Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | ग्रंथ | महाभारत – दोस्ती करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए ये तीन बातें

महाभारत – दोस्ती करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए ये तीन बातें

महाभारत – दोस्ती करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए ये तीन बातें
In ग्रंथ
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

धर्म-ग्रंथ का लक्ष्य मनुष्य को केवल देवी-देवताओं के बारे में ज्ञान देना ही नहीं है, बल्कि हर उस बात को समझाना है, जो उसके लिए जानना जरूरी होती है। धर्म ग्रंथों का पाठ करने या उन्हें सुनने से हमें कई ऐसी बातें पता चलती हैं, जो की उसके जीवन में हर दिन काम आने वाली…

धर्म-ग्रंथ का लक्ष्य मनुष्य को केवल देवी-देवताओं के बारे में ज्ञान देना ही नहीं है, बल्कि हर उस बात को समझाना है, जो उसके लिए जानना जरूरी होती है। धर्म ग्रंथों का पाठ करने या उन्हें सुनने से हमें कई ऐसी बातें पता चलती हैं, जो की उसके जीवन में हर दिन काम आने वाली होती है।

Here Are Three Things To Keep In Mind Before Mahabart Friendship in Hindi :-

महाभारत के वनपर्व में ऐसी तीन बातों के बारे में कहा गया है, कि किसी से दोस्ती करने से पहले हमें क्या-क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए।

श्लोक-

{ पढ़ें :- महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र का चुनाव एक बहुत बड़ा राज था! }

येषां त्रीण्यवदातानि विद्या योनिश्च कर्म च। ते सेव्यास्तैः समास्या हि शास्त्रेभ्योपि गरीयसी।।

1. मनुष्य की शिक्षा और ज्ञान

महाभारत के अनुसार, किसी से भी दोस्ती करने से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि उस व्यक्ति के ज्ञान का स्तर क्या है। कई लोगों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं होता। फालतू घूमना, हंसी-ठिठोली करना, दूसरों का मजाक उठाना आदि ही उनका स्वभाव होता है। ऐसे लोगों के जितना दूर रहा जाए, उतना ही अच्छा माना जाता है। अच्छी विद्या या ज्ञान वाला मनुष्य ही आपने दोस्तों गलत राह पर चलने से रोक सकता है।

2. उसके परिवार या परिवार के लोगों की जानकारी

{ पढ़ें :- किसीको भी हिन्दू बना देती है यह किताबें ! मुस्लिमों को रोका जाता है इन किताबों को पढ़ने से! }

जिस मनुष्य के परिवार में ऐसे लोग रहते हो जो दुष्ट, चोर या पापी प्रवृत्ति के हो, उससे भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। चाहे मनुष्य खुद कितना ही अच्छा हो, लेकिन अपने परिवार की आदतों और कर्मों का परिणाम उसे भी झेलना ही पड़ता है। जिस तरह गेंहू के साथ घुन भी पिसता है, उसी तरह विपत्ति आने पर ऐसे व्यक्ति का परिवार उसके साथ-साथ आपके लिए भी मुसीबत का कारण बन सकता है। इसलिए किसी से भी दोस्ती करने से पहले इस बात की जांच जरूर कर लें।

3. उसकी आदतें और काम

मनुष्य की आदतें और उसका पेशा यानी काम जानना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि किसी की बुरी आदतों को जाने बिना ही या उन्हें नजरअंदाज करके आप किसी के दोस्ती कर लेंगे तो, कभी ना कभी इनका दुष्परिणाम आपको झेलना ही पड़ेगा। हो सकता है, उसकी आदतों या कामों की वजह से आपको भी अपमानित होना पड़ जाए। इसलिए, दोस्ती करने से पहले सामने वाले की आदतों के बारे में जरूर जान लें। यदि उसमें नशा करना, चोरी करना, बहुत ज्यादा गुस्सा करने जैसी कोई भी बुरी आदत हो तो ऐसा व्यक्ति से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा।


ग्रंथ और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान हनुमान को हजारों साल तक अमर रहने का वरदान क्यों मिला था ! दिल को छू लेनेवाली कहानी !

  2. भगवान शिव ही अगर इस सृष्टि के आदि और अंत हैं तो फिर इनके माता-पिता कौन हैं !

  3. महाभारत युद्ध के लिए कुरुक्षेत्र का चुनाव एक बहुत बड़ा राज था!

  4. किसीको भी हिन्दू बना देती है यह किताबें ! मुस्लिमों को रोका जाता है इन किताबों को पढ़ने से!

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Friendship Day,  Mahabharata,  Verse,  दोस्ती करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए ये बातें,  दोस्ती को बनाना चाहते हैं,  दोस्ती निभाने की शायरी,  दोस्ती शायरी,  महाभारत,  श्लोक  

2012-02-03T23:11:04+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Friendship Day,  #Mahabharata,  #Verse,  #दोस्ती करने से पहले ध्यान रखनी चाहिए ये बातें,  #दोस्ती को बनाना चाहते हैं,  #दोस्ती निभाने की शायरी,  #दोस्ती शायरी,  #महाभारत,  #श्लोक  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel