भारत में आपको लड़कियां और महिलाएं अपने बालों में फूल लगाएं जरुर मिल जाएंगी। खासतौर पर दक्षिण भारत में आपको हर लड़की बालों में एक या फूलों का गजरा लगाए दिख जाएगी। रंग बिरंगे फूल बालों को देखने में खूबसूरत ही नहीं बल्कि हर फूल की अपनी अगल-अलग परिभाषा होती है। उनके पीछे जरुर कोई…
भारत में आपको लड़कियां और महिलाएं अपने बालों में फूल लगाएं जरुर मिल जाएंगी। खासतौर पर दक्षिण भारत में आपको हर लड़की बालों में एक या फूलों का गजरा लगाए दिख जाएगी। रंग बिरंगे फूल बालों को देखने में खूबसूरत ही नहीं बल्कि हर फूल की अपनी अगल-अलग परिभाषा होती है। उनके पीछे जरुर कोई मतलब छुपा होता है।
हर फूल किसी ना किसी गुण से जुड़ा होता है। चाहे बात करें चमेली, गुलाबी, गुलदाउदी या गुलाब आदि फूलों की, इस सब में कोई ना कोई राज छुपा होता है। माना जाता है कि अगर घर की लड़की या महिलाएं इन फूलों को सिर में लगाएं तो घर में खुशहाली आती है। आइये जानते हैं इन फूलों के पीछे छुपे हुए राज को।
फूलों का महत्व
फूलों का महत्व काफी प्राचीन है। भारत की हर संस्कृति में अलग अलग महिलाओं के लिये इन फूलों का महत्व एक दम जुदा है। भारत में लड़की का बालों में फूलों का गजरा लगाना उसके परिवार में खुशी और समृद्धि लाने से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि फूल लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और वह घर को छोड़ कर कभी नहीं जाएंगी।