घर-परिवार हो या समाज, हर जगह स्त्रियों की स्थिति सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। स्त्रियों को उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि स्त्रियों को किन 4 बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। यहां जानिए ये 4 बातें कौन-कौन सी हैं।Garuda Purana Women Should Never Work These 4 in Hindi :-…
घर-परिवार हो या समाज, हर जगह स्त्रियों की स्थिति सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। स्त्रियों को उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि स्त्रियों को किन 4 बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। यहां जानिए ये 4 बातें कौन-कौन सी हैं।
पहली बात- बहुत ज्यादा विरह से बचना चाहिए
शास्त्रों के अनुसार किसी स्त्री को अपने पति से बहुत अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। जीवन साथी से विरह स्त्री को मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। पति से दूर रहने वाली महिला को समाज में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान मिले इसके लिए स्त्री को जीवन साथी के साथ ही रहना चाहिए। पति के साथ स्त्री अधिक सशक्त और सुरक्षित रहती है।
दूसरी बात- बुरे चरित्र वाले लोगों का संग ना करें
स्त्रियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बुरे चरित्र वाले लोगों से दूर ही रहें। गलत आचरण के लोगों की संगत से कभी भी संकट की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिन लोगों की सोच गलत होती है, वे दूसरों को नुकसान पहुंचाने में थोड़ा सा भी विचार नहीं करते हैं। निजी स्वार्थ और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अत: किसी भी परिस्थिति में ऐसे लोगों का संग ना करें और इनसे सावधान रहना चाहिए। अन्यथा असुरक्षा, अपयश और अपमान की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं।
तीसरी बात- अपनों की उपेक्षा न करें
इस बात ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। घर-परिवार के लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में घर के लोगों का अपमान न करें। अन्यथा कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि शुभचिंतकों की उपेक्षा करते हुए पराए लोगों के प्रति स्नेह प्रकट न करें। इस बात की वजह से बड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
चौथी बात- पराए घर में न रहें
स्त्रियों को किसी भी परिस्थिति में पराए घर में रुकना नहीं चाहिए। इस बात की अनदेखी करने पर भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पराए घर में रहने वाली स्त्री को घर-परिवार और समाज में भी गलत नजर से देखा जाता है। स्त्री की छबि पर बुरा असर होता है। साथ ही पराए लोगों पर भरोसा करने से व्यक्तिगत हानि भी हो सकती है।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 12 august ko kya hone wala tha, aaj raat 12 baje kya hoga, aaj raat 12 baje se, aaj raat ko kya hoga, aaj raat ko kya hoga 12 baje, aaj raat kya hoga, aaj raat mein kya hoga, aaj raat prithvi par kya hone wala hai, Avoiding too much separation, Garuda Purana, kya karna chahiye, ladki ko kon sa kam nahi karna chahiye, Periods Ke Doran Ye Kaam Nahi Karna chahiye, raat ko, गरुड़ पुराण, गरुड़ पुराण अध्याय, गरुड़ पुराण का नरक वर्णन, गरुड़ पुराण के अनुसार 10 लोगों के घर पर कतई भोजन नहीं करना चाहिए, गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी 4 काम नहीं करने चाहिए, गरुड़ पुराण प्रथम अध्याय, गरुड़ पुराण मृत्यु के बाद, गरुड़ पुराण रहस्य, गरुड़ पुराण सम्पूर्ण कथा, गरुण पुराण में लक्ष्मी मंत्र, बहुत ज्यादा विरह से बचना, स्त्री पुराण