Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | व्रत त्योहार | मकर संक्रांति | जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?

जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?

जानिए क्या करें मकर संक्रांति के दिन?
In मकर संक्रांति, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

मकर संक्रांति, साल का ये पहला त्योहार पूरे भारत देश में मनाया जाता है.मकर संक्रांति को सूर्य देवता के संक्रमण के त्यौहार के रूप में जाना जाता है. एक जगह से दूसरी जगह जाने या एक दूसरे का मिलना ही संक्रांति होता है. कहते हैं सूर्य देवता जब धनु राशि से मकर राशि पर पहुंच…

मकर संक्रांति, साल का ये पहला त्योहार पूरे भारत देश में मनाया जाता है.मकर संक्रांति को सूर्य देवता के संक्रमण के त्यौहार के रूप में जाना जाता है. एक जगह से दूसरी जगह जाने या एक दूसरे का मिलना ही संक्रांति होता है. कहते हैं सूर्य देवता जब धनु राशि से मकर राशि पर पहुंच जाते हैं, तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है.

How To Celebrate Makar Sankranti in Hindi :-

राशि परिवर्तन : सूर्य देव के द्वारा राशि में परिवर्तन को ही संक्रांति कहा जाता है और ये परिवर्तन साल में केवल एक बार हीं आता है.

सूर्य का मकर राशि पर जाने का महत्व इसलिए भी ज्यादा हो जाता है, कि उस समय दक्षिणायन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है और उत्तरायण को देवताओं का दिन माना जाता है.

{ पढ़ें :- जानें क्या है मकर संक्रांति के अद्भुत 10 पौराणिक तथ्य }

कैसे मनाएं संक्रांति

  • मकर संक्रांति के दिन सुबह – सवेरे उबटन इत्यादि लगाकर तीर्थ के जल से मिले जल से हीं स्नान करना चाहिए.
  • अगर आपके पास तीर्थ का जल उपलब्ध नहीं हो, तो ऐसी स्थिति में दही और दूध से मिले जल से स्नान करना चाहिए.
  • मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों या फिर किसी तीर्थ स्थान में स्नान करने का अधिक महत्व होता है.
  • स्नान करने के बाद अपने आराध्य देव की पूजा – पाठ करनी चाहिए.
  • इस पुण्यकाल में कठोर बोली बोलना, दांत मांजना, गाय, भैंस का दूध निकालना, फसल तथा वृक्ष काटना और मैथुन क्रिया विषयक कार्य नहीं करना चाहिए.
  • मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का विशेष महत्व है.

पुण्य पर्व है संक्रांति

देवताओं का आयन है उत्तरायण. यह पर्व पुण्य का है. शुभ कार्यों की शुरुआत इस पर्व से होती है. कहा जाता है कि मकर संक्रांति यानी कि उत्तरायण में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो तो उसके मोक्ष प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ जाती है. पुत्र की राशि में पिता का प्रवेश पुण्य प्राप्ति होने के साथ पापों का विनाश करने वाला भी है.

सूर्य पूर्व दिशा में उदित होकर 6 महीने उत्तर दिशा की ओर और 6 महीने दक्षिण दिशा की ओर से होकर पश्चिम दिशा में अस्त होता है.

{ पढ़ें :- जानें मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का ही महत्व क्यों है }

कहते हैं दक्षिणायन का समय देवता की रात्रि का समय होता है और उत्तरायण का समय देवताओं के दिन का समय होता है. वैदिक काल में दक्षिणायन को पितृयान और उत्तरायण को देव यान के रूप में कहा गया है. मकर संक्रांति के बाद माघ मास में उत्तरायण में सारे शुभ काम किए जाते हैं.


मकर संक्रांति, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन

  2. नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?

  3. आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !

  4. नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Makar sankranti,  Sun,  मकर संक्रांति,  सूर्य  

2012-05-27T14:35:37+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Makar sankranti,  #Sun,  #मकर संक्रांति,  #सूर्य  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel