Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | ज्योतिष | समुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका, खर्राटे और हंसी भी बताती है आपका स्वभाव

समुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका, खर्राटे और हंसी भी बताती है आपका स्वभाव

समुद्र शास्त्र – बोलने का तरीका, खर्राटे और हंसी भी बताती है आपका स्वभाव
In ज्योतिष, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

Samudrika Shashtra – Human nature according to speaking & snoring in Hindi : ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा समुद्र शास्त्र के द्वारा मनुष्यों के हाव-भाव, उनके शरीर पर स्तिथ चिन्हों, उनके शरीर के लक्षणों के आधार पर उनके स्वभाव के बारे बताया जाता है। अब तक हम जातक के शरीर पर मौजूद तिल उसके स्वभाव…

Samudrika Shashtra – Human nature according to speaking & snoring in Hindi : ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा समुद्र शास्त्र के द्वारा मनुष्यों के हाव-भाव, उनके शरीर पर स्तिथ चिन्हों, उनके शरीर के लक्षणों के आधार पर उनके स्वभाव के बारे बताया जाता है। अब तक हम जातक के शरीर पर मौजूद तिल उसके स्वभाव के बीच क्या सम्बन्ध है, इस बारे में पढ़ चुके है। आज हम जातक के बोलने के तरीके और उसके खर्राटों से उसके स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है, इस बारे में पढ़ेंगे।

Style Of Speaking And Snoring Show Your in Hindi :-

प्रत्येक मनुष्य के बोलने का तरीका एक-दूसरे से भिन्न होता है। समुद्र शास्त्र व शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत मनुष्यों के बोलने के तरीकों पर गहन शोध किया गया है, जिसके आधार पर इंसान के स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किस प्रकार बोलने वाले इंसान का स्वभाव कैसा होता है-

बोलने से जानिए स्वभाव

  • ऊंचे स्वर में बोलने वाले लोग दूसरे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं या वे हठपूर्वक अपने अधूरे ज्ञान को दूसरों पर थोपना चाहते हैं। ऐसे लोग किसी दूसरे की बात सुनना पसंद नहीं करते।
  • समुद्र शास्त्र के अनुसार कुछ लोग इतनी तेजी से बोलते हैं कि किसी को पता भी नहीं चलता कि वे क्या बोलना चाहते हैं। ऐसे जातक में न तो किसी बात को छुपा कर रखने की क्षमता होती है और न ही उसमें किसी बात को स्पष्ट कहने का साहस होता है। ऐसे जातक धोखेबाज हो सकते हैं।
  • कुछ लोग जब बोलते हैं, तो उनकी वाणी में कर्कशता एवं टूटापन होता है। ऐसे लोग झगड़ालू, दु:खी एवं लक्ष्यहीन होते हैं।
  • कई लोगों के बोलने का अंदाज शेर की तरह गुर्राने के समान होता है। ऐसे लोग संयम युक्त, विद्वान, ज्ञानी, अध्ययन करने वाले, मनन तथा चिंतन प्रिय, गंभीर, सौम्य एवं धैर्यवान व उदार चरित्र के होते हैं।
  • धीरे से बोलने वाले, हकला कर बोलने वाले, असंतुलित व तारतम्यहीन बोलने वाले लोग अविकसित बुद्धि, अज्ञान, संकुचित प्रवृत्ति, धूर्त, कामचोर व असफल होते हैं।
  • गंभीर एवं संतुलित स्वर मानव मस्तिष्क की उच्च प्रवृत्तियों का सूचक होता है। ऐसे लोग अपने परिवार के प्रति जिम्मेदार होते हैं। ये समाजसेवा के कार्यों से जुड़े भी हो सकते हैं। ये हर काम व्यवस्थित तरीके से करना पसंद करते हैं।
  • यदि किसी महिला की आवाज सामान्य से अधिक ऊंची है, तो उसमें अहंकार, अनुशासन, नेतृत्व की क्षमता होती है। ये प्रशासनिक विभाग में किसी ऊंचे पद पर हो सकती हैं। परिवार पर भी इनका पूरा नियंत्रण रहता है।
  • सामान्य से कम स्वर वाली स्त्री में असत्य, निंदा, भ्रम, कलह, आत्मप्रशंसा आदि दुर्गुण होते हैं।
  • हंस, मयूर या कोयल के समान वाणी वाली स्त्री को सर्वगुण संपन्न माना गया है।

खर्राटों से जानिए स्वभाव

खर्राटे लेना एक आम बात है। कुछ लोग इसे एक प्रकार की बीमारी भी मानते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार खर्राटे कई प्रकार के होते हैं तथा मनुष्य के स्वभाव के बारे में काफी कुछ संकेत देते हैं। आवश्यकता है केवल इन्हें समझने की। शरीर लक्षण विज्ञान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खर्राटों पर गहरी खोज की गई है।

{ पढ़ें :- जानिए स्त्रियों से सम्बंधित सपनों के संभावित फल }

  • खर्राटों की पहली किस्म है संगीतमय खर्राटे। इस प्रकार के खर्राटे बहुत कम तो क्या नहीं के बराबर देखने में आए हैं। संगीतमय खर्राटे लेने वाले व्यक्ति सामान्य होते हैं, पर यह दुर्लभ है। इस प्रकार के खर्राटों से कोई परेशानी नहीं होती।
  • दूसरी किस्म के खर्राटे अचानक उत्पन्न होते और धीरे-धीरे शब्द विहीन हो जाते हैं। यह खर्राटे कानफोड़ू होते हैं। इस प्रकार के खर्राटे लेने वाले लोग भी सामान्य होते हैं, पर स्वभाव से थोड़े उग्र होते हैं। इन्हें विश्वसनीय नहीं कहा जा सकता।
  • खर्राटों की तीसरी किस्म ऐसी होती है जैसे कोई मंद-मंद हंस रहा हो। इस प्रकार के खर्राटे लेने वाले लोग दब्बू होते हैं। उनका अपना कोई निर्णय नहीं होता। यह स्वार्थी प्रवृत्ति के होते हैं।
  • खर्राटों की चौथी किस्म सबसे अप्रिय और भयानक मानी गई है। यह काफी जोर की ध्वनि करते हैं। ऐसा जातक मद्यप्रिय तथा संतोषी होते हैं।
  • पांचवी किस्म के खर्राटे भी संगीतमय होते हैं। इस प्रकार के खर्राटे लेने वाले जातक सामान्य तथा मृदु स्वभाव के होते हैं। यह समझौतावादी होते हैं।
  • खर्राटों की छठी व अंतिम किस्म भी भयानक और अप्रिय खर्राटों की ही है। इस प्रकार के खर्राटे लेने वाले लोग क्रूर और ह्रदय हीन होते हैं। समझौता करना यह नहीं जानते।

हंसी से भी जान सकते हैं स्वभाव

  • खिलखिलाकर हंसने वाले लोग सहनशील, उदार, सभी का अच्छा सोचने वाले, विचारवान तथा पढ़ाई-लिखाई में आगे होते हैं। ऐसे लोग किसी का बुरा नहीं सोचते तथा अच्छे प्रेमी होते हैं।
  • अट्टहास (जोर से) के साथ ऊंचे स्वर में हंसने वाले लोग स्वाभिमानी, विश्वासी, पुरुषार्थ प्रेमी एवं सफल व्यक्तित्व वाले होते हैं। किंतु यदि ऐसी हंसी के साथ चेहरा व्यंग्यपूर्ण हों तो ऐसे लोग अंहकारी भी होते हैं।
  • घोड़े के समान हिनहिना कर हंसने वाले लोग धूर्त, अहंकारी, कपटी तथा निकम्मे हो सकते हैं।
  • रुक-रुक कर हंसने या एक ही विषय पर कुछ देर बाद तक हंसने वाले लोगों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। प्राय: ऐसे लोग बुद्धिहीन, अविवेकी प्रवृत्ति तथा मूर्ख होते हैं।
  • जिन लोग की मुस्कान शांत होती है वे अपने मन की प्रसन्नता को व्यक्त करते हैं तथा गंभीर, धैर्यवान, शांतिप्रिय, विश्वासी, ज्ञानी एवं स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं।


ज्योतिष और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !

  2. ये हैं मकर संक्रांति के 7 उपाय, 1 से भी चमक सकती है किस्मत

  3. जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

  4. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ASTROLOGY,  Nature,  Ocean chemistry,  ज्योतिष शास्त्र,  समुद्र शास्त्र,  स्वभाव  

2012-03-08T14:08:02+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #ASTROLOGY,  #Nature,  #Ocean chemistry,  #ज्योतिष शास्त्र,  #समुद्र शास्त्र,  #स्वभाव  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel