Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर

समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर

समुद्र शास्त्र- जानिए होंठ, गाल और आँखों से इंसान का नेचर
In ज्योतिष, धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

Samudrika Shastra – Human Nature According to Lips, Cheek and Eyes : समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब की तरह होता है, जिसके माध्यम से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं की किसी इंसान…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Intoxicating Eyes and  Kamal Nayan and  MN Eyes and  Ocean chemistry and  कमल नयन and  नशीली आंखें and  मृगनयनी आंखें and  समुद्र शास्त्र  

Samudrika Shastra – Human Nature According to Lips, Cheek and Eyes : समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब की तरह होता है, जिसके माध्यम से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं की किसी इंसान के होंठ, गाल और आँखों से उसके स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है।

Human Nature According To Lipscheek And in Hindi :-

समुद्र शास्त्र और होंठ (Samudrika Shastra and Lips)

  • संकुचित होंठ – ऐसे होंठ छोटे व पतले होते हैं, इनमें कोई रंग नहीं होता। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे आमतौर पर दिखावा करने वाले होते हैं। ये सोचते हैं जो ये कर रहे हैं, वही ठीक है। ये थोड़ा कम बोलते हैं। इसलिए कई बार इन्हें घमंडी भी समझ लिया जाता है।
  • मोटे होंठ – अधिक थुलथुले, मांस से भरपूर होंठ जो देखने में बदसूरत लगते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं वे क्रोधी स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी ये बहुत भावुक भी हो जाते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी होता है।
  • रसिक होंठ – ऐसे होंठ लाल रंग के, चिकने व दिखने में कलात्मक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे दिखने में सुंदर व आकर्षक होते हैं। इनके स्वभाव में अपनापन होता है। ये अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करते हैं। इन्हें अपने जीवन में कई उपधब्धियां भी मिलती हैं।
  • लाल होंठ – इस प्रकार के होंठ कर्मठता के प्रतीक होते हैं। जिन लोगों के होंठ ऐसे होते हैं, वे जल्दी गुस्सा होने वाले व साहसी होते हैं। ये लोग वो काम भी आसानी से कर लेते हैं, जो दूसरों के लिए मुश्किल होता है। ये अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं।
  • गुलाबी होंठ – गुलाबी होंठो वाले लोग व्यवहार कुशल, अच्छी सोच वाले व तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ऐसे लोग किसी को भी एक ही मुलाकात में अच्छा दोस्त बना लेते हैं। ये दोस्ती निभाने में विश्वास रखते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे होंठ अक्सर महिलाओं के होते हैं।
  • उभरे हुए होंठ – जिनके होंठ उभरे हुए होते हैं, ऐसे लोग आमतौर पर मांसाहारी व छोटी बुद्धि वाले होते हैं। ये स्वयं को बहादुर दिखाते हैं, लेकिन अंदर से डरपोक होते हैं।

समुद्र शास्त्र और गाल  (Samudrika Shastra and Lips)

गाल चेहरे का ही एक हिस्सा है। चेहरे को सुंदर बनाने में इनका विशेष महत्व होता है। जानिए कैसे गाल वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है-

  • गालों का रंग लाल हो तो – जिन लोगों के गालों का रंग लाल होता है, वे थोड़े गुस्से वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों में ही इन्हें गुस्सा आ जाता है। ये लोग साहसी शीघ्र उत्तेजित व्यक्तित्व वाले होते हैं।
  • गालों का रंग गुलाबी हो तो – जिन लोगों के गालों का रंग गुलाबी दिखाई देता है, वे लोग संतुलित मानसिकता के होते हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को बहुत अच्छे से सेट कर लेते हैं। हर काम को अपनी विशेष शैली से पूरा करना पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।
  • गालों का रंग पीला हो तो – गालों का पीला रंग अस्वस्थता का प्रतीक है। ऐसे लोगों में जीवन शक्ति की कमी पाई जाती है। ये लोग उत्साहहीन व हमेशा भयभीत रहने वाले होते हैं।
  • गालों का रंग गेहुंआ हो तो – अधिकांश लोगों के गालों का रंग गेहुंआ ही होता है। ऐसे गाल वाले लोग समान मानसिकता वाले होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में आसानी से खुद को ढाल सकते हैं। इन्हें मेहनत के साथ ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।
  • गाल भरे हुए हों तो – ऐसे लोग जिनके गाल अधिक भरे हुए होते हैं, वे मोटे शरीर वाले, भोगी, समृद्ध तथा विलासी होते हैं। उनका मानसिक विकास शरीर की अपेक्षा कम होता है।
  • सामान्य गाल हों तो – यदि किसी व्यक्ति के गाल सामान्य मांसल यानी सामान्य भरे हुए, चिकने एवं चमकदार होते हैं तो व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। इन लोगों में आकर्षण अधिक होता है। इनमें व्यावहारिकता के गुण भी होते हैं।
  • सूखे गाल हों तो – जिन लोगों के गाल सूखे और रूखे होते हैं, वे असंतुलित आहार, मानसिक चिंता एवं द्वेष प्रवृत्ति वाले होते हैं। ऐसे लोग क्रोधी, चिड़चिड़े व जीवन में कई बार असफल होते हैं।
  • गुलाबी और सामान्य गाल – इस प्रकार के गाल सामान्य भरे हुए, गुलाबी रंग के व चिकने होते हैं। ऐसे गाल व्यक्ति के सौंदर्य, सहनशीलता, चतुराई, मेहनत, उदारता, आकर्षण एवं समृद्धि को व्यक्त करते हैं।
  • गालों को रंग सफेद हो तो – जिन लोगों के गालों का रंग सफेद होता है, उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चलती रहती हैं। इन्हें निराशा रहती है और ये लोग आलसी भी हो सकते हैं। इन लोगों में निश्चितता की भावना अधिक होती है। ये हर काम को अपने ही ढंग से करना पसंद करते हैं।

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। समुद्र शास्त्र के अनुसार मस्तिष्क के अंदर जो चल रहा होता है उसका प्रतिबिंब आंखों में देखा जा सकता है। शरीर लक्षण विज्ञानियों के अनुसार आंखों के कई भेद होते हैं जैसे-

{ पढ़ें :- बेवजह, शरीर के अंग नहीं फड़कते है ! इनका होता है, कोई कारण जानिये, क्या है इनके शुभ अशुभ फल }

समुद्र शास्त्र और आँखें (Samudrika Shastra and Eyes)

  • कमल नयन – इसका अर्थ है कमल के पत्ते के समान आंखें। ये आंखें आदर्श मानी जाती हैं। इसकी पुतलियों का रंग गहरा काला या भूरा होता है। कमल नयन आंखों वाले लोग सभ्य, पढ़ाई में अव्वल आने वाले, सभी सुखों को प्राप्त करने वाले, मेहनती तथा सबका दिल जीतने वाले होते हैं। ऐसी महिलाएं मन मोहने तथा सबको आकर्षित करने वाली होती हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता भी होती है।
  • नशीली आंखें – नशीली आंखों वाले लोग हर समय नशे में दिखते हैं, लेकिन ऐसा होता नहीं है। यह आंखें सामान्य से कुछ कम खुलती हैं। इसकी पुतलियों का रंग काला होता है। ऐसे लोग शातिर तथा अपनी बात मनवाने वाले होते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। यह लालची भी होते हैं। ऐसी आंखों वाली महिला दिखने में सुंदर परंतु झगड़ालू स्वभाव की होती है।
  • मृगनयनी आंखें – ऐसी आंखें गोल व बड़ी होती हैं। ऐसी आंखें सिर्फ महिलाओं की होती हैं। इनका रंग भूरा या नीला होता है। ऐसे लोग जीवन में जो चाहते हैं वह प्राप्त करते हैं। सभी क्षेत्रों में इन्हें सफलता मिलती है। उदार, संवेदनशील, स्नेही तथा चंचलता इनका मुख्य गुण होता है।


ज्योतिष, धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  3. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  4. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

2012-03-13T11:02:46+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Intoxicating Eyes,  #Kamal Nayan,  #MN Eyes,  #Ocean chemistry,  #कमल नयन,  #नशीली आंखें,  #मृगनयनी आंखें,  #समुद्र शास्त्र  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel