सनातन धर्म कुदरत के कण-कण में भगवान को देखता है। इसी आस्था से कई देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है। इसलिए हर देवालय मन, विचार व व्यवहार को पवित्र व साधने वाली ऊर्जा देने वाले शक्तिस्थल भी माने जाते हैं।Inside The Temple Keep In Mind These Words in Hindi :- हर देवी-देवता विशेष शक्ति…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : eternal religion and ghar ke mandir ka design and ghar ke mandir me murti ki sthapna and mandir ke ander dhyan rakhne yog bate and mandir me kya kya hona chahiye and mandir sthapana at home and mandir sthapana vidhi and Temple and घर के मंदिर को कैसे सजाये and मंदिर and लकड़ी के मंदिर and सनातन धर्म
सनातन धर्म कुदरत के कण-कण में भगवान को देखता है। इसी आस्था से कई देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है। इसलिए हर देवालय मन, विचार व व्यवहार को पवित्र व साधने वाली ऊर्जा देने वाले शक्तिस्थल भी माने जाते हैं।
हर देवी-देवता विशेष शक्ति साधना के लिए पूजनीय हैं। देव उपासना से कार्य विशेष को साधने के लिए बुद्धि और विवेक मिलने की आस्था ही भक्त को देवालय तक खींच लाती है। चूंकि देव शक्ति से जुड़ी यही श्रद्धा और आस्था सब कुछ संभव करने वाली मानी गई है। इसलिए यह भी जरूरी है कि देवालय में पहुंच देव दर्शन की मर्यादाओं का पालन हो।
यहां बताई जा रही मंदिर में देवी-देवताओं के दर्शन के तरीके न केवल खुद के साथ दूसरों की भी देव आस्था खंडित होने से बचाएंगे, बल्कि औरों को भी धर्म आचरण के लिए प्रेरित करेंगे।
अक्सर परिजनों को कई मौकों पर घर के बड़े-बुजुर्गों से परिवार के अशांत माहौल या व्यक्तिगत जीवन को सुकूनभरा बनाने के लिए मन या घर को मंदिर बनाने की नसीहत मिलती है। क्या कभी आपने भी इन बातों पर गौर किया है कि आखिर घर या मन को मंदिर से जोड़ने के पीछे असल भावना क्या होती है।
दरअसल, इसमें मंदिर से जुड़ी उस खास खूबी की ओर संकेत भी होता है जो मानसिक तौर पर सुखी रहने के लिए बेहद जरूरी है। मन व घर के लिए अहम यह बात है– शांति। शांति की ही बात करें तो यह देवता व मंदिर की मर्यादा बनाए रखने के अलावा कुछ खास वजहों से भी जरूरी मानी गई है।
आखिर मंदिर जाएं तो क्यों वहां शांति बनाए रखना चाहिए, जानिए इसकी कुछ खास वजहें :