भारतीय संस्कृति में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धीदात्रि की पूजा की जाती है।Ten Days Will Navratri in Hindi :- आम तौर पर जो शारदीय नवरात्रि नौ दिन की होती है वो तिथि के…
भारतीय संस्कृति में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धीदात्रि की पूजा की जाती है।
आम तौर पर जो शारदीय नवरात्रि नौ दिन की होती है वो तिथि के घटने से आठ दिन की हो जाती है, परंतु इस बार शारदीय नवरात्र 10 दिनों तक चलेगी।
1 अक्टूबर शनिवार को कलश स्थापना के बाद मां के प्रथम रूपी शैलपुत्री की पूजा होगी। 2 अक्टूबर सुबह 5:53 बजे द्वितीय तिथि लग रही है जो तीन की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। सूर्योदय के बाद इसके खत्म होने के कारण पूरा दिन द्वितीय तिथि मानी जाएगी।
इसी कारण नवरात्र 10 दिनों की हो रही है जो 10 अक्टूबर को संपन्न होगी। पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यों ने इसके बारे में बताया है कि आमतौर पर नवरात नौ दिनों की होती है।
तिथि टूटने की क्रिया कई सालों से चल रही जिसके कारण कई बार 8 दिनों की नवरात मनाई गई है ये तिथि का बढ़ना एक शुभ संकेत है।
सुख-शांति-समृद्धि के संकेत पं. निकेश्वरानंद शास्त्री भक्त माल चैतन्य के अनुसार इस बार की नवरात्र की जो तिथि बढ़ रही है ये सुख, शांति एवं समृद्धि का शुभ संकेत है।
इस नवरात में द्वितीय एवं तृतीय तिथि के मध्य बढ़ने की स्थिति नवरात्र को 10 दिनों की करेगी।
यह आलेख निम्नलिखित के बारे में जानकारी प्रदान करता है : Durga, Navratri