Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | धार्मिक कथा | शिव पुराण में वर्णित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा

शिव पुराण में वर्णित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा

शिव पुराण में वर्णित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा
In धार्मिक कथा, धार्मिक स्थान
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

Omkareshwar Jyotirlinga Story in Hindi : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। यह शिवजी का चौथा प्रमुख ज्योतिर्लिंग कहलाता है। ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दो रुपों ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की पूजा की जाती है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ज्योतिर्लिंग को शिव महापुराण में परमेश्वर लिंग कहा गया है। यह परमेश्वर लिंग…

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : 12 jyotirling and  Clay Shivling and  Lord Shiva and  Madhya Pradesh and  mahakaleshwar jyotirlinga story in hindi and  omkareshwar darshan booking and  Omkareshwar Jyotirlinga and  omkareshwar jyotirlinga images and  Omkareshwar Jyotirlinga Story in Hindi and  omkareshwar mandir kaha par hai and  omkareshwar mandir ujjain and  omkareshwar mantra and  omkareshwar omkareshwar and  omkareshwar photos and  omkareshwar quotes and  omkareshwar temple timings and  omkareshwar travel guide and  Sage Narada Munisresht and  Shiva Purana and  shri omkareshwar temple jyotirlinga mandhata and  इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी and  उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूरी कितनी है and  ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग and  ओंकारेश्वर मंदिर वीडियो में and  ओंकारेश्वर रोड and  ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग कथा and  खंडवा से ओंकारेश्वर की दूरी and  भगवान शिव and  मध्य प्रदेश and  महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर की दूरी and  मिट्टी की शिवलिंग and  मुनिश्रेष्ठ नारद ऋषि and  शिव पुराण and  शिव पुराण इन हिंदी गीता प्रेस and  शिव पुराण कथा वीडियो and  शिव पुराण की कहानियाँ and  शिव पुराण मंत्र and  शिव पुराण में वर्णित कथा and  शिव पुराण सीरियल  

Omkareshwar Jyotirlinga Story in Hindi : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। यह शिवजी का चौथा प्रमुख ज्योतिर्लिंग कहलाता है। ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दो रुपों ओंकारेश्वर और ममलेश्वर की पूजा की जाती है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ज्योतिर्लिंग को शिव महापुराण में परमेश्वर लिंग कहा गया है। यह परमेश्वर लिंग इस तीर्थ में कैसे प्रकट हुआ अथवा इसकी स्थापना कैसे हुई, इस सम्बन्ध में शिव पुराण की कथा इस प्रकार है।

Story Of Omkareshwar Jyotirlinga in Hindi :-

शिव पुराण में वर्णित कथा :

एक बार मुनिश्रेष्ठ नारद ऋषि घूमते हुए गिरिराज विन्ध्य पर पहुँच गये। विन्ध्य ने बड़े आदर-सम्मान के साथ उनकी विधिवत पूजा की। मैं सर्वगुण सम्पन्न हूँ, मेरे पास हर प्रकार की सम्पदा है, किसी वस्तु की कमी नहीं है- इस प्रकार के भाव को मन में लिये विन्ध्याचल नारद जी के समक्ष खड़ा हो गया। अहंकारनाशक श्री नारद जी विन्ध्याचल की अभिमान से भरी बातें सुनकर लम्बी साँस खींचते हुए चुपचाप खड़े रहे। उसके बाद विन्ध्यपर्वत ने पूछा- आपको मेरे पास कौन-सी कमी दिखाई दी? आपने किस कमी को देखकर लम्बी साँस खींची?

{ पढ़ें :- क्‍या है भगवान शिव के बड़े भक्‍त भस्मासुर की कहानी }

नारद जी ने विन्ध्याचल को बताया कि तुम्हारे पास सब कुछ है, किन्तु मेरू पर्वत तुमसे बहुत ऊँचा है। उस पर्वत के शिखरों का विभाग देवताओं के लोकों तक पहुँचा हुआ है। मुझे लगता है कि तुम्हारे शिखर के भाग वहाँ तक कभी नहीं पहुँच पाएंगे। इस प्रकार कहकर नारद जी वहां से चले गए। उनकी बात सुनकर विन्ध्याचल को बहुत पछतावा हुआ। वह दु:खी होकर मन ही मन शोक करने लगा। उसने निश्चय किया कि अब वह विश्वनाथ भगवान सदाशिव की आराधना और तपस्या करेगा। इस प्रकार विचार करने के बाद वह भगवान शंकर जी की सेवा में चला गया। जहाँ पर साक्षात ओंकार विद्यमान हैं। उस स्थान पर पहुँचकर उसने प्रसन्नता और प्रेमपूर्वक शिव की पार्थिव मूर्ति (मिट्टी की शिवलिंग) बनाई और छ: महीने तक लगातार उसके पूजन में तन्मय रहा।

वह शम्भू की आराधना-पूजा के बाद निरन्तर उनके ध्यान में तल्लीन हो गया और अपने स्थान से इधर-उधर नहीं हुआ। उसकी कठोर तपस्या को देखकर भगवान शिव उस पर प्रसन्न हो गये। उन्होंने विन्ध्याचल को अपना दिव्य स्वरूप प्रकट कर दिखाया, जिसका दर्शन बड़े – बड़े योगियों के लिए भी अत्यन्त दुर्लभ होता है। सदाशिव भगवान प्रसन्नतापूर्वक विन्ध्याचल से बोले- विन्ध्य! मैं तुम पर बहुत प्रसन्न हूँ। मैं अपने भक्तों को उनका अभीष्ट वर प्रदान करता हूँ। इसलिए तुम वर माँगो। विन्ध्य ने कहा- देवेश्वर महेश! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं, तो भक्तवत्सल! हमारे कार्य की सिद्धि करने वाली वह अभीष्ट बुद्धि हमें प्रदान करें!विन्ध्यपर्वत की याचना को पूरा करते हुए भगवान शिव ने उससे कहा कि- पर्वतराज! मैं तुम्हें वह उत्तम वर (बुद्धि) प्रदान करता हूँ। तुम जिस प्रकार का काम करना चाहो, वैसा कर सकते हो। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।

भगवान शिव ने जब विन्ध्य को उत्तम वर दे दिया, उसी समय देवगण तथा शुद्ध बुद्धि और निर्मल चित्त वाले कुछ ऋषिगण भी वहाँ आ गये। उन्होंने भी भगवान शंकर जी की विधिवत पूजा की और उनकी स्तुति करने के बाद उनसे कहा- प्रभो! आप हमेशा के लिए यहाँ स्थिर होकर निवास करें। देवताओं की बात से महेश्वर भगवान शिव को बड़ी प्रसन्नता हुई। लोकों को सुख पहुँचाने वाले परमेशवर शिव ने उन ऋषियों तथा देवताओं की बात को प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर लिया।

वहाँ स्थित एक ही ओंकारलिंग दो स्वरूपों में विभक्त हो गया। प्रणव के अन्तर्गत जो सदाशिव विद्यमान हुए, उन्हें ओंकार नाम से जाना जाता है। इसी प्रकार पार्थिव मूर्ति में जो ज्योति प्रतिष्ठित हुई थी, वह परमेश्वर लिंग के नाम से विख्यात हुई। परमेश्वर लिंग को ही अमलेश्वर भी कहा जाता है। इस प्रकार भक्तजनों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाले ओंकारेश्वर और परमेश्वर नाम से शिव के ये ज्योतिर्लिंग जगत में प्रसिद्ध हुए।

{ पढ़ें :- भगवान शिव को नीलकंठ क्यों कहा जाता है? }


धार्मिक कथा, धार्मिक स्थान और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…

  2. जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?

  3. जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?

  4. राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा

2012-02-13T23:29:50+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #12 jyotirling,  #Clay Shivling,  #Lord Shiva,  #Madhya Pradesh,  #mahakaleshwar jyotirlinga story in hindi,  #omkareshwar darshan booking,  #Omkareshwar Jyotirlinga,  #omkareshwar jyotirlinga images,  #Omkareshwar Jyotirlinga Story in Hindi,  #omkareshwar mandir kaha par hai,  #omkareshwar mandir ujjain,  #omkareshwar mantra,  #omkareshwar omkareshwar,  #omkareshwar photos,  #omkareshwar quotes,  #omkareshwar temple timings,  #omkareshwar travel guide,  #Sage Narada Munisresht,  #Shiva Purana,  #shri omkareshwar temple jyotirlinga mandhata,  #इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी,  #उज्जैन से ओंकारेश्वर की दूरी कितनी है,  #ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग,  #ओंकारेश्वर मंदिर वीडियो में,  #ओंकारेश्वर रोड,  #ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग कथा,  #खंडवा से ओंकारेश्वर की दूरी,  #भगवान शिव,  #मध्य प्रदेश,  #महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर की दूरी,  #मिट्टी की शिवलिंग,  #मुनिश्रेष्ठ नारद ऋषि,  #शिव पुराण,  #शिव पुराण इन हिंदी गीता प्रेस,  #शिव पुराण कथा वीडियो,  #शिव पुराण की कहानियाँ,  #शिव पुराण मंत्र,  #शिव पुराण में वर्णित कथा,  #शिव पुराण सीरियल  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel