सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। यह परिवर्तन एक बार आता है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि पर जाने का महत्व इसलिए अधिक है कि इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाता है। उत्तरायन देवताओं का दिन माना जाता है।Makar Sankranti Effects On Your Zodiac Sign in Hindi :- हिंदू…
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ASTROLOGY and Makar sankranti and Makar Sankranti Festival In Hindi and Significance of Donation on Makar Sankranti and sun earth position in winter मकर and मकर संक्रांति and मकर संक्रान्ति दान महत्व and मकर संक्रान्ति पौराणिक तथ्य
सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। यह परिवर्तन एक बार आता है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि पर जाने का महत्व इसलिए अधिक है कि इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन हो जाता है। उत्तरायन देवताओं का दिन माना जाता है।
हिंदू धर्म में त्यौहारों की तारीख तय करने के लिए चंद्रमा की स्थिति को ध्यान में रखा जाता है। इसलिए अक्सर कई बार त्योहारों की तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं। फिलहाल नए साल की शुरुआत के साथ ही कुछ दिनों में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। लेकिन हर साल मकर संक्रांति की सही तारीख को लेकर उलझन की स्थिति होती है कि मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष मकर सक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी के दिन ही मनाया जाएगा। मकर संक्रांति जैसा की नाम से स्पष्ट होता है। मकर जो कि एक राशि है और संक्राति का अर्थ होता है संक्रमण अर्थात प्रवेश करना लेकिन हिंदू धर्म में संक्राति का अर्थ सूर्य के प्रवेश से लगाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस क्रिया को संक्रांति कहा जाता हैं।
ज्योतिषशास्त्री मान रहे हैं कि इस संक्रांति के प्रभाव से भ्रष्टाचार, अपराध, राजनीतिक उथल-पुथल में वृद्धि होगी। देश के कई भागों में नीचले स्तर की राजनीति देखने को मिल सकती है। आइये देखें कि इस संक्रांति का आपकी राशि पर क्या असर होगा।
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त-
मेष राशिः उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे
आपकी राशि से दसवें घर में सूर्य का आगमन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक आपके लिए नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। आप काफी उत्साहित और उर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो फरवरी में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस महीने आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह से आप ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे लेकिन सूर्य शनि के द्विद्वादश योग के कारण कुछ समय तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं पारिवारिक जीवन में उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशिः खर्चों में वृद्धि होगी
आपकी राशि से नवम भाव में सूर्य का प्रवेश आपको पिता एवं वरिष्ठजनों से लाभ दिला सकता है। परिश्रम के बाद आपको धन एवं कार्यक्षेत्र में प्रगति का लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। विदेशों से लाभ का योग बनेगा। लेकिन 26 जनवरी से ढैय्या लग जाने के कारण आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशिः कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा
आपके लिए सूर्य का यह गोचर खर्चीला और पारिवारिक मामलों में उलझन भर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। राशि स्वामी बुध फरवरी के पहले हफ्ते में सूर्य के साथ आ जाएंगे जिससे बौद्धिक कार्यों में प्रगति होगी लेकिन राशि से आठवें घर में सूर्य के साथ बुध का संयोग स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति देगा।
कर्क राशिः साझेदारी के काम में फायदा मिल सकता है
राशि से सातवें घर में सूर्य का गोचर जीवनसाथी से मतभेद या उनकी सेहत को लेकर चिंतित कर सकता है। आपके लिए सलाह है कि अपनी सोच सकारात्मक रखें और चिंता से बचें अन्यथा इसका आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। विरोधियों से सजग रहें। विदेशों से संबंधित मामलों में लाभ की स्थिति रहेगी। साझेदारी के काम में फायदा मिल सकता है।
सिंह राशिः सूर्य का गोचर आपको यात्रा करवा सकता है
आपकी राशि से छठे घर में सूर्य का गोचर आपको यात्रा करवा सकता है। इन दिनों आप किसी विषय को लेकर उलझन में रहेंगे जिससे अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आपकी उर्जा और कार्यक्षमता से विरोधियों को मात दे सकते हैं। आखों में तकलीफ हो सकती है।
कन्या राशिः धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी
छात्रों को इन दिनों काफी परिश्रम करना होगा तभी परिणाम अनुकूल आने की संभावना रहेगी। संतान पक्ष को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाने के लिए प्रयास करना होगा।
तुला राशिः प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी
आपके लिए सूर्य का गोचर अनुकूल फलदायी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में पूर्व में किए गए प्रयास का शुभ फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी। सुख के साधन प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशिः महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं
राशि से तीसरे घर में सूर्य का आगमन आपके जोश, उत्साह और पराक्रम को बढ़ाने वाला होगा। आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आप साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं इसलिए जो भी मिलेगा उसके लिए आपको काफी प्रयास करना होगा। भाई-बंधुओं से तालमेल बनाए रखें नहीं तो कष्ट हो सकता है।
मकर राशिः संयम से काम लें और क्रोध पर काबू रखें
आपकी राशि में सूर्य का आगमन आपको उत्साह और उर्जा से भरपूर बनाए रखेगा। आपकी साढ़ेसाती भले ही इस महीने से शुरु हो रही है लेकिन सूर्य अनुकूल प्रभाव आपको इस महीने अपनी मेहनत और प्रयास का फल दिलाने में सहायक रहेगा। आपको कहीं से लाभ मिल सकता है। लेकिन सलाह है कि संयम से काम लें और क्रोध पर काबू रखें।
कुंभ राशिः थकान और आंखों में नींद की कमी रहेगी
राशि से बारहवें घर में सूर्य का संचार आपके लिए भागदौड़ की स्थिति बना सकता है। इस महीने आपकी व्यस्तता बढ़ेगी अपने आराम के लिए समय निकालना कठिन होगा, शरीर में थकान और आंखों में नींद की कमी रहेगी। कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना सकती है। विरोधियों से सजग रहें।
मीन राशिः कार्यक्षेत्र में लाभ एवं उन्नति का मौका मिलेगा
आपके लिए सूर्य का गोचर कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ एवं उन्नति का मौका मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।