Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | व्रत त्योहार | इस व्रत को करने से नहीं आती संतान पर विपदा

इस व्रत को करने से नहीं आती संतान पर विपदा

इस व्रत को करने से नहीं आती संतान पर विपदा
In व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

संतान सप्‍तमी व्रत का एक और नाम मुक्ताभरण है। इस वर्ष यह व्रत 08 सितंबर यानी गुरुवाक के दिन है। इसे भाद्रपद की सप्तमी तिथि को किया जाता है।Fasting On This Day Saves Child From Problems in Hindi :- यह व्रत पुत्र-प्राप्ति, पुत्र रक्षा के लिए महिलाएं करती हैं। इस व्रत को दोपहर तक किया…

संतान सप्‍तमी व्रत का एक और नाम मुक्ताभरण है। इस वर्ष यह व्रत 08 सितंबर यानी गुरुवाक के दिन है। इसे भाद्रपद की सप्तमी तिथि को किया जाता है।

Fasting On This Day Saves Child From Problems in Hindi :-

यह व्रत पुत्र-प्राप्ति, पुत्र रक्षा के लिए महिलाएं करती हैं। इस व्रत को दोपहर तक किया जाता है। इस दिन महिलाएं चौक (रंगोली) बनाकर, चंदन, अक्षत (चावल), धूप, दीप, सुपारी नारियल आदि से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

इस दिन नैवेद्य-भोग के लिए खीर-पूड़ी और गुड़ के पुए बनाकर भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इस दिन जाम्बवती के साथ श्यामसुंदर तथा उनके बच्चे साम्ब की पूजा भी की जाती है। माताएं पार्वती का पूजन करके पुत्र प्राप्ति और उसके अच्छे भविष्य के लिए प्रार्थना करती हैं।

{ पढ़ें :- आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी ! }

व्रत की कथा

एक बार श्रीकृष्ण ने युधिष्ठर को बताया कि मेरे जन्म से पहले किसी समय मथुरा में लोमश ऋर्षि आए थे। मेरे माता-पिता देवकी और वासुदेव ने भक्ति पूर्वक उनकी पूजा की तो ऋर्षि ने कहा कि, हे देवकी! कंस ने तुम्हारी कई संतान को मार दिया है। इस दुख से मुक्त होने के लिए तुम संतान सप्तमी का व्रत करो।

राजा नहुष की रानी चंद्रमुखी ने भी यही व्रत किया था। तब लोमश ऋर्षि ने विधि-विधान से इस पूरी कथा को सुनाया, जो इस तरह है।

नहुष अयोध्या के प्रतापी राजा थे। वहां विष्णुदत्त नामक ब्रह्मण भी रहता था। उसकी पत्नी का नाम रूपवती था। चंद्रमुखी तथा रूपवती में परस्पर स्नेह था। एक दिन दोनों सरयू में स्नान करने गईं। वहां स्‍नान के बाद कई स्त्रियां भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर रही थीं।

{ पढ़ें :- क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी }

उन स्त्रियों से जब उस पूजा के बारे में दोनों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि वह संतान सप्तमी का व्रत कर रही हैं। स्त्रियों की बात सुनकर उन्‍होंने इस व्रत को करने का संकल्प लिया। मगर, घर जाकर वह इस व्रत के बारे में भूल गईं। मृत्यु के पश्चात रानी ने वानरी और ब्राह्मणी ने मुर्गी के रूप में जन्म लिया।

इसके बाद पशु योनि छोड़कर उन्‍होंने मनुष्य के रूप में फिर से जन्म लिया। इस बार चंद्रमुखी मथुरा के राजा पृथ्वीनाथ की रानी बनी और रूपवती ने एक ब्राह्मणी के घर जन्म लिया। इस जन्म में रानी का नाम ईश्वरी और ब्राह्मणी का नाम भूषणा रखा गया।

भूषणा का विवाह राज-पुरोहित अग्निमुखी के साथ हुआ। इस जन्म में दोनों की फिर दोस्ती रही। व्रत भूलने के चलते रानी इस जन्म में नि:संतान रही। उसका पुत्र तो हुआ पर वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण जल्दी मर गया। इसी बीच ब्राह्मणी को व्रत याद रहा इसलिए उसके आठ स्वस्थ पुत्र हुए।

रानी यह देखकर अपनी सहेली से द्वेष रखने लगी और उसके पुत्रों के भोजन में जहर मिला दिया। ब्राह्मणी के पुत्रों को कुछ नहीं हुआ। रानी जब कुछ न कर सकी तो वह अपनी सखी से मिली। तब ब्राह्मणी ने इस व्रत के बारे में बताया और पूर्व जन्म की पूरी कहानी सुनाई।

रानी को अपने किए पर पछतावा हुआ और फिर दोनों ने साथ मिलकर संतान सप्तमी का व्रत किया। इसके बाद दोनों को विभिन्न जन्मों में निः संतान नहीं रहना पड़ा।

{ पढ़ें :- भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है? }


व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…

  2. जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?

  3. जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत

  4. जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Ayodhya,  Lord Shiva,  Parvati,  Spirituality  

2011-09-17T21:15:59+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Ayodhya,  #Lord Shiva,  #Parvati,  #Spirituality  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel