Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | धार्मिक तथ्य | महाभारत ज्ञान – एक राजा में आवश्यक है ये 36 गुण

महाभारत ज्ञान – एक राजा में आवश्यक है ये 36 गुण

महाभारत ज्ञान – एक राजा में आवश्यक है ये 36 गुण
In धार्मिक तथ्य
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

पुरातन समय से लेकर लगभग एक सदी पहले तक हमारे देश में राजाओं का शासन था।  जहाँ कुछ राजाओं को हम उनकी नेकी, वीरता, बलिदान, सद्गुणों आदि के कारण याद करते है तो कुछ राजा अपने अवगुणों के कारण जाने जाते है।  एक राजा में क्या-क्या गुण होने चाहिए, इसका वर्णन महाभारत के शांति पर्व में…

पुरातन समय से लेकर लगभग एक सदी पहले तक हमारे देश में राजाओं का शासन था।  जहाँ कुछ राजाओं को हम उनकी नेकी, वीरता, बलिदान, सद्गुणों आदि के कारण याद करते है तो कुछ राजा अपने अवगुणों के कारण जाने जाते है।  एक राजा में क्या-क्या गुण होने चाहिए, इसका वर्णन महाभारत के शांति पर्व में विस्तार पूर्वक लिखा है। तीरों की शय्या पर लेटे भीष्म पितामह ने  के गुण, धर्म, आचरण आदि के बारे में युधिष्ठिर को बताया था। भीष्म पितामह ने युधिष्ठर को राज्यों के अत्यावश्यक  36 गुणों के बारे में बताया था। आज हम आपको राजा के उन्हीं गुणों के बारे में बता रहे हैं।

जानिए राजा में कौन-कौन से गुण होने चाहिए :

1- शूरवीर बने, किंतु बढ़चढ़कर बातें न बनाए।

Mahabharat Gyan 36 Necessary Qualities in Hindi :-

2- स्त्रियों का अधिक सेवन न करे।

3- किसी से ईष्र्या न करे और स्त्रियों की रक्षा करे।

{ पढ़ें :- महाभारत ज्ञान- अवश्य ध्यान रखे धन से जुडी ये महाभारत की नीतियां }

4- जिन्होंने अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उनके प्रति कोमलता का बर्ताव न करे।

5- क्रूरता (जबर्दस्ती या अधिक कर लगाकर) का आश्रय लिए बिना ही अर्थ (धन) संग्रह करे।

6- अपनी मर्यादा में रहते हुए ही सुखों का उपभोग करे।

7- दीनता न लाते हुए ही प्रिय भाषण करे।

8- स्पष्ट व्यवहार करे पर कठोरता न आने दे।

9- दुष्टों के साथ मेल न करे।

10- बंधुओं से कलह न करे।

11- जो राजभक्त न हो ऐसे दूत से काम न ले।

12- किसी को कष्ट पहुंचाए बिना ही अपना कार्य करे।

13- दुष्टों से अपनी बात न कहे।

14- अपने गुणों का वर्णन न करे।

15- साधुओं का धन न छीने।

16- धर्म का आचरण करे, लेकिन व्यवहार में कटुता न आने दे।

17- आस्तिक रहते हुए दूसरों के साथ प्रेम का बर्ताव न छोड़े।

18- दान दे परंतु अपात्र (अयोग्य) को नहीं।

19- लोभियों को धन न दे।

20- जिन्होंने कभी अपकार (अनुचित व्यवहार) किया हो, उन पर विश्वास न करे।

21- शुद्ध रहे और किसी से घृणा न करे।

22- नीच व्यक्तियों का आश्रय न ले।

23- अच्छी तरह जांच-पड़ताल किए बिना किसी को दंड न दे।

24- गुप्त मंत्रणा (बात या राज) को प्रकट (किसी को न बताए) न करे।

25- आदरणीय लोगों का बिना अभिमान किए सम्मान करे।

26- गुरु की निष्कपट भाव से सेवा करे।

27- बिना घमंड के भगवान का पूजन करे।

28- अनिंदित (जिसकी कोई बुराई न करे, ऐसा काम) उपाय से लक्ष्मी (धन) प्राप्त करने की इच्छा रखे।

29- स्नेह पूर्वक बड़ों की सेवा करे।

30- कार्यकुशल हो, किंतु अवसर का विचार रखे।

31- केवल पिंड छुड़ाने के लिए किसी से चिकनी-चुपड़ी बातें न करे।

32- किसी पर कृपा करते समय आक्षेप (दोष) न करे।

33- बिना जाने किसी पर प्रहार न करे।

34- शत्रुओं को मारकर शोक न करे।

35- अचानक क्रोध न करे।

36- स्वादिष्ट होने पर भी अहितकर (शरीर को रोगी बनाने वाला) हो, उसे न खाए।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जानिये आखिर कहाँ जाती है गंगा में विसर्जित की जाने वाली अस्थियाँ

  3. जाने मृत्यु के बाद जीवन के बारे में हैरान कर देने वाली अनसुनी बातें

  4. एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Mahabharata knowledge,  Secret counsel,  गुप्त मंत्रणा,  बलिदान,  महाभारत ज्ञान,  राजा  

2012-02-06T23:34:01+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #Mahabharata knowledge,  #Secret counsel,  #गुप्त मंत्रणा,  #बलिदान,  #महाभारत ज्ञान,  #राजा  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel