Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | धुनी रमाना – बहुत कठिन होती है ये साधना, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया !

धुनी रमाना – बहुत कठिन होती है ये साधना, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया !

धुनी रमाना – बहुत कठिन होती है ये साधना, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया !
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

सभी साधुओं की आराधना और तपस्या के तरीके अलग-अलग और कठोर होते हैं। भक्ति का ऐसा ही एक तरीका है धुनी रमाना। धुनी रमाने की क्रिया में साधु कठोर तप करता है और खुद के शरीर को तपाता है। ये क्रिया अलग-अलग तरह के हठयोगों में से एक है। धुनी रमाने की एक पूरी प्रक्रिया…

सभी साधुओं की आराधना और तपस्या के तरीके अलग-अलग और कठोर होते हैं। भक्ति का ऐसा ही एक तरीका है धुनी रमाना। धुनी रमाने की क्रिया में साधु कठोर तप करता है और खुद के शरीर को तपाता है। ये क्रिया अलग-अलग तरह के हठयोगों में से एक है। धुनी रमाने की एक पूरी प्रक्रिया है और अलग-अलग चरणों में इसे किया जाता है।

Facts Of Dhuni Ramana in Hindi :-

आमतौर पर एक साधु को धुनी रमाने के सभी चरण पूरे करने में 18 साल से भी अधिक समय लग जाता है। जब धुनी रमाने के सभी चरण पूरे होते हैं, तब ही साधु का तप पूरा होता है। यहां जानिए धुनी रमाने की प्रक्रिया और उसके चरण…

ये है धुनी रमाने की क्रिया :
धुनी रमाने के लिए साधु एक स्थान पर बैठकर सबसे पहले अपने चारों ओर कंडे या उपलों का घेरा बनाता है। इसके बाद जलते हुए कंडों को घेरे में रखे हुए कंडों पर रखता है, जिससे घेरे के सभी कंडे जलने लगते हैं। जलते हुए कंडों के कारण भयंकर धुआं होता है और कंडों की गर्मी भी साधु को सहन करनी पड़ती है। इसी कंडों की धुनी में साधु अपने इष्ट देव के मंत्रों का जप करता है।

{ पढ़ें :- क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य? }

धुनी रमाने का पहला चरण :
धुनी रमाने की प्रक्रिया का पहला चरण है पंच धुनी। इसके अंतर्गत साधु पांच जगह कंडे रखकर गोल घेरा बनाता है, उन्हें जलाता है। इस घेरे में बैठकर साधु तप करता है।

धुनी रमाने का दूसरा चरण :
दूसरे चरण को सप्त धुनी कहा जाता है। इस चरण में साधु 7 जगह कंडे रखकर घेरा बनाता है। इन सात जलते कंडों के बीच बैठकर तप करता है।

धुनी रमाने का तीसरा चरण :
इस चरण को कहते हैं द्वादश धुनी। इसमें साधु 12 जगह जलते हुए कंडे रखकर गोल घेरे के बीच में बैठकर तप करता है।

धुनी रमाने का चौथा चरण :
इस चरण में साधु को 84 जगह कंडे रखकर घेरा बनाना पड़ता है। इसे चौरासी धुनी कहा जाता है। इस चरण में कंडों का घेरा बनाने के लिए साथी साधु की मदद लेनी होती है।

{ पढ़ें :- जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ }

धुनी रमाने का पांचवां चरण :
धुनी रमाने के इस चरण को कोट धुनी कहा जाता है। इसमें साधु कंडों का घेरा बनाते समय जलते कंडों के बीच दूरी नहीं रखी जाती है। कंडे एकदम पास-पास रहते हैं, जिससे घेरे में बैठे साधु को असहनीय तपन और धुएं का सामना करते हुए तप करना होता है।

धुनी रमाने का अंतिम चरण :
छठें और अंतिर चरण को कोटखोपड़ धुनी कहा जाता है। ये धुनी रमाने की क्रिया का सबसे कठिन चरण है। इसमें साधु को अपने सिर पर मिट्टी के पात्र में जलते हुए कंडे रखकर तप करना होता है।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Fad Rmana,  कठिन साधना,  कोटखोपड़ धुनी,  धुनी रमाना,  भक्ति,  साधुओं  

2012-02-12T13:02:20+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Fad Rmana,  #कठिन साधना,  #कोटखोपड़ धुनी,  #धुनी रमाना,  #भक्ति,  #साधुओं  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel