हिन्दू धर्म में हर दिन, हर त्यौहार खास होता है। ये त्यौहार ना सिर्फ बोरिंग और उबाऊ जिन्दगी में रंग भर देते हैं बल्कि दो लोग, जिनके पास एक दूसरे से मिलने तक का समय नहीं होता, उन्हें भी मिलने का बहाना दे देते हैं।Holika Dahan Ki Raat Dhan Kamaane Ke Totke News in Hindi…
हिन्दू धर्म में हर दिन, हर त्यौहार खास होता है। ये त्यौहार ना सिर्फ बोरिंग और उबाऊ जिन्दगी में रंग भर देते हैं बल्कि दो लोग, जिनके पास एक दूसरे से मिलने तक का समय नहीं होता, उन्हें भी मिलने का बहाना दे देते हैं।
ये धार्मिक त्यौहार निजी के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी बहुत महत्व रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशिष्ट दिन या त्यौहार ऐसे भी हैं जो आपकी समस्याओं को सुलझाने के काम भी आ सकते हैं। इन दिनों पर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय जैसे पूजा-पाठ या फिर टोटके मानव जीवन की बहुत सी परेशानियां सुलझा सकता है।
दिवाली की रात, ऐसे कार्यों के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि इस लिहाज से होलिका दहन की रात भी बहुत अहम होती है। वे लोग जो अपने जीवन में चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं या फिर अपना कोई विशेष कार्य पूरा करना चाहते हैं तो इस रात एक छोटा सा उपाय उनका काम बना सकता है।
होली की रात एक काले कपड़े में काली हल्दी और खोपरे में बूरा भरकर एक टोटली बना लें। इस पोटली को पीपल के वृक्ष के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दें। इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे आटे से बना दीपक और धूप-अगरबत्ती जलाएं। कुछ मीठा भी अर्पण अवश्य करें।
जाते समय अपने साथ आठ गोमती चक्र भी ले जाएं जिन्हें पीपल के पेड़ पर रखकर लौट आएं वो भी दोबारा मुड़कर देखे बिना।
इसके शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार को जाकर पीपल के वृक्ष से सभी गोमती चक्र और वह दीपक ले आएं। जब तक आपका मनचाहा कार्य सिद्ध ना हो जाए, तब तक वह गोमती चक्र अपनी जेब में ही रखें या रोगी व्यक्ति के सिरहाने उन्हें रख दें।
कुछ ही समय में आपको बदलाव नजर आने लगेगा।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : festivals, holika, छोटी होली में खास क्या है, होलिका दहन की पूजा, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय, होली का शुभ मुहूर्त