Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | तंत्र-मंत्र-यंत्र | ध्यान रखे सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बनते है ये कारण

ध्यान रखे सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बनते है ये कारण

ध्यान रखे सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बनते है ये कारण
In तंत्र-मंत्र-यंत्र, धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

अक्सर लोग अपनी ताकत को लेकर आशंकित रहते हैं। हम जब अपने आप पर, अपनी शक्ति पर शंका करने लगते हैं तो यहीं से हमारी असफलता की शुरुआत हो जाती है। ‘विजय हमेशा आत्मविश्वास से हासिल होती है।’ अगर हमें खुद पर विश्वास नहीं हो तो छोटी-छोटी समस्याओं से ही हम घबरा जाएंगे और कभी…

अक्सर लोग अपनी ताकत को लेकर आशंकित रहते हैं। हम जब अपने आप पर, अपनी शक्ति पर शंका करने लगते हैं तो यहीं से हमारी असफलता की शुरुआत हो जाती है। ‘विजय हमेशा आत्मविश्वास से हासिल होती है।’ अगर हमें खुद पर विश्वास नहीं हो तो छोटी-छोटी समस्याओं से ही हम घबरा जाएंगे और कभी जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। इस बात को श्रीरामचरित मानस के एक प्रसंग से समझ सकते हैं…

How To Get Success In Life in Hindi :-

श्रीरामचरित मानस के एक प्रसंग में जब भगवान श्रीराम के साथ वानर सेना समुद्र के किनारे तक पहुंच गई, तब यह विचार किया जाने लगा कि समुद्र को कैसे पार किया जाए। उसी समय लंका में भी भावी युद्ध को लेकर चर्चा चल रही थी। रावण ने जब इस संबंध में अपने मंत्रियों से राय मांगी तो लगभग सभी मंत्रियों ने कहा कि जब देवताओं और दानवों को जीतने में कोई खास मेहनत नहीं करनी पड़ी तो मनुष्यों और वानरों से क्या डरना!

उस समय विभीषण ने रावण को बहुत समझाया कि श्रीराम से संधि कर लेनी चाहिए और सीता को आदर सहित श्रीराम को लौटा दिया जाना चाहिए। इससे युद्ध से बचा जा सकता है। विभीषण का मानना था कि श्रीराम से युद्ध करने पर राक्षस कुल का विनाश हो जाएगा। लेकिन विभीषण की बात सुनकर रावण को क्रोध आ गया और उसने विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल दिया। इसके बाद विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंचे।

{ पढ़ें :- कलयुग में भगवान हनुमान इन 5 जगहों पर हमेशा उपस्थित रहते हैं }

विभीषण को देखकर वानर सेना में खलबली मच गई। सुग्रीव ने श्रीराम को सुझाव दिया कि विभीषण रावण का छोटा भाई है, इसलिए इसे बंदी बना लेना चाहिए। सुग्रीव ने कहा कि हो सकता है, वह हमारी सेना का भेद लेने आया हो। इस पर श्रीराम ने सुग्रीव को जवाब दिया कि हमें अपनी ताकत और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। विभीषण शरण लेने आया है, इसलिए उसे बंदी बनाना उचित नहीं होगा। अगर वह भेद लेने आया है, तो भी हम पर कोई संकट नहीं है। हमारी सेना का भेद लेकर भी वह कुछ नहीं कर सकेगा। इससे हमारा बल कम नहीं होगा। दुनिया में जितने भी राक्षस हैं, उन्हें अकेले लक्ष्मण ही क्षण भर में खत्म कर सकते हैं। इसलिए हमें विभीषण से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे बात करनी चाहिए।

इस प्रसंग में यही बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी शक्ति पर पूरा भरोसा होना चाहिए। इसी भरोसे के बल पर ही जीत हासिल की जा सकती है।

 

{ पढ़ें :- रावण ने मरते वक्त लक्ष्मण को बताई थी ये 3 बाते जो आज भी है बड़े काम की। }


तंत्र-मंत्र-यंत्र, धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय

  2. होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके

  3. होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके

  4. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : hanuman,  Ramayana,  भगवान श्रीराम,  श्रीरामचरित मानस  

2012-02-03T23:08:56+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #hanuman,  #Ramayana,  #भगवान श्रीराम,  #श्रीरामचरित मानस  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel