Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | हस्त रेखाएं | हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत

हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत

हथेली के ये शुभ-अशुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत
In हस्त रेखाएं
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

Palm reading for good and bad things in Hindi : हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, कभी-कभी हथेली में रेखाओं से शुभ संकेत बन जाते हैं तो कभी-कभी रेखाएं अशुभ संकेत भी देती हैं। यहां जानिए हथेली के कुछ शुभ-अशुभ संकेत…Palmistry About Good And Bad Things in Hindi :- हस्तरेखा के…

Palm reading for good and bad things in Hindi : हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली की रेखाएं बनती-बिगड़ती रहती हैं, कभी-कभी हथेली में रेखाओं से शुभ संकेत बन जाते हैं तो कभी-कभी रेखाएं अशुभ संकेत भी देती हैं। यहां जानिए हथेली के कुछ शुभ-अशुभ संकेत…

Palmistry About Good And Bad Things in Hindi :-

हस्तरेखा के शुभ संकेत

  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कोई शाखा गुरु पर्वत की ओर जाती है तो व्यक्ति शासकीय अधिकारी बनता है।
  • यदि हथेली में शुक्र पर्वत शुभ हो, विस्तृत हो और इस पर कोई अशुभ लक्षण ना हो तो व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शुक्र पर्वत अंगू‌‌ठे नीचे वाले भाग को कहते हैं, इस पर्वत को जीवन रेखा घेरे हुए दिखाई देती है।
  • बुध पर्वत पर एक छोटा सा त्रिभुज हो तो व्यक्ति प्रशासनिक विभाग में उच्च पद प्राप्त कर सकता है।
  • स्वास्थ्य रेखा की लंबाई मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा तक ही सीमित हो तो यह शुभ संकेत है। ऐसी स्वास्थ्य रेखा वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। शुक्र पर्वत, जीवन रेखा के आसपास से प्रारंभ होकर बुध पर्वत की ओर जाने वाली रेखा को स्वास्थ्य रेखा कहते हैं। बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली के नीचे होता है।
  • यदि नाखून एकदम साफ और स्वच्छ दिखाई देते हैं तो यह शुभ लक्षण है। नाखूनों पर कोई दाग-धब्बा, कालापन न हो तो शुभ रहता है। शुभ नाखून अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करते हैं।
  • अंगूठा मजबूत, लंबा, सुंदर हो तथा मस्तिष्क रेखा भी शुभ हो तो व्यक्ति नौकरी से लाभ प्राप्त करता है। शुभ मस्तिष्क रेखा यानी ये रेखा कटी हुई या टूटी हुई न हो, अन्य रेखाएं इसे काटती न हो, लंबी और सुंदर दिखाई देती हो।

हस्तरेखा के अशुभ संकेत

  • यदि दोनों हथेलियों में हृदय रेखा कमजोर और अस्पष्ट दिखाई देती है तो व्यक्ति आलसी और कामचोर हो सकता है।
  • यदि मणिबंध पर एक ही रेखा हो और वह भी अधूरी हो तो व्यक्ति का जीवन निरस होता है और इनके जीवन कोई उत्साह नहीं होता है।
  • हथेली के दोनों मंगल पर्वत दबे हुए दिखाई दे रहे हों तो व्यक्ति कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता है। ये लोग किसी भी काम में उत्सुकता नहीं दिखाते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा के पास धन यानी जोड़ (+) का निशान हो तो जीवन में कष्ट प्राप्त होते हैं।
  • यदि मस्तिष्क रेखा बहुत ही छोटी है तो व्यक्ति मृत्यु समान कष्ट पाता है।

रेखाओं और पर्वतों के हिन्दी नाम और इंग्लिश नाम

  • जीवन रेखा-  Life Line
  • हृदय रेखा-  Heart Line
  • मस्तिष्क रेखा-  Head Line
  • सूर्य रेखा-  Sun Line or Fame Line
  • भाग्य रेखा-  Fate Line
  • तशुक्र पर्वत –  Venus Mount
  • चंद्र पर्वत-  Moon Mount
  • गुरु पर्वत-  Jupiter Mount
  • मंगल पर्वत-  Mars Mount
  • शनि पर्वत-  Saturn Mount
  • सूर्य पर्वत- Sun Mount
  • बुध पर्वत-  Mercury Mount

हस्तरेखा से जुड़ी कुछ और बातें

  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चक्र जैसा कोई निशान बना हुआ है तो वह काफी महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में चक्र का निशान अंगूठे पर हो तो व्यक्ति बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इस प्रकार के निशान वाले व्यक्ति धनवान होते हैं। अंगूठे पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली, दिमाग से संबंधित कार्य में योग्य होता है। ऐसे लोग बुद्धि का प्रयोग करते हुए काफी धन लाभ प्राप्त करते हैं। ये लोग पिता के सहयोगी होते हैं। घर-परिवार एवं समाज में इन्हें पूर्ण मान-सम्मान प्राप्त होता है।
  • यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही हो, साथ में सूर्य रेखा भी पतली लम्बी, शुभ हो और मस्तिष्क रेखा, आयु रेखा भी अच्छी है तो उस हाथ में गजलक्ष्मी योग बनता हैं। ये योग अचानक धन लाभ दे सकता है।
  • यदि शनि पर्वत यानी रिंग फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र और शुक्र पर्वत अधिक भरा हुआ हो, सुंदर हो और भाग्य रेखा शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के पास वाले क्षेत्र से आरंभ होकर शनि क्षेत्र के मध्य तक पहुंचती है तो ऐसे लोगों के जीवन में कभी भी धन संबंधी कमी नहीं होती है। ये लोग काफी पैसा कमाते हैं।
  • यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा व चन्द्र रेखा मिलकर एक साथ शनि पर्वत पर पहुंचे तो ऐसे लोग भी धनवान रहते हैं। हथेली में अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत होता है और शुक्र पर्वत की दूसरी ओर हथेली के अंतिम भाग पर चंद्र पर्वत होता है। इस चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलती है तो उसे चंद्र रेखा कहा जाता है।

यदि भाग्य रेखा लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र से प्रारंभ होकर किसी भी रेखा से कटे बिना शनि पर्वत तक पहुंचती हो तो यह रेखा भी शुभ होती है। इसके प्रभाव से व्यक्ति धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त करता है।

{ पढ़ें :- हस्तरेखा शास्त्र और राजयोग }

ध्यान रखें- हस्तरेखा में दोनों हाथों की बनावट और रेखाओं का पूरा अध्ययन करना बहुत जरूरी है। यहां बताए गए फल हथेली की अन्य स्थितियों से बदल भी सकते हैं। इसी वजह से किसी व्यक्ति के बारे में सटीक भविष्यवाणी करना हो तो दोनों हथेलियों का अध्ययन करना चाहिए।


हस्त रेखाएं और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. जिन लोगों के हाथ में होती है ऐसी रेखा उनकी नहीं होती है शादी !

  2. अगर आपकी हथेलियों में भी बनता है रेखाओं से M तो आपमें है ये खास गुण !

  3. हथेली में हों यदि इन 9 में से कोई सा भी योग तो आप बनते है धनवान

  4. हस्तरेखा शास्त्र और राजयोग

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : जीवन रेखा,  भाग्य रेखा,  हस्त रेखा,  हस्त रेखा कैसे देखे,  हस्त रेखा ज्ञान इन हिंदी,  हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित,  हस्त रेखा देखना,  हस्त रेखा विज्ञान,  हस्त रेखा सरकारी नौकरी,  हस्त रेखा से भविष्य,  हृदय रेखा  

2012-03-13T19:17:30+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #जीवन रेखा,  #भाग्य रेखा,  #हस्त रेखा,  #हस्त रेखा कैसे देखे,  #हस्त रेखा ज्ञान इन हिंदी,  #हस्त रेखा ज्ञान चित्र सहित,  #हस्त रेखा देखना,  #हस्त रेखा विज्ञान,  #हस्त रेखा सरकारी नौकरी,  #हस्त रेखा से भविष्य,  #हृदय रेखा  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel