Holi Skin Care Tips: कई बार इन केमिकलयुक्त रंगों से होली के खेलने के बाद लोग को स्किन में जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कई रंग ऐसे भी होते है जो आसानी से छूटते नहीं है इसलिए होली खेलते वक्त कुछ सावधानियां बरत लेनी चाहिए।Holi Skin Care Tips in Hindi :- होली…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : holi and होली
Holi Skin Care Tips: कई बार इन केमिकलयुक्त रंगों से होली के खेलने के बाद लोग को स्किन में जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कई रंग ऐसे भी होते है जो आसानी से छूटते नहीं है इसलिए होली खेलते वक्त कुछ सावधानियां बरत लेनी चाहिए।
होली का त्योहार नजदीक हैं और रंगों के इस त्योहार को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखा जाता है। होली मस्ती का त्योहार है मगर इस मस्ती के दौरान हमें यह नहीं भूलना चाहिए की बाजार में मिलने वाले इन केमिकलयुक्त रंगों से हमारी स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंच सकता है। पहले के समय में लोग चंदन, गुलाब और टेसू के फूलों को सूखाकर घर में ही नैचुरल रंग बनाकर होली के त्योहार का मजा लेते थे। लेकिन बदलते दौर में इन केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
कई बार इन केमिकलयुक्त रंगों से होली के खेलने के बाद लोग को स्किन में जलन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके अलावा कई रंग ऐसे भी होते है जो आसानी से छूटते नहीं है इसलिए होली खेलते वक्त कुछ सावधानियां बरत लेनी चाहिए। तो हम आपको ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपको न तो होली के रंगों को छुड़ाने की बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही आपकी स्किन को कोई नुकसान पहुंचेगा।
होली के दौरान तेज धूप की वजह से बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है, बाल रूखे हो जाते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल लगाने से रंग बालों से रंग आसानी से निकल जाएगा।
होली खेलते वक्त सबसे ज्यादा रंग नाखूनों पर चढ़ जाता है इसलिए नाखूनों के अंदर वैसलीन लगाए। इसके अलावा महिलाएं अपने नाखूनों पर नेलपॉलिश लगाएं।
होली खेलने से पहले इस बात का ध्यान जरुर रखें कि आप ऐसे कपड़े पहने जिससे आपका पूरा शरीर ढका रहे। इससे यह केमिकलयुक्त रंग आपके शरीर के अंदर जाने से बच जाएंगे।
होली खेलते समय आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर गलती से आपकी आंख में रंग चला जाए तो उसे तब तक पानी से धोएं जब तक रंग पूरी तरह निकल न जाए।
रंगों से होली खेलने के बाद हमारी स्किन रूखी हो जाती है, इसलिए नहाते वक्त चेहरे को ज्यादा न रगड़े बल्कि हल्के हाथों से स्क्रब करें। कई बार ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन भी होने लगती है।
इसके अलावा आप रंग को छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर उसे स्किन पर लगाएं। इसके बाद 15—20 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ मुंह धो लें।