Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | घर में पैसा कहा रखना होता है शुभ !

घर में पैसा कहा रखना होता है शुभ !

घर में पैसा कहा रखना होता है शुभ !
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

आमतौर पर सभी के घरों में पैसा और मूल्यवान आभूषण रखने के लिए विशेष स्थान होता है। कुछ लोग पैसा तिजोरी में रखते है तो कुछ लोग अलमारी में, कुछ लोग किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ये चीजें रखते हैं। क्या आप जानते हैं, वास्तु के अनुसार पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा को महत्वपूर्ण…

आमतौर पर सभी के घरों में पैसा और मूल्यवान आभूषण रखने के लिए विशेष स्थान होता है। कुछ लोग पैसा तिजोरी में रखते है तो कुछ लोग अलमारी में, कुछ लोग किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर ये चीजें रखते हैं। क्या आप जानते हैं, वास्तु के अनुसार पैसा रखने के लिए उत्तर दिशा को महत्वपूर्ण बताया है। यदि इस दिशा में पैसा रखा जाता है तो धन के देवी-देवता कुबेर देव और महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दिशा में धन रखना शुभ माना गया है।

Have To Say Money In The House Is Auspicious in Hindi :-

सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है वास्तु

वास्तु भारत की प्राचीन विद्या है, इसके अनुसार घर में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो जीवन सुखी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में हर वस्तु के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं। यह शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर काम करता है। घर में धन रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वश्रेष्ठ बताई गई है।

{ पढ़ें :- छिपकली से जुड़े कुछ शकुन - अपशकुन (शकुन शास्त्र के अनुसार) }

कुबेर देव का स्थान है उत्तर दिशा में

कुबेर देवी-देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं और शास्त्रों के अनुसार इनका स्थान उत्तर दिशा की ओर ही है। इसी वजह से घर की उत्तर दिशा में धन स्थान बनाना शुभ फल प्रदान करता है। कुबेर देव की कृपा से धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होता है। उत्तर दिशा में स्थित कमरे में तिजोरी या अलमारी में धन रखा जा सकता है।

ध्यान रखें ये बातें भी…

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां हम पैसा रखते हैं, वहां पूरी तरह से साफ-सफाई होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गंदगी धन स्थान के आसपास होगी तो यह शुभ नहीं माना जाता है। उत्तर दिशा का शुभ प्रभाव गृहस्वामी के धन को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करता है।

यदि उत्तर दिशा में ही पूजा स्थान और धन स्थान होगा तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके धन में बरकत बनी रहती है।

कुछ वास्तु शास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में रखना चाहिए, जबकि रत्न और आभूषण दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा में भारी चीजें रखना श्रेष्ठ होता है। नकद धन वजन में हल्का होता है। इसलिए इसे उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है। जबकि, रत्न और आभूषण का वजन अधिक होता है, इसलिए इन्हें दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

  • हमेशा ध्यान रखें घर का उत्तर-पूर्व भाग ज्यादातर खाली ही रखना चाहिए। यहां भारी और अनुपयोगी सामान रखना वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
  • घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
  • घर में बाथरुम या रसोईघर के लिए पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व दिशा से लेना चाहिए।
  • खाना खाते समय ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण-पूर्व दिशा में हो। ऐसा करने पर भोजन से पूर्ण शक्ति प्राप्त होती है और वास्तु दोषों का नाश होता है।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : गृहस्वामी,  ध्यान रखें ये बातें भी  

2012-03-12T23:32:59+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #गृहस्वामी,  #ध्यान रखें ये बातें भी  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel