Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक कथा | भगवान शिव ने ब्रह्मा को क्यों दिया अर्धनारीश्वर स्वरुप में दर्शन !

भगवान शिव ने ब्रह्मा को क्यों दिया अर्धनारीश्वर स्वरुप में दर्शन !

भगवान शिव ने ब्रह्मा को क्यों दिया अर्धनारीश्वर स्वरुप में दर्शन !
In धार्मिक कथा, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

सदियों से शिवलिंग के रुप में भगवान शिव की पूजा जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव और शक्ति को एक साथ प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरुप की आराधना की जाती है.Lord Shiva Ardhanarishwar in Hindi :- अर्धनारीश्वर स्वरुप का अर्थ है आधी स्त्री और आधा पुरुष. भगवान शिव…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : शिव and  शिवपुराण  

सदियों से शिवलिंग के रुप में भगवान शिव की पूजा जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव और शक्ति को एक साथ प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरुप की आराधना की जाती है.

Lord Shiva Ardhanarishwar in Hindi :-

अर्धनारीश्वर स्वरुप का अर्थ है आधी स्त्री और आधा पुरुष. भगवान शिव के इस अर्धनारीश्वर स्वरुप के आधे हिस्से में पुरुष रुपी शिव का वास है तो आधे हिस्से में स्त्री रुपी शिवा यानि शक्ति का वास है. स्त्री और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलु हैं और दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं.

ये कहा जाता है कि भगवान शिव ने सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा को अर्धनारीश्वर रुप में दर्शन दिया था. लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर किस वजह से भगवान शिव को अर्धनारीश्वर का रुप लेना पड़ा. दरअसल इस सवाल का विस्तार से जवाब शिवपुराण की एक पौराणिक कथा में मिलता है.

{ पढ़ें :- सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप! }

शिवपुराण की कथा के मुताबिक

पौराणिक कथा के अनुसार जिस वक्त ब्रह्मा जी को सृष्टि के निर्माण का ज़िम्मा सौंपा गया था, तब तक भगवान शिव ने सिर्फ विष्णु और ब्रह्मा जी को ही अवतरित किया था. उस वक्त किसी नारी की उत्पति नहीं हुई थी.

जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि के निर्माण का काम शुरु किया, तब उन्होंने पाया कि उनकी सभी रचनाएं तो जीवनोपरांत नष्ट हो जाएंगी और हर बार उन्हें नए सिरे से सृजन करना होगा.

उनके सामने यह दुविधा थी कि इस तरह से सृष्टि की वृद्धि आखिर कैसे होगी. तभी एक आकाशवाणी हुई कि वे मैथुनी (प्रजनन) सृष्टि का निर्माण करें ताकि सृष्टि को बेहतर तरीके से संचालिक किया जा सके.

{ पढ़ें :- भगवान शिव ही अगर इस सृष्टि के आदि और अंत हैं तो फिर इनके माता-पिता कौन हैं ! }

अब उनके सामने एक नई दुविधा थी कि आखिर वो मैथुनी सृष्टि का निर्माण कैसे करें?

काफी सोच-विचार करने के बाद भी जब वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके तो वे शिव की शरण में पहुंचे और शिव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्मा जी ने कठोर तपस्या की. उनके तप से भगवान शिव प्रसन्न हुए.

अर्धनारीश्वर स्वरुप में प्रकट हुए भगवान शिव ब्रह्मा जी के तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर स्वरुप में दर्शन दिया.

जब उन्होंने इस स्वरुप में दर्शन दिया तब उनके शरीर के आधे भाग में साक्षात शिव नज़र आए और आधे भाग में स्त्री रुपी शिवा यानि शक्ति. अपने इस स्वरुप के दर्शन से भगवान शिव ने ब्रह्मा को प्रजननशिल प्राणी के सृजन की प्रेरणा दी.

उन्होंने ब्रह्मा जी से कहा कि मेरे इस अर्धनारीश्वर स्वरुप के जिस आधे हिस्से में शिव हैं वो पुरुष है और बाकी के आधे हिस्से में जो शक्ति है वो स्त्री है. आपको स्त्री और पुरुष दोनों की मैथुनी सृष्टि की रचना करनी है, जो प्रजनन के ज़रिए सृष्टि को आगे बढ़ा सके.

{ पढ़ें :- रावण ने बनाई थी स्वर्ग तक की सीढ़ी, लेकिन क्यों वह असुरों को नहीं पहुंचा पाया वहां }

इस तरह शिव से शक्ति अलग हुईं और फिर शक्ति ने अपनी मस्तक के मध्य भाग से अपने ही समान कांति वाली एक अन्य शक्ति को प्रकट किया.

इसी शक्ति ने फिर दक्ष के घर उनकी पुत्री के रूप में जन्म लिया, जिसके बाद से मैथुनी सृष्टि की शुरुआत हुई और विस्तार होने लगा.


धार्मिक कथा और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

  2. क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी

  3. भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है?

  4. जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !

2013-03-27T09:31:04+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #शिव,  #शिवपुराण  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel