Indian Spiritual
  • होम
  • लोकप्रिय
  • धार्मिक तथ्य
  • धार्मिक कथा
  • धार्मिक स्थान
  • ज्योतिष
  • ग्रंथ
  • हस्त रेखाएं
  • व्रत त्योहार
  • तंत्र-मंत्र-यंत्र
होम | धार्मिक तथ्य | जानिए क्यों नष्ट हो जाते है संन्यासी, पराक्रमी राजा तथा गुणवान मनुष्य?

जानिए क्यों नष्ट हो जाते है संन्यासी, पराक्रमी राजा तथा गुणवान मनुष्य?

जानिए क्यों नष्ट हो जाते है संन्यासी, पराक्रमी राजा तथा गुणवान मनुष्य?
In धार्मिक तथ्य, लोकप्रिय
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter
  • Share on Email
  • Share on Whatsapp
  • Share on Facebook
  • Share on Twitter

श्रीरामचरितमानस के अरण्य कांड में जब शूर्पणखा लक्ष्मण द्वारा नाक, कान काटे जाने के बाद रावण के पास जाती है, तब वह रावण को बताती है कि कौन से अवगुण संन्यासी, पराक्रमी राजा तथा गुणवान मनुष्य को भी नष्ट कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं अवगुणों के बारे में बता रहे हैं-Surpanakha Ravana Dialogue…

श्रीरामचरितमानस के अरण्य कांड में जब शूर्पणखा लक्ष्मण द्वारा नाक, कान काटे जाने के बाद रावण के पास जाती है, तब वह रावण को बताती है कि कौन से अवगुण संन्यासी, पराक्रमी राजा तथा गुणवान मनुष्य को भी नष्ट कर सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं अवगुणों के बारे में बता रहे हैं-

Surpanakha Ravana Dialogue Here Is Why Saints Are Destroyed Mighty King And Virtuous Man in Hindi :-

चौपाई-
संग तें जती कुमंत्र ते राजा। मान ते ग्यान पान तें लाजा।।
प्रीति प्रनय बिनु मद ते गुनी। नासहिं बेगि नीति अस सुनी।।

अर्थात्- शूर्पणखा रावण से कहती है कि विषयों के संग से संन्यासी, बुरी सलाह से राजा, मान से ज्ञान, मदिरापान से लज्जा, नम्रता के बिना (नम्रता न होने से) प्रीति और मद (अहंकार) से गुणवान शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं। इस प्रकार की नीति मैंने सुनी है।

{ पढ़ें :- अकेले श्री राम से ही नहीं बल्कि इन चार लोगों के आगे भी हारा था रावण ! }

विषयों से दूर रहें संन्यासी
हिंदू धर्म में साधु-संन्यासी को पूजनीय बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि संन्यासी ईश्वर के निकट होते हैं, लेकिन यदि कोई संन्यासी होने के बाद भी कोई विषयों (वासना, लोभ आदि) में घिरा रहता है तो उसका शीघ्र ही पतन हो जाता है। इसलिए संन्यासी को विषयों से अलग रहना चाहिए।

राजा को नहीं माननी चाहिए गलत सलाह
राजा भले ही कितना भी पराक्रमी क्यों न हो, लेकिन यदि वह बार-बार अपने मंत्री व मित्रों की गलत सलाह मानता रहेगा तो उसे भी नष्ट होने में अधिक समय नहीं लगता। धर्म ग्रंथों के अनुसार राजा का प्रथम कर्तव्य अपनी प्रजा का पालन-पोषण करना है।

गलत सलाह के कारण यदि वह अपने कर्तव्य पूरे नहीं कर पाएगा तो नागरिक उसके विरुद्ध बगावत कर सकते हैं। इस स्थिति का फायदा अन्य राजा भी उठा सकते हैं। इसलिए राजा को अपने मंत्रियों से सलाह अवश्य लेना चाहिए, लेकिन बिना सोचे-विचारे उस सलाह पर अमल नहीं करना चाहिए।

ज्ञान का घमंड कभी न करें
जीवन में ज्ञान का बहुत महत्व है। अगर आपके पास ज्ञान है तो आप अपने जीवन में हर वो चीज हासिल कर सकते हैं, जो आपको चाहिए। कहते हैं ज्ञान बांटने से और बढ़ता है। इसलिए ज्ञानी व्यक्ति को सदैव अपना ज्ञान बांटने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को अपने ज्ञान पर घमंड हो जाता है और वे दूसरों के साथ अपना ज्ञान बांटने से कतराते हैं।

{ पढ़ें :- रावण ने बनाई थी स्वर्ग तक की सीढ़ी, लेकिन क्यों वह असुरों को नहीं पहुंचा पाया वहां }

ऐसे लोग हमेशा कुंठित ही रहते हैं। उन्हें हमेशा यही डर सताता है कि कहीं कोई उनसे उनका ज्ञान छिन न ले। ऐसे में उनका ज्ञान संकुचित रह जाता है और वह ज्ञान उनके भी किसी काम का नहीं रहता। इसलिए ज्ञान पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए और सदैव ज्ञान बांटने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

मदिरापान से नष्ट हो जाती है लज्जा
लज्जा यानी मर्यादा। हमारे धर्म ग्रंथों में हर व्यक्ति के लिए मर्यादा तय की गई है। जब कोई व्यक्ति मर्यादा में नहीं रहता तो उसे अपयश का सामना करना पड़ता है। मदिरापान यानी शराब पीने से व्यक्ति को अच्छे-बुरे का भान नहीं रहता और कभी-कभी वह मर्यादाहीन आचरण कर बैठता है। यदि ऐसी घटना बार-बार होती है तो कोई दूसरा उस व्यक्ति के साथ मेल-जोल नहीं रखता।

यहां तक कि उसके परिवार वाले भी उसका साथ छोड़ देते हैं। एक समय वह भी आता है जब वह एकदम अकेला हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि शराब का सेवन न केवल व्यक्ति बल्कि समाज हित के लिए भी हानिकारक है। इसलिए शराब का सेवन न करना ही बेहतर है ताकि लज्जा बची रहे।

नम्रता बिना समाप्त हो जाता है प्रेम
जीवन में प्रेम का होना बहुत आवश्यक है। प्रेम के बिना जीवन निरर्थक सा लगता है। प्रेम माता-पिता से, पत्नी से या संतान से ही क्यों न हो, लेकिन प्रेम व्यक्त करने के लिए हमें शब्दों का ही सहारा लेना पड़ता है। जो शब्द हमारे प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं, वे बहुत ही शालीनता यानी नम्रता से बोले जाते हैं।

इसके विपरीत यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और आपके शब्दों में नम्रता नहीं है तो आपका प्रेम नष्ट होने में अधिक समय नहीं लगता। इसलिए तुलसीदासजी ने लिखा है कि नम्रता न होने से प्रेम नष्ट हो जाता है। इसलिए हमें सदैव इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

{ पढ़ें :- रावण ने मरते वक्त लक्ष्मण को बताई थी ये 3 बाते जो आज भी है बड़े काम की। }

गुणवान को नहीं करना चाहिए अहंकार
गुणवान व्यक्ति की ओर सभी लोग आकर्षित होते हैं और यह स्वभाविक भी है। गुणवान व्यक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र होते हैं व समाज में उन्हें आदर व सम्मान भी दिया जाता है। लेकिन जब किसी गुणवान व्यक्ति को उसके गुणों पर अहंकार हो जाता है, तो वह शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।

कि अहंकार होने पर वह स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझने लगता है और यही अहंकार उसे विनाश की ओर ले जाता है। रावण में भी बहुत से गुण थे, लेकिन अहंकार के कारण उसका नाश हो गया। इसलिए गुणवान व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।


धार्मिक तथ्य और भारतीय संस्कृति संबंधित ख़बरें

  1. क्‍या है शिवलिंग पर दूध चढ़ाने का वैज्ञानिक रहस्‍य?

  2. जाने शिवजी से जुडी चीज़ें सपने में दिखाई देने का क्या होता है अर्थ !

  3. जानिये क्या है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति का राज

  4. जानिए शास्त्रों के अनुसार रतिक्रिया के लिए कौन सा समय होता है उचित …

यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : ego,  kyo nast ho jate hai sanyasi,  love,  mai sanyas lena chahta hu,  sanyas in hindi,  sanyas kaise lete hai,  sanyas kya hai,  sanyas lene ki jagah,  sanyasi banne ke liye ashram,  sanyasi jeevan,  sanyasi kaun hai,  अहंकार,  क्यों नष्ट हो जाते है संन्यासी,  प्रेम,  रावण का इतिहास,  रावण का गांव,  रावण का गोत्र क्या था,  रावण का जन्म स्थान,  रावण का जन्म स्थान कहाँ है,  रावण किस जाति का था,  रावण की कहानी,  रावण की जाति क्या थी,  रावण के माता पिता का नाम,  शूर्पणखा-रावण संवाद  

2012-02-02T01:01:01+05:30
Indian Spiritual Team
Indian Spiritual
Tags: #ego,  #kyo nast ho jate hai sanyasi,  #love,  #mai sanyas lena chahta hu,  #sanyas in hindi,  #sanyas kaise lete hai,  #sanyas kya hai,  #sanyas lene ki jagah,  #sanyasi banne ke liye ashram,  #sanyasi jeevan,  #sanyasi kaun hai,  #अहंकार,  #क्यों नष्ट हो जाते है संन्यासी,  #प्रेम,  #रावण का इतिहास,  #रावण का गांव,  #रावण का गोत्र क्या था,  #रावण का जन्म स्थान,  #रावण का जन्म स्थान कहाँ है,  #रावण किस जाति का था,  #रावण की कहानी,  #रावण की जाति क्या थी,  #रावण के माता पिता का नाम,  #शूर्पणखा-रावण संवाद  
................... विज्ञापन ...................

ट्रेंडिंग टापिक

#सपने में घर की छत गिरते देखना #पुरुष की बायीं भुजा फड़कना #सपने में खुद को शौच करते देखना #Chipkali Ka Peshab Karna #सपने में इमारत का गिरना #Sapne Me Pita Ko Bimar Dekhna #Chipkali Ka Zameen Par Girna #जामवंत की पत्नी का नाम क्या था #Gems Stone (रत्न स्टोन) #Dream Meaning (स्वप्न फल)

पॉपुलर पोस्ट

  • List of Famous Indian Festival
  • Complete List of Indian Festival
  • ये 10 सपने बताते हैं घर में आने वाली है बड़ी खुशी
  • यह 10 सपने धन हान‌ि का संकेत माने जाते हैं
  • इन 10 अंगों पर छ‌िपकली का ग‌िरना अशुभ, यह होता है अंजाम
  • जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब !
  • जाने आखिर कैसे हुआ था रीछ मानव जामवन्त का जन्म, तथा उनसे जुड़े अनोखे राज !
  • एक रहस्य, ‘ब्रह्मा’ ने किया था अपनी ही पुत्री ‘सरस्वती’ से विवाह !

नया पोस्ट

  • भगवान विष्णु ने देवकी और वसुदेव के घर क्यों लिया कृष्णावतार…
  • जानिये क्या है श्रीकृष्ण की 16000 पत्नियों का राज ?
  • जन्माष्टमी का फल चाहिए तो कीजिए जरूर यह व्रत
  • जन्माष्टमी को सुख-समृद्धि प्राप्ति के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
  • जन्माष्टमी विशेष: भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई?
  • राधा जन्म की कहानी – ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार मां के गर्भ से नहीं जन्मी थी राधा
  • जन्‍माष्‍टमी की पूजा करने की विधि !
  • भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर होनी चाहिए ये 10 चीजें
  • वेलेंटाइन डे पर आजमाएं ज्योतिष के ये टोटके, मिलेगा मनचाहा वेलेंटाइन
  • नवरात्री साल में दो बार क्‍यूं मनाई जाती है?
  • आइये जाने मां दुर्गा की उत्‍पत्ति की कहानी !
  • नवरात्रों में ये 9 काम से परहेज रखनी चाहिए !
  • नवरात्रों में माता को प्रसन्न करने के ये 5 टोटके जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे !
  • इस पूरे नवरात्र करें 10 महाविद्या की उपासना ! आपके सभी कार्य होंगे सिद्ध !
  • सिंह माता दुर्गा की सवारी कैसे बना ये जानकार हैरान हो जायेंगे आप!

© Copyright 2023, Indian Spiritual: All about the spiritual news articles from around the globe in Hindi. All rights reserved.
Our Group Sites: Gotals | PardaPhash News | Holiday Travel