की योजनाओं को लेकर ये लोग क्लियर होते है कि करना क्या है।

4.अल्फाबेट D से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग हर काम को पूरे विश्वास और लगन के साथ करते है और सफलता के लिए लगे रहे है। इन लोगो का खुद पर अच्छा नियंत्रण होता है, ये लोग भावनाओ में बहते नहीं है। किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने का इनमे एक खास टेलेंट होता है। इनके पास योग्यता के साथ-साथ अच्छे आइडिया भी होते है जिससे ये जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते है।

5.अल्फाबेट E से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

जिन लोगो का नाम E से शुरू होता है वे लोग बड़े ही बिंदास तरह के होते है। ये लोग सच बोलने के लिए किसी बात की परवाह नहीं करते है फिर उस सच से वे खुद ही क्यों न फँस जाये। किसी भी काम को करने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत करते है। शारीरिक रूप से ये लोग शक्तिशाली होते है और इनकी सहनशक्ति गजब की होती है।

{ पढ़ें :- जो लोग दिन के समय पैदा हुए है उनमें होती है कई खूबियाँ ! }

6. अल्फाबेट F से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो के लिए परिवार ही सबकुछ होता है, और परिवार के लिए कुछ भी कर सकने का जूनून रखते है। ये लोग अच्छे कॉमेडियन होते है और परिवार के सदस्यों को खूब हँसाते है। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते है. दूसरों की मदद करने के लिए हरदम तैयार रहते है।

7. अल्फाबेट G से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग काफी ईमानदार होते है और इनको इसके लिए सम्मान भी मिलता है। ये लोग अपनी बातो को रखने के लिए किसी का सहारा नहीं लेते बस बोल देते है। ये लोग बहुत आकर्षक होते है, जिस कारण लोगो में लोकप्रिय रहते है इन लोगो का बोद्धिक स्तर काफी ऊँचा होता है।

8. अल्फाबेट H से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग बहुत ही चतुर और चालक होते है और इसके बल पर ये लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने में कामयाब रहते है। इन लोगो की महत्वाकांक्षाएं काफी होती है और ये लोग ऐशो-आराम से जीवन व्यतीत करते है। इन लोगो को अगर सफलता न मिले तो ये निराश भी हो जाते है और फिर जल्दी ही नई उर्जा के साथ काम शुरू करते है।

{ पढ़ें :- जानिए ! कैसे होते है फरवरी में पैदा होने वाले लोग ? }

9. अल्फाबेट I से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ऐसे लोग काफी मेहनती होते है इन लोगो को आलस से नफरत होती है। ये लोग हमेशा फिट रहते है, घर परिवार में ये लोग बड़े सलाहकार साबित होते है। ये चाहते है कि कभी कोई काम देरी से ना हो। वैचरिक रूप से ये लोग काफी प्रभावशाली होते है।

10. अल्फाबेट J से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो को स्वतंत्र जीवन पसंद है और ये लोग पूरानी परम्पराओं में यकीन नहीं करते है। किसी भी तरह का बंधन इन्हें पसंद नहीं होता है ये लोग बड़े ही जागरूक होते है। ये लोग अपने आसपास की पूरी जानकारी रखते है।

11. अल्फाबेट K से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो को अपनी लाइफ में काफी संघर्ष करना पड़ता है, तब तक कि इन्हें सफलता मिलती। कभी-कभी इनको अपने भाग्य पर भी बिल्कुल यकीन नहीं होता है। इन लोगो का जीवन अनिश्चित तौर पर चलता है जिसकी वजह से ये लोग निराश भी हो जाते है।

12. अल्फाबेट L से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

{ पढ़ें :- ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जानिये अपना “Lucky” मोबाइल नंबर! }

ये लोग बहुत ही संवेदनशील होते है और बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया देते है। इन लोगो की सोच बड़ी दार्शनिक होती है जिस वजह से इनका सोचने का तरीका सबसे जुदा होता है। इनकी बातो में गहराई होती है, जिससे सभी लोग इनको समझ नहीं पाते है। ईश्वर पर इनको अटूट विश्वास होता है। इन लोगो को वर्तमान में जीना पसंद होता है।

13. अल्फाबेट M से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो कि सोच होती है सादा-जीवन और उच्च विचार। गलत काम करना इनको पसंद नहीं होता है और ये लोग ऐसे काम को बढ़ावा भी नहीं देते है। इनकी सादगी कई बार इन्हें परेशानी में भी डाल देती है। अपनी बातो को सीधे बोलना इनको पसंद होता है, इनकी हमेशा से चाह रहती है कि समाज में मान-सम्मान मिलें जो कि बाद में इनको मिलता भी है।

14. अल्फाबेट N से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो को सफलता आसानी से नहीं मिलती है। इसके लिए इनको काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जीवन में लगातार परेशानी इनको काफी मजबूत बना देती है। ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी साबित होते है। समय के साथ इनकी ख्याति भी बढ़ती जाती है।

15. अल्फाबेट O से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग बहुत ही बोल्ड अंदाज़ वाले होते है और कभी-कभी स्वार्थी भी हो जाते है। इन लोगो को आधुनिक लाइफ-स्टाइल काफी लुभाता है। इन लोगो को अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलते है। इन लोगो के मित्रो की संख्या दूसरो की अपेक्षा काफी ज्यादा होती है लेकिन इनके शत्रु भी अधिक होते है। इन लोगो को लाइफ में चीज़े काफी देरी से मिलती है।

16. अल्फाबेट P से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

{ पढ़ें :- अपने जन्मदिन के अनुसार ये खास उपाय करने से खुल जाते है किस्मत के बंद दरवाजे ! }

इन लोगो के मन में काफी उथल-पुथल चलती रहती है, लेकिन बाहर से ये लोग एकदम शांत ही दिखाई देते है। अपनी समस्यों पर ये सभी लोगो से बात नहीं करते है ये लोग कितनी ही समस्याओं से जूझ रहे हो लेकिन ये खुशियाँ ढूँढ ही लेते है। इनके विचारो में पवित्रता होती है इन लोगो की ईश्वर में बड़ी आस्था होती है।

17. अल्फाबेट Q से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो को अपने जीवन को सही ढंग से जीना पसंद होता है। दूसरो की मदद करना इनको अच्छा लगता है, इन लोगो को झूठा अहंकार दिखाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इन लोगो को ऐसे ही लोग अच्छे भी लगते है जो घमंड नहीं दिखाते है, घर के हर सदस्यों का ये लोग काफी ख्याल रखते है।

18. अल्फाबेट R से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ऐसे लोग के विचार काफी अच्छे और सच्चे होते है। ये लोग किसी बात का निर्णय लेने के लिए काफी सोचते है। ये लोग आसानी से दोस्ती कर लेते है, इलिए इनके मित्रो की संख्या ज्यादा होती है। ये लोग समाज और लोगो के बीच काफी सम्मान पाते है। ये लोग किसी भी क्षेत्र में मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते है।

19. अल्फाबेट S से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग किसी भी काम को अपने अंदाज़ में करना पसंद करते है। भीड़ के साथ चलना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये लोग अपने दिमाग के सही इस्तेमाल से समस्याओ को सुलझा लेते है। इनको अपने आसपास की अच्छी जानकारी होती है। कभी-कभी ये लोग कंफ्यूज होते है और निर्णय नहीं ले पाते है। दोस्तों के प्रति काफी वफादार होते है।

20. अल्फाबेट T से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग अपने जीवन से काफी संतुष्ट होते है। ये लोग काफी बुद्धिमान होते है और समाज में इनका रुतवा रहता है। इनको अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास होता है। ये लोग अपनी बातो पर अड़े रहते है जिस वजह से इनको गलत समझा जाता है। इन लोगो को अपना निर्णय लेने के लिये पूरी आजादी चाहिए होती है।

{ पढ़ें :- समुद्र शास्त्र - बोलने का तरीका, खर्राटे और हंसी भी बताती है आपका स्वभाव }

21.अल्फाबेट U से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग हमेशा नई चीज़े सीखने के लिए तैयार रहते है। अपने ग्रुप में ये लोग नए विचारों के लिए जाने जाते है। जैसे ही इनको कोई मौका मिलता है ये लोग तुरंत उस पर सोचते है और काम शुरू कर देते है। ये लोग सच के साथ जाना पसंद करते है और आगे जाकर उज्जवल भविष्य का निर्माण करते है।

22. अल्फाबेट V से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो की सोच होती है कि किसी को सम्मान देने से आपको भी सम्मान मिलेगा, इस कारण समाज में ये लोग काफी सम्मान पाते है। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है इसलिए ये लोग कभी बातों को भूलते नहीं है। ये लोग अपनी बातों से लोगो को अपने में शामिल करना अच्छे से जानते है।

23. अल्फाबेट W से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

इन लोगो को हमेशा जोखिम भरे काम करना पसंद होता है, ये लोग काफी मेहनती होते है साहसिक गतिविधियों में ये लोग काफी ज्यादा भाग लेते है। ये लोग अपने विनम्र स्वाभाव के लिए जाने जाते है। लेकिन इनको बुढ़ापें में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है।

24. अल्फाबेट X से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग शान्तिप्रिय और संगीतप्रेमी होते है। कला सम्बंधित विषयों में इनकी ज्यादा रूचि होती है, ये लोग मेहनती होते है और सफलता प्राप्त करते है। इनको कभी-कभी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन ये लोग आसानी से उससे पार पा जाते है।

25.अल्फाबेट Y से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग खुद में ही डुबे हुए होते है। ये लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काफी विचार करते है और नई योजनाओं पर काम करना इन्हें पसंद होता है। ये लोग कार्यों का फीडबैक देने के टेलेंट से भरपूर रहते है।

{ पढ़ें :- गुरु पुष्य योग पर करने योग्य कुछ ज्योतिष उपाय }

26.अल्फाबेट Z से नाम शुरू होने वाले व्यक्ति-

ये लोग बड़े ही जिद्दी होते है। इनको खतनाक काम पसंद आते है, जोखिम उठाने में इन लोगो को बिल्कुल भी संकोच नही होता, बस कर डालते है। ये लोग अपने शत्रुओं के प्रति हिंसक रैवैया अपनाते है। इस कारण ये लोग परेशानियो में भी फँस जाते है।

ये है अल्फाबेट के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव – अंक ज्योतिष के अनुसार हर अक्षर का अपना एक विशेष अंक होता है। इसलिये ऊपर लिखी गई विषेशताएं भी उसी आधार पर है। तो आप भी यहां पर लोगो का स्वभाव उनके नाम के पहले अक्षर से जान सकते है।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ASTROLOGY,  ज्योतिष विज्ञान  

2012-05-05T23:33:48+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #ASTROLOGY,  #ज्योतिष विज्ञान  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel