Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ग्रंथ | गरुड़ पुराण इन 5 कामों से कम होती है उम्र

गरुड़ पुराण इन 5 कामों से कम होती है उम्र

गरुड़ पुराण इन 5 कामों से कम होती है उम्र
In ग्रंथ, धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

हमारे धर्म ग्रंथों में अनेक ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमें लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र सिखाती हैं, गरुड़ पुराण भी एक ऐसा ही ग्रंथ हैं जो हमें जीवन से जुड़ी अनेक गुप्त बातों से अवगत करवाता है, ये बातें हमारे लिए जानना बहुत ही जरूरी है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित संक्षिप्त गरुड़ पुराण अंक…

हमारे धर्म ग्रंथों में अनेक ऐसी बातें बताई गई हैं जो हमें लाइफ मैनेजमेंट के सूत्र सिखाती हैं, गरुड़ पुराण भी एक ऐसा ही ग्रंथ हैं जो हमें जीवन से जुड़ी अनेक गुप्त बातों से अवगत करवाता है, ये बातें हमारे लिए जानना बहुत ही जरूरी है। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित संक्षिप्त गरुड़ पुराण अंक में मनुष्यों की आयु कम करने वाले 5  कामों के बारे में बताया गया है। ये 5 काम इस प्रकार हैं-

Garuda Purana These Actions Is Less Than Age 5 in Hindi :-

1- रात में दही खाना

रात में दही खाने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। वैसे तो दही खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रात के समय दही का सेवन करने से कई प्रकार के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है जैसे- पेट के रोग आदि। आयुर्वेद में भी रात को दही खाने की मनानी है क्योंकि रात को भोजन करने के बाद हम अधिक मेहनत नहीं करते और कुछ देर बाद सो जाते हैं, जिसके कारण भोजन ठीक से पच नहीं पाता। पेट में दही के ठीक से न पच पाने के अनेक साइट इफेक्ट होते हैं, जिसके कारण शरीर में अनेक प्रकार के रोग हो सकते हैं। इसलिए रात के समय दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

{ पढ़ें :- हिंदू धर्म में हवन से क्यों की जाती है हर शुभ काम की शुरुआत }

2- शुष्क मांस का सेवन

शुष्क यानी सूखे हुए मांस का सेवन करने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। सूखे मांस से यहां तात्पर्य है बासी या कुछ दिन पुराना मांस। जब मांस कुछ दिन पुराना हो जाता है तो वह सूख जाता है और उस पर कई प्रकार के खतरनाक बैक्टीरिया व वायरसों का संक्रमण हो जाता है। जब कोई व्यक्ति यह मांस खाता है तो मांस के साथ बैक्टीरिया तथा वायरस भी उसके पेट में चले जाते हैं और कई प्रकार के रोग उत्पन्न करते हैं। ये रोग मनुष्य की आयु कम करते हैं।

3- सुबह देर तक सोना

सुबह देर तक सोने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। आयुर्वेद की दृष्टि से देखा जाए तो पूरे दिन की अपेक्षा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुद्ध वायु अधिक होती है। ब्रह्म मुहूर्त की वायु का सेवन करने से शरीर के अनेक रोग स्वत: ही ठीक हो जाते हैं और श्वसन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। जब आप देर तक सोते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त की शुद्ध वायु का सेवन नहीं कर पाते और अनेक प्रकार के रोग आपको घेर लेते हैं। इसलिए सुबह देर तक सोने से मनुष्यों की आयु कम होती है।

{ पढ़ें :- शास्त्रों के अनुसार एकादशी के दिन नहीं करने चाहिए ये 11 काम }

4- श्मशान के धुएं का सेवन

श्मशान में शवों का दाह संस्कार किया जाता है। शरीर के मृत होते ही उस पर अनेक प्रकार के बैक्टीरिया व वायरसों का संक्रमण हो जाता है। ऐसे न जाने कितने शवों को प्रतिदिन श्मशान लाकर जलाया जाता है। जब इन शवों का दाह संस्कार किया जाता है, तब कुछ बैक्टीरिया-वायरस तो शव के साथ ही नष्ट हो जाते हैं और कुछ वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। जब कोई व्यक्ति उस धुएं के संपर्क में आता है तो ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं और विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम हो सकती है।

5- सुबह व अत्यधिक मैथुन करना

सुबह के समय मैथुन करने तथा अत्यधिक मैथुन करने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। हमारे महापुरुषों ने सुबह का समय योग, प्राणायाम आदि के लिए निश्चित किया है। इस समय यदि कोई मनुष्य मैथुन (स्त्री से शारीरिक संबंध) करता है तो इससे उसका शरीर कमजोर होता है। अत्यधिक मैथुन के कारण शरीर लगातार कमजोर होता जाता है और एक समय ऐसा भी आता है जब शरीर में रोगों से लडऩे की ताकत ही समाप्त हो जाती है। उस स्थिति में अनेक घातक रोग शरीर को अंदर तक खोखला कर देते हैं। इसलिए सुबह के समय व अत्यधिक मैथुन नहीं करना चाहिए, इससे मनुष्यों की आयु कम होती है।

{ पढ़ें :- गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम }


ग्रंथ, धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Garuda Purana,  Religious texts,  अधिक उम्र की महिलाओं,  आदमी की उम्र कितनी होती है,  इन कामों से कम होती है उम्र,  गरुड़ पुराण अध्याय 16,  गरुड़ पुराण अध्याय 2,  गरुड़ पुराण कथा वीडियो,  गरुड़ पुराण का नरक वर्णन,  गरुड़ पुराण रहस्य,  गरुड़ पुराण वीडियो,  गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा,  गरुड़ पुराण सुनाइए,  गरुड़ पुराण,  छिपकली की आयु कितनी होती है,  तोता की आयु कितनी होती है,  धर्म ग्रंथ,  पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर,  बन्दर की आयु कितनी होती है,  भारत की औसत आयु,  मनुष्य की उम्र कितनी होती है,  शादी करने की सही उम्र क्या है,  शादी के लिए अधिकतम उम्र का अंतर  

2012-02-06T22:13:28+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Garuda Purana,  #Religious texts,  #अधिक उम्र की महिलाओं,  #आदमी की उम्र कितनी होती है,  #इन कामों से कम होती है उम्र,  #गरुड़ पुराण अध्याय 16,  #गरुड़ पुराण अध्याय 2,  #गरुड़ पुराण कथा वीडियो,  #गरुड़ पुराण का नरक वर्णन,  #गरुड़ पुराण रहस्य,  #गरुड़ पुराण वीडियो,  #गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा,  #गरुड़ पुराण सुनाइए,  #गरुड़ पुराण,  #छिपकली की आयु कितनी होती है,  #तोता की आयु कितनी होती है,  #धर्म ग्रंथ,  #पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर,  #बन्दर की आयु कितनी होती है,  #भारत की औसत आयु,  #मनुष्य की उम्र कितनी होती है,  #शादी करने की सही उम्र क्या है,  #शादी के लिए अधिकतम उम्र का अंतर  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel