2015 में शरद नवरात्रि की शुरूआत 13 अक्टूबर से हुई और 22 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ होता है नौ रातें और इस अवधि के दौरान, देवी मां के नौ स्वरूपों की पूरे भारत में पूजा की जाती है।Navratri Vrat Rules in Hindi :- हिंदू धर्म के अनुसार, वर्ष में चार…
2015 में शरद नवरात्रि की शुरूआत 13 अक्टूबर से हुई और 22 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ होता है नौ रातें और इस अवधि के दौरान, देवी मां के नौ स्वरूपों की पूरे भारत में पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म के अनुसार, वर्ष में चार बार नवरात्रि पड़ती है जिसमें से दो नवरात्रि को प्रमुख रूप से मनाया जाता है। पहली नवरात्रि चैत्र मास में मनाई जाती है और दूसरी नवरात्रि, आषाढ़ मास में मनाई जाती है।
उत्तर और पश्चिमी भारत में, नवरात्रि प्रमुख पर्व है। श्रदालु, 9 दिन का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। अंतिम दिन कन्या भोज करवाया जाता है और उपवास खोला जाता है। इस दौरान, कई प्रकार के नियमों और पूजा विधियों का पालन किया जाता है। कहा जाता है कि इस अवधि में शरीर और मन को शांति मिलती है और मां, हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा भर देती हैं।
हर समुदाय और वर्ग में नवरात्रि के दौरान व्रत करने का अलग-अलग ढंग होता है। लोग अपने हिसाब से देवी की स्थापना करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के बारे में कुछ और बातें: