Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | व्रत त्योहार | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी और इतिहास की डरावनी यादें, क्यों डराती है 26 तारीख?

26 जनवरी और इतिहास की डरावनी यादें, क्यों डराती है 26 तारीख?

26 जनवरी और इतिहास की डरावनी यादें, क्यों डराती है 26 तारीख?
In गणतंत्र दिवस, व्रत त्योहार
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

26 जनवरी। हमारा राष्ट्रीय पर्व। एक अत्यंत शुभ दिन। वह दिन जब हमने अपना संविधान लागू किया था। जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन को सर्व सम्मति से स्वीकार किया था। इस दिन की शुभता पर भला कैसे प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा सकते हैं? फिर भी पता नहीं क्यों रह-रह कर याद…

26 जनवरी। हमारा राष्ट्रीय पर्व। एक अत्यंत शुभ दिन। वह दिन जब हमने अपना संविधान लागू किया था। जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा शासन को सर्व सम्मति से स्वीकार किया था। इस दिन की शुभता पर भला कैसे प्रश्न चिन्ह खड़े किए जा सकते हैं? फिर भी पता नहीं क्यों रह-रह कर याद आती है देश को संकट में डालने वाली तमाम 26 तारीखें। वे तारीखें जो भयावह है। जो दिल को दहला देने वाली है।

Republic Day India in Hindi :-

वे 26 तारीखें जिनमें चीख और चित्कार गूंज रही है। वे 26 तारीख, जिनसे कंपन और रूदन उठकर आ रहा है। इसे ज्योतिष की दृष्टि से कुयोग भी कैसे कहें? इसी दिन देश का गणतंत्र दिवस आता है। एक पवित्र दिवस।

किन्तु क्या यह भी सच नहीं है कि इस एक दिनांक के अलावा हमारे देश ने अतीत में 26 तारीख की अशुभता को झेला है। अंक शास्त्र इस दिनांक को अशुभ कहता है। यह दानवी शक्तियों को सफलता देने वाली दिनांक कही गई है। माना गया है कि 23 का अंक भारतीय परिप्रेक्ष्य में शुभ है वहीं 26 का अंक इसके उलटे परिणाम देता है। देखने में 23 जहां ॐ का आभास देता है वहीं 26 अशुभ चिन्ह बनता है। जो भारत के मूलांक के विपरीत होने से बार-बार संकट में डालता है। हम इस सच को चाहे तब भी नहीं नकार सकते।

{ पढ़ें :- भारत का एक मात्र मंदिर जहाँ राष्ट्रीय पर्वो पर फहराया जाता है तिरंगा }

याद कीजिए 26 जनवरी 2001 की वह सुबह। जब सारा देश गणतंत्र दिवस की सुनहरी भोर में तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहा था। और कांप उठी थी धरती। थरथरा उठे थे वे हाथ जो अर्घ्य चढ़ा रहे थे गणतंत्र के सूर्य को। देखते ही देखते गुजरात के विनाशकारी भूकंप ने हजारों की संख्या में जनता की बलि ले ली। कितने ही मासूम होश में आने से पहले, बिना किसी दोष के, समा गए धरती की गोद में। उस दिन की भयानक याद आज भी डरा जाती है।

इतिहास में 26 फरवरी 2002 की दिनांक भी एक काले दिन के रूप में दर्ज है। गोधरा कांड की लपलपाती लपटों में ‍‍कितने ही दिल झुलस गए। बार-बार बदलते बयानों के तमाशों के बीच गोधरा ट्रेन की राख में सच दब कर रह गया।

सरकारी रिपोर्ट के आंकड़ों के पीछे से झांकता सच तड़प कर बाहर भी आना चाहे तो अब हमें कहां फुर्सत उसे सुनने-समझने की। क्योंकि उसके बाद की कितनी ही 26 तारीखों का जख्म रिस रहा है। किस-किस का मातम मनाएं? और कब तक?

विनाश और 26 तारीख का संबंध है कि खत्म होता ही नहीं। विनाश चाहे प्रकृतिजन्य हो या मनुष्यजनित उसने अपनी क्रूरता के कई किस्से इतिहास में दर्ज किए हैं।

{ पढ़ें :- भारत का संविधान और गणतंत्र दिवस के बारे में महत्वपूर्ण बातें आप भी जानिए? }

26 अगस्त 2003 में नासिक के कुंभ मेले में सैकड़ों लोग मारे गए वहीं 26 दिसंबर 2004 में उमड़ी सूनामी का कहर सिहरा देता है। हत्यारी लहर ने हजारों मानवों को निगल लिया। विकास का दावा करने वाला प्रगतिशील इंसान स्तब्ध सा खड़ा रह गया। सूनामी के ‍दिए आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि 26 जून 2004 में गुजरात में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

प्रकृति का यह कोप इतने पर भी नहीं थमा और 26 जुलाई 2005 में मुंबई की असंयमित बाढ़ अश्रुओं का सैलाब लेकर आई। इस बाढ़ ने मुंबई के घर-घर में बेबसी की छाप छोड़ी। प्रकृति की क्रूरता को सहन करना मानवता की बेबसी हो सकती है। मगर मनुष्य की बर्बरता को बर्दाश्त करना बेबसी नहीं कमजोरी है। भारत की सुंदर धरा पर ना जाने किसने रोपी है दरिंदगी की फसल? आए दिन के बम ब्लास्ट से धरती रक्तरंजित हो रही है। 26 मई 2007 में गोवाहाटी में हुए ब्लास्ट ने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं 26 जुलाई 2008 के अहमदाबाद ब्लास्ट ने प्रशासन की नींद उड़ा दी।

इस ब्लास्ट के बाद देश के अन्य हिस्सों में जिस सतर्कता और सक्रियता की जरूरत थी वह निश्चित रूप से नहीं हुई। परिणाम हम सबके सामने है एक और 26 तारीख। मुंबई हमले में सैकड़ों लोगों की नृशंस हत्या ने हर भारतवासी को छलनी कर दिया। देश के कर्मठ सिपाही, पुलिस अधिकारी खिलौनों की तरह हमारे सामने नष्ट कर दिए गए।

इन 26 तारीखों के खूनी इतिहास ने आशंकित कर दिया है हर मन को। कहीं फिर किसी 26 को कोई स्याह दिन हमारे विश्वास को ना लूट लें। अंधविश्वास की बात ना करें तब भी सावधानी के संकेत तो देती ही है 26 तारीख।

{ पढ़ें :- जाने 26 जनवरी को ही क्यों मनाई जाता है गणतंत्र दिवस ! }


गणतंत्र दिवस, व्रत त्योहार और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन

  2. नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?

  3. आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !

  4. नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 26 Jan 1950,  26 January,  26 january 1950 day,  26 january in hindi,  26 January in History,  26 january india,  26 january song,  26 january speech,  26 जनवरी,  26 जनवरी 1950,  26 जनवरी क्यों मनाई जाती है,  26 जनवरी क्यों मनाया जाता है,  26 जनवरी पर कविता,  26 जनवरी पर निबंध,  26 जनवरी पर भाषण,  26 जनवरी शायरी,  History,  Jana Gana Mana,  know why 26 january republic day celebrated in india,  Republic Day,  Republic Day of India,  गणतंत्र का अर्थ,  गणतंत्र क्या है,  गणतंत्र दिवस,  गणतंत्र दिवस essay in hindi,  गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है,  गणतंत्र दिवस का मतलब,  गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है,  गणतंत्र दिवस निबंध,  गणतंत्र दिवस पर भाषण,  गणतंत्र दिवस पर लेख,  गणतंत्र दिवस पर हिन्दी निबंध,  गणतन्त्र दिवस,  जन-गण-मन,  जानिए गणतंत्र दिवस का महत्त्व और इतिहास,  तिरंगा उतारने का समय,  तिरंगा फहराने का टाइम,  तिरंगा फहराने का सही समय,  तिरंगा फहराने के नियम,  तिरंगा फहराने के ये नियम,  ध्वजारोहण का सही समय,  भारत का राष्ट्रगान,  भारत का राष्ट्रीय गीत,  भारत का संविधान,  भारतीय ध्वज संहिता,  राष्ट्रगान mp3,  राष्ट्रगान mp3 download,  राष्ट्रगान का अर्थ क्या है,  राष्ट्रगान किसने लिखा,  राष्ट्रगान गाने के नियम,  राष्ट्रगान गीत,  राष्ट्रगान डाउनलोड,  २६ जनवरी  

2012-01-17T09:43:55+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #26 Jan 1950,  #26 January,  #26 january 1950 day,  #26 january in hindi,  #26 January in History,  #26 january india,  #26 january song,  #26 january speech,  #26 जनवरी,  #26 जनवरी 1950,  #26 जनवरी क्यों मनाई जाती है,  #26 जनवरी क्यों मनाया जाता है,  #26 जनवरी पर कविता,  #26 जनवरी पर निबंध,  #26 जनवरी पर भाषण,  #26 जनवरी शायरी,  #History,  #Jana Gana Mana,  #know why 26 january republic day celebrated in india,  #Republic Day,  #Republic Day of India,  #गणतंत्र का अर्थ,  #गणतंत्र क्या है,  #गणतंत्र दिवस,  #गणतंत्र दिवस essay in hindi,  #गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है,  #गणतंत्र दिवस का मतलब,  #गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है,  #गणतंत्र दिवस निबंध,  #गणतंत्र दिवस पर भाषण,  #गणतंत्र दिवस पर लेख,  #गणतंत्र दिवस पर हिन्दी निबंध,  #गणतन्त्र दिवस,  #जन-गण-मन,  #जानिए गणतंत्र दिवस का महत्त्व और इतिहास,  #तिरंगा उतारने का समय,  #तिरंगा फहराने का टाइम,  #तिरंगा फहराने का सही समय,  #तिरंगा फहराने के नियम,  #तिरंगा फहराने के ये नियम,  #ध्वजारोहण का सही समय,  #भारत का राष्ट्रगान,  #भारत का राष्ट्रीय गीत,  #भारत का संविधान,  #भारतीय ध्वज संहिता,  #राष्ट्रगान mp3,  #राष्ट्रगान mp3 download,  #राष्ट्रगान का अर्थ क्या है,  #राष्ट्रगान किसने लिखा,  #राष्ट्रगान गाने के नियम,  #राष्ट्रगान गीत,  #राष्ट्रगान डाउनलोड,  #२६ जनवरी  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel