Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | धार्मिक तथ्य | गरुड़ पुराण : इन 6 कारणों से होती है बीमारी, ध्यान रखेंगे तो रहेंगे हेल्दी

गरुड़ पुराण : इन 6 कारणों से होती है बीमारी, ध्यान रखेंगे तो रहेंगे हेल्दी

गरुड़ पुराण : इन 6 कारणों से होती है बीमारी, ध्यान रखेंगे तो रहेंगे हेल्दी
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

गरुड़ पुराण में 6 ऐसे कारण बताए गए हैं, जिनकी वजह से हम बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो ज्यादा से ज्यादा समय स्वस्थ रह सकते हैं।Lesson From Garud Puran 6 Reason For in Hindi :- जानें, गरुड़ पुराण में कहे गए बीमारियों के 6 कारण…

गरुड़ पुराण में 6 ऐसे कारण बताए गए हैं, जिनकी वजह से हम बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो ज्यादा से ज्यादा समय स्वस्थ रह सकते हैं।

Lesson From Garud Puran 6 Reason For in Hindi :-

जानें, गरुड़ पुराण में कहे गए बीमारियों के 6 कारण :-

श्लोक

{ पढ़ें :- आखिर ! कौन कितने वर्ष जियेगा कलियुग में ? }

अत्यम्बुपानं कठिनाशनं च, धातुक्षयो वेगविधापणं च।
दिवाशयो जागरणं च रात्रौ, षड्भिर्नराणा प्रभवन्ति रोगाः।।

 1. जरूरत से ज्यादा पानी पीना

वैसे को पानी पीना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। पर्याप्त पानी पीने से पेट संबंधी कई बीमारियों से बचा जा सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, जो मनुष्य शरीर की आवश्यकता से ज्यादा पानी पीता है, उसे कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, अपने शरीर की जरूरत को समझें और उतना ही पानी पीएं, जितना आवश्यक हो।

2. दबाव बनने पर भी नित्यक्रियाएं रोकना

{ पढ़ें :- गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम }

नित्यक्रियाएं बीमारियों को खुद से दूर रखने का एक आसान तरीका है। जो मनुष्य रोज अपने दिन की शुरुआत में ही नित्यकर्मों का पालन करता है, वह ज्यादा स्वस्थ रहता है। जो दबाव बनने पर भी नित्यक्रिया को रोकता है, उसके बीमारियों से घिरने की आशंका बनी रहती है। इसलिए, कभी भी ऐसा न करें।

3. भारी भोजन करना

खाने में सभी विटामिन और प्रोटीन होना अनिर्वाय कहा गया है, लेकिन इसमें भी सावधानी रखना बहुत ही जरूरी है। लगातार भारी भोजन करना शरीर के लिए बहुत ज्यादा नुकसान दायक हो सकता है। स्वस्थ्य रहने के लिए सुबह नाश्ता करना चाहिए और फिर विटामिन और प्रोटीन से भरा लंच करना चाहिए। रात को भारी या मसालेदार खाने से बचें। ऐसा करने से आप ज्यादा से ज्यादा समय सेहतमंद रहेंगे।

4. दिन में सोना

दिन में सोना बीमारियों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। दिन में सोने वाला आलसी प्रवृत्ति का माना जाता है। दिन में सोना लोग आराम पाने का एक जरिया मानते हैं, लेकिन यह आदत आपके आराम नहीं बल्कि कई बीमारियां देती है। इसलिए, ध्यान रखें कि ये आदत आपको ना लगे और अगर ये आदत आप में हैं तो फिर तुरंत छोड़ दें।

{ पढ़ें :- गरुड़ पुराण इन 5 कामों से कम होती है उम्र }

5. रात में जागना

कई लोगों को रात में देर तक जागने की आदत होती है। जिस तरह दिन में सोना बीमारियों का घर है, उसी तरह रात में जागना भी बहुत घातक होता है। हर काम के लिए एक निश्चित समय होता है और उस काम को निश्चित समय पर ही करना चाहिए। रात में देर तक जागने से आप कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

6. धातु (इम्युनिटी पावर) खत्म हो जाना

शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत को इम्युनिटी पावर कहते हैं। जिस मनुष्य की इम्युनिटी पावर जितनी कमजोर होती है, वह उतना ही ज्यादा बीमार रहता है। किसी की भी इम्युनिटी पावर उसकी दिनचर्या और आदतों पर निर्भर करती है। जो मनुष्य नियमित समय पर उठता है, थोड़ा समय व्यायाम आदि करता है। सही समय पर खाना खाता और सोता है, उसकी इम्युनिटी पावर बहुत अच्छी होती है और वह कई बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए, कोशिश करें की आप भी एक सही दिनचर्या का पालन करें और अपनी इम्युनिटी पावर को बनाए रखें।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : dharmic tathya,  Garuda Purana,  गरुड़ पुराण  

2012-02-03T23:06:04+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #dharmic tathya,  #Garuda Purana,  #गरुड़ पुराण  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel