Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
  • वार्षिक राशिफल 2021
होम | ज्योतिष | शास्त्र ज्ञान – इन 5 बातों से बर्बाद हो सकता है सब कुछ, इनसे बचना चाहिए

शास्त्र ज्ञान – इन 5 बातों से बर्बाद हो सकता है सब कुछ, इनसे बचना चाहिए

शास्त्र ज्ञान – इन 5 बातों से बर्बाद हो सकता है सब कुछ, इनसे बचना चाहिए
In ज्योतिष
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

शास्त्रों में कई ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जिनसे हम यह सीख सकते हैं कि सुखी जीवन के लिए कौन-कौन सी बातों से बचना चाहिए। यहां जानिए 5 ऐसी बातें जिनसे दूर रहना सभी के लिए फायदेमंद होता है.Scripture Can Be Ruined By These 5 Things Gyan Everything Should Be Avoided in Hindi :- 1….

शास्त्रों में कई ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जिनसे हम यह सीख सकते हैं कि सुखी जीवन के लिए कौन-कौन सी बातों से बचना चाहिए। यहां जानिए 5 ऐसी बातें जिनसे दूर रहना सभी के लिए फायदेमंद होता है.

Scripture Can Be Ruined By These 5 Things Gyan Everything Should Be Avoided in Hindi :-

1. अत्यधिक मोह

किसी भी चीज में बहुत अधिक मोह होना भी परेशानियों का कारण बन जाता है। कई लोग मोह के कारण सही और गलत का भेद भूल जाते हैं। मोह को जड़ता का प्रतीक माना गया है। जड़ता यानी यह व्यक्ति को आगे बढ़ने नहीं देता है, बांधकर रखता है। मोह में बंधा हुआ व्यक्ति अपनी बुद्धि का उपयोग भी ठीक से नहीं कर पाता है। यदि व्यक्ति आगे नहीं बढ़ेगा तो कार्यों में सफलता नहीं मिल पाएगी।

{ पढ़ें :- ये 7 बातें है आपकी सबसे बड़ी शत्रु, तुरंत छोड़ने में है भलाई }

धृतराष्ट्र को दुर्योधन से और हस्तिनापुर के राज-पाठ से अत्यधिक मोह था। इसी कारण धृतराष्ट्र अपने पुत्र दुर्योधन द्वारा किए जा रहे अधार्मिक कर्मों के लिए भी मौन रहे। इस मोह के कारण कौरव वंश का सर्वनाश हो गया।

2. अहंकार

अहंकार यानी स्वयं को श्रेष्ठ समझना और दूसरों को तुच्छ। जो लोग सिर्फ मैं या अहं के भाव के साथ जीते हैं, वे जीवन में कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। यदि किसी काम में सफलता मिल भी जाती है तो वह स्थाई नहीं होती है। अहं की भावना व्यक्ति के पतन का कारण बनती है।

अहंकार के कई उदाहरण शास्त्रों में दिए गए हैं। रावण ने श्रीराम को तुच्छ समझा था। दुर्योधन ने सभी पांडवों को तुच्छ समझा था। परिणाम सामने है। रावण और दुर्योधन का अंत हुआ।

3. अज्ञान या अधूरा ज्ञान

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए सही ज्ञान होना आवश्यक है। अज्ञान या अधूरा ज्ञान हमेशा परेशानियों का कारण बनता है। अत: व्यक्ति को सदैव ज्ञान अर्जित करने के प्रयास करते रहना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा जानकारी होगी तो हमारा दिमाग अच्छे-बुरे समय में सही निर्णय ले सकेगा। सही और गलत में से सही को चुनना तो सरल है, लेकिन दो सही बातों में से ज्यादा सही कौन सी बात है, ये जानने के लिए ज्ञान होना बहुत जरूरी है। पर्याप्त ज्ञान रहेगा तो हम अवसरों को समय पर पहचान सकेंगे और उनसे लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

अज्ञान या अधूरा ज्ञान किस प्रकार हानि पहुंचाता है, इसका श्रेष्ठ उदाहरण महाभारत में देख सकते हैं। जब कौरवों की ओर से चक्रव्यूह रचना की गई थी, तब अभिमन्यु ने इसे भेदा था। अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करना तो जानता था, लेकिन चक्रव्यूह से पुन: लौटना नहीं जानता था। इस कारण वे चक्रव्यूह में फंस गए और मृत्यु को प्राप्त हुआ। ठीक इसी प्रकार आज भी अधूरा ज्ञान हमें भी परेशानियों में फंसा सकता है। अत: ज्ञान बढ़ाते रहना चाहिए।

4. क्रोध

जब किसी व्यक्ति के मन की बात पूरी नहीं हो पाती है तो उसे क्रोध आना स्वभाविक है। जो लोग इस क्रोध को संभाल लेते हैं, वे निकट भविष्य में कार्यों में सफलता भी प्राप्त कर लेते हैं। जबकि, जो लोग क्रोध को संभाल नहीं पाते हैं और इसके आवेश में गलत काम कर देते हैं, वे परेशानियों का सामना करते हैं।

रामायण में रावण ने क्रोधित होकर विभीषण को लंका से निकाल दिया था। इसके बाद विभीषण श्रीराम की शरण में चले गए। युद्ध में विभीषण ने ही श्रीराम को रावण की मृत्यु का रहस्य बताया था। क्रोध के आवेश में व्यक्ति ठीक से निर्णय नहीं ले पाता है, अत: क्रोध को काबू करना चाहिए। इसके लिए रोज मेडिटेशन करें। ध्यान से क्रोध नियंत्रित हो सकता है।

5. असुरक्षा की भावना या मौत का डर

जिन लोगों में असुरक्षा की भावना होती है, वे किसी भी काम को पूरी एकाग्रता से नहीं कर पाते हैं। हर पल स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं और खुद को सुरक्षित करने के लिए सोचते रहते हैं।

राजा कंस को जब आकाशवाणी से यह मालूम हुआ कि देवकी की आठवीं संतान उसका काल बनेगी तो वह डर गया। कंस मृत्यु के भय से असुरक्षित महसूस करने लगा। इस भय में उसे देवकी की संतानों को जन्म होते मार दिया। कई ऐसे काम किए, जिससे उसके पापों घड़ा भरा गया। लाख प्रयासों के बाद भी वह श्रीकृष्ण को नहीं मार पाया और उसी का अंत हुआ।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  2. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

  3. बर्बाद हो सकते हैं आप इन वस्तुओं को दान करके

  4. बुरा वक्त कभी पूछकर नहीं आता, लेकिन बचने के लिए यह जरूर करें

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ahmad faraz,  ego,  Fascination,  Ignorance or incomplete knowledge,  kon se bato se barbad ho jata hai log,  ladke se kya question puche,  marriage shadi ke liye ladki dekhne jaye kya questions puche?,  Scripture Knowledge,  shadi se pehle ladki se kya question kare,  suna hai log usay by fawad khan,  suna hai log usay in hindi,  suna hai log usay lyrics in english translation,  suna hai log usay lyrics with meaning,  अज्ञान या अधूरा ज्ञान,  अत्यधिक मोह,  अहंकार,  कुछ ज्ञान की बातें,  जानकारी की बाते,  ज्ञान की बातें इन हिंदी,  ज्ञान की बातें व्हाट्सएप्प,  ज्ञान की बातें हिंदी में,  ज्ञान की बातें हैं,  धार्मिक ज्ञान की बातें,  बच्चे हैं,  शास्त्र ज्ञान  

2012-02-06T22:02:21+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #ahmad faraz,  #ego,  #Fascination,  #Ignorance or incomplete knowledge,  #kon se bato se barbad ho jata hai log,  #ladke se kya question puche,  #marriage shadi ke liye ladki dekhne jaye kya questions puche?,  #Scripture Knowledge,  #shadi se pehle ladki se kya question kare,  #suna hai log usay by fawad khan,  #suna hai log usay in hindi,  #suna hai log usay lyrics in english translation,  #suna hai log usay lyrics with meaning,  #अज्ञान या अधूरा ज्ञान,  #अत्यधिक मोह,  #अहंकार,  #कुछ ज्ञान की बातें,  #जानकारी की बाते,  #ज्ञान की बातें इन हिंदी,  #ज्ञान की बातें व्हाट्सएप्प,  #ज्ञान की बातें हिंदी में,  #ज्ञान की बातें हैं,  #धार्मिक ज्ञान की बातें,  #बच्चे हैं,  #शास्त्र ज्ञान  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!
  • होलिका दहन 2021 शुभ मुहूर्त!
  • होलिका दहन क्‍यों किया जाता है, जानें ?
  • आपकी हर इच्छा हो जाएगी पूरी, होलिका दहन की रात करें ये खास उपाय
  • होली की रात को किए जाने वाले कुछ ज्योतिष उपाय
  • होली की रात आजमाएं काली हल्दी के टोटके
  • होली पर आजमाएं धन और स्वास्थ्य के टोटके
  • होली की रात आजमाएं ये टोटके, हो जाएंगे मालामाल
  • धन वृद्घि के 5 टोटके आजमाएं इस होली के मौके पर

© Copyright 2022, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel