Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें

शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें

शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें
In ज्योतिष, धार्मिक कथा, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

महाभारत न सिर्फ एक धर्म ग्रंथ है, बल्कि इसमें लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े कई सूत्र भी बताए गए हैं। जीवन प्रबंधन के ये सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में बताया गया है कि किन 6 लोगों के सामने हमें गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए, नहीं तो हम किसी…

महाभारत न सिर्फ एक धर्म ग्रंथ है, बल्कि इसमें लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े कई सूत्र भी बताए गए हैं। जीवन प्रबंधन के ये सूत्र आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में बताया गया है कि किन 6 लोगों के सामने हमें गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए, नहीं तो हम किसी संकट में फंस सकते हैं।

Shivpuran Me Varnit Hai Mrityu Ke Ye 12 Html in Hindi :-

आइए जानते है किन 6 लोगों के सामने राज की बात नहीं करनी चाहिए :-

श्लोक

{ पढ़ें :- जानिए स्त्रियों से सम्बंधित सपनों के संभावित फल }

स्त्रियां मूढेन बालेन लुब्धेन लघुनापि वा। न मंत्रयीत गुह्यानि येषु चोन्मादलक्षणम्।।

अर्थ- 1. स्त्री, 2. मूर्ख, 3. बालक, 4. लोभी और 5. नीच पुरुषों के साथ तथा जिसमें 6. उन्माद का लक्षण दिखाई दे, उसके साथ भी गुप्त परामर्श न करें।

1. स्त्री

स्त्रियों का स्वभाव चंचल होता है। कई बार स्त्रियां ऐसी बातें भी सभी के सामने बोल देती हैं, जिससे परिवार का मान-सम्मान कम होता है। स्त्रियों के बारे में ये भी कहा जाता है कि इनके पेट में कोई भी गुप्त बात नहीं टिक सकती। कभी न कभी ये किसी के सामने गुप्त बात बोल ही देती हैं। इसलिए स्त्रियों के सामने कभी भी कोई गुप्त बात नहीं करनी चाहिए।

{ पढ़ें :- सपने जो बताते है मृत्यु का योग ! }

2. मूर्ख

मूर्ख यानी वह व्यक्ति जिसे अच्छे-बुरे, अपने-पराए या दोस्त-दुश्मन का फर्क मालूम नहीं होता। ऐसे व्यक्ति के सामने यदि कोई गुप्त बात कही जाए तो जाने-अनजाने में वह किसी को भी वह बात बता सकता है। ऐसी बात अगर हमारे दुश्मनों को पता चल जाए तो हम किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए मूर्ख व्यक्ति के सामने कभी कोई गुप्त बात नहीं करनी चाहिए।

3. बालक

किसी बच्चे के सामने भी कोई गुप्त बात नहीं कहनी चाहिए, क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि किसके सामने क्या बात बोलनी चाहिए और क्या नहीं। ऐसी स्थिति में बच्चे के सामने कही गई गुप्त दूसरे लोगों को पता चल सकती है और इसका नुकसान हमें आने वाले समय में उठाना पड़ सकता है। इसलिए यदि हमारे आस-पास बच्चे हैं तो हमें सोच-समझ कर ही बातें करनी चाहिए।

4. लोभी

{ पढ़ें :- सप्ताह के इस दिन ना खाएं ये वस्तुएं, मिलेगी अकाल मौत }

जिस इंसान को धन का लालच होता है, वह अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए किसी का भी नुकसान करने से नहीं चूकता। ऐसी स्थिति में वह किसी की भी गुप्त बात, किसी दूसरे को पैसे के लालच में आकर बता सकता है। फिर चाहे वह आपका दुश्मन ही क्यों न हो। इसलिए लालची इंसान पर भरोसा कर उसे कभी कोई राज की बात नहीं बतानी चाहिए।

5. नीच पुरुष (बुरे काम करने वाला)

जो पुरुष चोरी, लूट, डकैती, मुनाफाखोरी आदि ऐसे काम करते हैं, जिससे दूसरों को नुकसान होता है, वह निम्न श्रेणी के होते हैं। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए न तो ऐसे लोगों के साथ रहना चाहिए और न ही इनके सामने कभी कोई गुप्त बातें करनी चाहिए।

6. जिसमें उन्माद के लक्षण दिखाई दें

कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनमें उन्माद (पागलपन) के लक्षण दिखाई देते हैं, हालांकि ये पागल नहीं होते। लेकिन कभी-कभी ये ऐसे काम कर देते हैं जो नहीं करना चाहिए। कभी ये अतिउत्साही हो जाते हैं तो कभी निराश नजर आते हैं। ये बिना कारण कुछ भी कर बैठते हैं। ऐसे लोगों के सामने भी कभी कोई राज की बात नहीं करनी चाहिए।

{ पढ़ें :- इस खास वजह से महिलाएँ पुरुषों से ज्यादा पूजा-पाठ करती है ! }


ज्योतिष, धार्मिक कथा और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…

  2. जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?

  3. जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?

  4. राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : female,  Greedy,  gupt bate,  ian logo ko bhul ke bhi nahi btani chahiye apni gupt bate,  ian logo ko nahi btani chahiye apni gupt bate,  Verse,  गुप्त बातें,  बालक,  मूर्ख,  शास्त्रानुसार,  श्लोक,  स्त्री  

2012-02-03T23:20:20+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #female,  #Greedy,  #gupt bate,  #ian logo ko bhul ke bhi nahi btani chahiye apni gupt bate,  #ian logo ko nahi btani chahiye apni gupt bate,  #Verse,  #गुप्त बातें,  #बालक,  #मूर्ख,  #शास्त्रानुसार,  #श्लोक,  #स्त्री  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel