Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | श्रीरामचरित मानस के 7 काण्ड (अध्याय) में से सुंदरकांड का सर्वाधिक महत्तव क्यों है?

श्रीरामचरित मानस के 7 काण्ड (अध्याय) में से सुंदरकांड का सर्वाधिक महत्तव क्यों है?

श्रीरामचरित मानस के 7 काण्ड (अध्याय) में से सुंदरकांड का सर्वाधिक महत्तव क्यों है?
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में कुल 7 काण्ड (अध्याय) है लेकिन इन सातों काण्ड में से सर्वाधिक महत्तव सुन्दर काण्ड का है। लेकिन ऐसा क्यों है आज हम इसका कारण जानेंगे।Importance Of Sundarkand in Hindi :- श्रीरामचरित मानस में हैं 7 काण्ड श्रीरामचरित मानस में 7 काण्ड (अध्याय) हैं। सुंदरकाण्ड के अतिरिक्त सभी अध्यायों…

तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में कुल 7 काण्ड (अध्याय) है लेकिन इन सातों काण्ड में से सर्वाधिक महत्तव सुन्दर काण्ड का है। लेकिन ऐसा क्यों है आज हम इसका कारण जानेंगे।

Importance Of Sundarkand in Hindi :-

श्रीरामचरित मानस में हैं 7 काण्ड

श्रीरामचरित मानस में 7 काण्ड (अध्याय) हैं। सुंदरकाण्ड के अतिरिक्त सभी अध्यायों के नाम स्थान या स्थितियों के आधार पर रखे गए हैं। बाललीला का बालकाण्ड, अयोध्या की घटनाओं का अयोध्या काण्ड, जंगल के जीवन का अरण्य काण्ड, किष्किंधा राज्य के कारण किष्किंधा काण्ड, लंका के युद्ध का लंका काण्ड और जीवन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर उत्तरकाण्ड में दिए गए हैं।

{ पढ़ें :- कलयुग में भगवान हनुमान इन 5 जगहों पर हमेशा उपस्थित रहते हैं }

सुंदरकाण्ड का नाम सुंदरकाण्ड क्यों रखा गया?

हनुमानजी, सीताजी की खोज में लंका गए थे और लंका त्रिकुटाचल पर्वत पर बसी हुई थी। त्रिकुटाचल पर्वत यानी यहां 3 पर्वत थे। पहला सुबैल पर्वत, जहां के मैदान में युद्ध हुआ था। दूसरा नील पर्वत, जहां राक्षसों के महल बसे हुए थे और तीसरे पर्वत का नाम है सुंदर पर्वत, जहां अशोक वाटिका निर्मित थी। इसी अशोक वाटिका में हनुमानजी और सीताजी की भेंट हुई थी। इस काण्ड की यही सबसे प्रमुख घटना थी, इसलिए इसका नाम सुंदरकाण्ड रखा गया है।

सुंदरकाण्ड का है विशेष महत्तव

अक्सर शुभ अवसरों पर गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले सुंदरकांड का पाठ करने का विशेष महत्व माना गया है। जब भी किसी व्यक्ति के जीवन में ज्यादा परेशानियां हों, कोई काम नहीं बन रहा हो, आत्मविश्वास की कमी हो या कोई और समस्या हो, सुंदरकांड के पाठ से शुभ फल प्राप्त होने लग जाते हैं। कई ज्योतिषी और संत भी विपरीत परिस्थितियों में सुंदरकांड का पाठ करने की सलाह देते हैं। यहां जानिए सुंदरकांड का पाठ विशेष रूप से क्यों किया जाता है?

{ पढ़ें :- जानिए क्यों सर्वप्रथम हनुमान जी ने लिखी थी रामायण लेकिन फ़ेंक दी थी समुद्र में ? }

सुंदरकाण्ड के पाठ से प्रसन्न होते हैं हनुमानजी

माना जाता है कि सुंदरकाण्ड के पाठ से बजरंग बली की कृपा बहुत ही जल्द प्राप्त हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से इसका पाठ करते हैं, उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं। इस काण्ड में हनुमानजी ने अपनी बुद्धि और बल से सीता की खोज की है। इसी वजह से सुंदरकाण्ड को हनुमानजी की सफलता के लिए याद किया जाता है।

सुंदरकांड के पाठ से मिलता है मनोवैज्ञानिक लाभ

वास्तव में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड की कथा सबसे अलग है। संपूर्ण श्रीरामचरितमानस भगवान श्रीराम के गुणों और उनके पुरुषार्थ को दर्शाती है। सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का कांड है। मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो यह आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला कांड है। सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है।

हनुमानजी जो कि वानर थे, वे समुद्र को लांघकर लंका पहुंच गए और वहां सीता की खोज की। लंका को जलाया और सीता का संदेश लेकर श्रीराम के पास लौट आए। यह एक भक्त की जीत का कांड है, जो अपनी इच्छाशक्ति के बल पर इतना बड़ा चमत्कार कर सकता है। सुंदरकांड में जीवन की सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र भी दिए गए हैं। इसलिए पूरी रामायण में सुंदरकांड को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति में आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसी वजह से सुंदरकांड का पाठ विशेष रूप से किया जाता है।

{ पढ़ें :- रामचरितमानस – इन नौ लोगों की बात तुरंत मान लेनी चाहिए }

सुंदरकांड के पाठ से मिलता है धार्मिक लाभ

हनुमानजी की पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली मानी गई है। बजरंग बली बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शास्त्रों में इनकी कृपा पाने के कई उपाय बताए गए हैं, इन्हीं उपायों में से एक उपाय सुंदरकांड का पाठ करना है। सुंदरकांड के पाठ से हनुमानजी के साथ ही श्रीराम की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। किसी भी प्रकार की परेशानी हो, सुंदरकांड के पाठ से दूर हो जाती है। यह एक श्रेष्ठ और सबसे सरल उपाय है। इसी वजह से काफी लोग सुंदरकांड का पाठ नियमित रूप करते हैं।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : bal ramayan story in hindi,  essay on ramayana in hindi,  Facts about ramayan,  Interesting facts of Shri Ramcharitmana,  ramayan in hindi book,  ramayan in hindi story,  ramayan in hindi wikipedia,  ramayan katha in hindi,  ramayan me kitne dohe hai,  ramayan shlok in hindi,  Ramayana,  ramcharit manash,  Ramcharitmanas in Hindi,  Ramcharitmanas se judi bate,  sunder kand,  जानिये रामायण से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें,  रामचरितमानस Latest news in hindi,  रामचरितमानस अर्थ सहित,  रामचरितमानस उत्तरकाण्ड,  रामचरितमानस की अनोखी कहानियां,  रामचरितमानस की चौपाइयां,  रामचरितमानस की चौपाई,  रामचरितमानस की ताज़ा ख़बर,  रामचरितमानस के काण्ड,  रामचरितमानस तुलसीकृत,  रामचरितमानस बालकाण्ड,  रामचरितमानस हिंदी अनुवाद,  रामायण की 10 अनजानी बातें,  रामायण की अनोखी बाते,  रामायण से जुड़ी हर जानकारी,  श्रीरामचरित मानस,  सुंदरकांड  

2012-02-02T13:58:27+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #bal ramayan story in hindi,  #essay on ramayana in hindi,  #Facts about ramayan,  #Interesting facts of Shri Ramcharitmana,  #ramayan in hindi book,  #ramayan in hindi story,  #ramayan in hindi wikipedia,  #ramayan katha in hindi,  #ramayan me kitne dohe hai,  #ramayan shlok in hindi,  #Ramayana,  #ramcharit manash,  #Ramcharitmanas in Hindi,  #Ramcharitmanas se judi bate,  #sunder kand,  #जानिये रामायण से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें,  #रामचरितमानस Latest news in hindi,  #रामचरितमानस अर्थ सहित,  #रामचरितमानस उत्तरकाण्ड,  #रामचरितमानस की अनोखी कहानियां,  #रामचरितमानस की चौपाइयां,  #रामचरितमानस की चौपाई,  #रामचरितमानस की ताज़ा ख़बर,  #रामचरितमानस के काण्ड,  #रामचरितमानस तुलसीकृत,  #रामचरितमानस बालकाण्ड,  #रामचरितमानस हिंदी अनुवाद,  #रामायण की 10 अनजानी बातें,  #रामायण की अनोखी बाते,  #रामायण से जुड़ी हर जानकारी,  #श्रीरामचरित मानस,  #सुंदरकांड  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel