Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | समुद्र शास्त्र – आँखों और आईब्रो से जानिए स्वभाव

समुद्र शास्त्र – आँखों और आईब्रो से जानिए स्वभाव

समुद्र शास्त्र – आँखों और आईब्रो से जानिए स्वभाव
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

Human nature according to eyes and eyebrows in Hindi : आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आंखें न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं अपितु हर दिखने वाली वस्तु की सूचना भी मस्तिष्क तक पहुंचाती हैं। हम आंखों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते।आंखों के ऊपर की भौंहे यानी आईब्रो…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Attached Aibro and  Drooping eyebrows and  Human Nature and  Intensive deep Aibro and  Intoxicating Eyes and  Kamal Nayan and  MN Eyes and  Ocean chemistry and  कमल नयन and  जुड़ी हुई आईब्रो and  झुकी हुई भौहें and  नशीली आंखें and  मध्य भाग नीचे वाली आईब्रो and  मृगनयनी आंखें and  सघन गहरी आईब्रो and  समुद्र शास्त्र and  ह्यूमन नेचर  

Human nature according to eyes and eyebrows in Hindi : आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। आंखें न सिर्फ चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं अपितु हर दिखने वाली वस्तु की सूचना भी मस्तिष्क तक पहुंचाती हैं। हम आंखों के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते।आंखों के ऊपर की भौंहे यानी आईब्रो भी चेहरे को सुंदरता प्रदान करती हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आंखों व आईब्रो को देखकर भी मानवीय स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। शरीर लक्षण विज्ञानियों के अनुसार, आंखों व आईब्रो के कई भेद होते हैं जैसे-

Human Nature According To Eyes And in Hindi :-

आंखों से जानिए ह्यूमन नेचर

नशीली आंखें
नशीली आंखों वाला व्यक्ति हर समय नशे में दिखता है, लेकिन वास्तव में ऐसा होता नहीं है। यह आंखें सामान्य से कुछ कम खुलती हैं। इसकी पुतलियों का रंग काला होता है। ऐसे लोग शातिर तथा अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। यह लालची व शराब पीने वाले हो सकते हैं। ऐसी आंखों वाली महिला आकर्षक, अधिक बोलने वाली तथा लालची हो सकती हैं।

कमल नयन (कमल के पत्ते के समान)
समुद्र शास्त्र के अनुसार, ये आंखें आदर्श होती हैं। इसकी पुतलियों का रंग गहरा काला या भूरा होता है। कमल नयन आंखों वाले लोग समझदार, पढ़ाई करने वाले, सभी प्रकार के सुख प्राप्त करने वाले, मेहनती तथा सबका दिल जीतने वाले होते हैं। ऐसी महिलाएं मन मोहने तथा सबको आकर्षित करने वाली होती हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।

{ पढ़ें :- बेवजह, शरीर के अंग नहीं फड़कते है ! इनका होता है, कोई कारण जानिये, क्या है इनके शुभ अशुभ फल }

मृगनयनी आंखें
समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसी आंखें गोल व बड़ी होती हैं। ऐसी आंखें सिर्फ महिलाओं की होती है। इनका रंग भूरा या नीला होता है। ऐसी महिलाएं जीवन में जो चाहती हैं वह प्राप्त कर लेती हैं। सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है। ऐसी आंखों वाली महिलाएं दयालु, दूसरों का दुख-दर्द समझने वाली व प्यार करने वाली व थोड़ी चंचल होती हैं।

आईब्रो से जानिए ह्यूमन नेचर

मस्तक के निचले भाग व आंखों के ठीक ऊपर बालों की जो पंक्ति होती है, उसे आईब्रो यानी भौहें कहते हैं। अगर यह कहा जाए कि चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भौह की खास भूमिका होती हैं, तो गलत नहीं होगा। हर इंसान की भौहें उसके चेहरे के अनुसार, अलग-अलग होती हैं जैसे-किसी की भौहें बहुत गहरी होती हैं तो किसी की बहुत पतली।

चेहरे के भाव बदलने के साथ ही भौहों का आकार-प्रकार भी बदल जाता है। गुस्सा, खुशी, विस्मय आदि सभी भावों को स्पष्ट करने में भौहों का खास योगदान रहता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार की भौहों वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-

{ पढ़ें :- समुद्र शास्त्र - ये होती हैं भाग्यशाली लड़कियों की पहचान }

झुकी हुई भौहें
आमतौर पर इस तरह की भौहों वाला व्यक्ति सामान्य बुद्धि वाला होता है। इसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी सामान्य ही होता है। इनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं होती। इनका पूरा जीवन अपने परिवार के भरण-पोषण में ही गुजर जाता है। ये बहुत संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि, औसत जीवन के लिए जो भी इनकी जरूरत होती है, वह पूरी हो जाती है। इसलिए ये अधिक मेहनत नहीं करते।

जुड़ी हुई आईब्रो
जिन लोगों की भौहें गहरी और आपस में जुड़ी होती हैं, वे बहुत ही महत्वाकांक्षी और अपने काम के प्रति कर्मठ होते हैं। समय आने पर ये ऐसा काम भी कर जाते हैं, जिसकी इनसे अपेक्षा भी नहीं का जा सकती। ऐसे लोग बहुत मेहनती होते हैं और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहते हैं। इनके पास औसत धन होता है, लेकिन ये अपनी मेहनत से हर सुख-सुविधा प्राप्त कर लेते हैं।

स्त्रियों की नहीं होनी चाहिए जुड़ी हुई आईब्रो
महिलाओं की भौहें आपस में जुड़ी होना शुभ नहीं होता। ऐसी महिलाएं दूसरों से वाद-विवाद करने वाली और झगड़ालू प्रवृत्ति की होती हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होती हैं, लेकिन जो ये चाहती हैं, वो इन्हें नहीं मिल पाता। इसी कारण ये दूसरों को देखकर जलती रहती हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय नहीं रहता।

अच्छी होती हैं ऐसी आईब्रो
जिस व्यक्ति की भौहें नाक के समीप से ऊपर उठी और कनपटी की ओर जाकर दब जाने वाली होती हैं, उसका स्वभाव अच्छा होता है। अगर इस प्रकार की भौहें आपस में जुड़ी हुई न हो तो ऐसा व्यक्ति अवश्य ही गहन आध्यात्मिक होता है। ऐसे व्यक्ति के विचार बहुत ही उच्च होते हैं और समाज हित में बहुत कार्य करते हैं। सादा जीवन, उच्च विचार- यही इनके जीवन का ध्येय होता है। ऐसे लोग हर काम को एक लक्ष्य की तरह लेते हैं और उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने उसूलों व आदर्शों के अनुसार ही ये हर काम करते हैं।

मध्य भाग नीचे वाली आईब्रो
ऐसी भौहें आसपास से थोड़ी ऊपर की ओर उठी हुई और मध्य भाग में थोड़ी नीचे की ओर होती है। ऐसे भौहों वाला व्यक्ति सौंदर्य प्रेमी होता है। इन्हें कलात्मक चीजें पसंद आती हैं। घूमना-फिरना और मनचाहा काम करना इन्हें पसंद होता है, लेकिन इन पर अधिक विश्वास नहीं किया जा सकता।

{ पढ़ें :- समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर }

कभी-कभी ऐसे भौहों वाले लोग बहुत कपटी भी हो जाते हैं और डरा-धमका कर अपना काम निकाल लेते हैं। ये लोग बोलने में माहिर होते हैं और बहुत ही जल्दी किसी को भी अपने जाल में फंसा लेते हैं, खासतौर पर महिलाओं को। इन लोगों के एक से अधिक स्त्रियों से संबंध होते हैं।

सघन गहरी आईब्रो
ये नाक के पास की ओर अधिक पतली हो जाती हैं। इन भौहों को झाड़ू भवें कहा जाता है। ये भौहें शुभ होती हैं क्योंकि ऐसा व्यक्ति अच्छा कूटनीतिज्ञ होता है। ऐसा व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करता है और लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।

इनका रहन-सहन भी शाही होता है। ऐसे लोग भले ही गरीबी में जन्मे, लेकिन वे अपनी मेहनत और काबिलियत से वो सब हासिल कर लेते हैं, जो ये चाहते हैं। समाज में भी इनका वर्चस्व होता है। धन, ऐश्वर्य व शोहरत सबकुछ इनके पास होता है।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

2012-03-05T17:04:47+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Attached Aibro,  #Drooping eyebrows,  #Human Nature,  #Intensive deep Aibro,  #Intoxicating Eyes,  #Kamal Nayan,  #MN Eyes,  #Ocean chemistry,  #कमल नयन,  #जुड़ी हुई आईब्रो,  #झुकी हुई भौहें,  #नशीली आंखें,  #मध्य भाग नीचे वाली आईब्रो,  #मृगनयनी आंखें,  #सघन गहरी आईब्रो,  #समुद्र शास्त्र,  #ह्यूमन नेचर  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel